By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > मनोरंजन > ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें
मनोरंजन

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

Last updated: 2025/07/03 at 4:35 PM
Share
4 Min Read
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें
SHARE

कुछ कहानियाँ सिर्फ़ देखी नहीं जातीं बल्कि वो हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बन जाती हैं। ठीक 25 साल पहले, भारत की जनता ने विरानी परिवार से मुलाकात की और भारतीय टेलीविजन की दुनिया हमेशा के लिए बदल गई। आज एक ऐतिहासिक पड़ाव है, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी, बालाजी टेलीफिल्म्स के प्रतिष्ठित शो ने अपने प्रसारण के 25 शानदार वर्ष पूरे कर रहा है। 3 जुलाई 2000 को शुरू हुए इस शो की कल्पना एकता कपूर ने की थी। यह शो न सिर्फ टीआरपी चार्ट्स पर छाया रहा, बल्कि प्राइम-टाइम टेलीविजन की परिभाषा ही बदल दी और ‘सास-बहू’ ड्रामे को संस्कृति से जोड़ते हुए दर्शकों के दिलों तक पंहुचा। इस ख़ास मौके पर स्मृति ईरानी, अमर उपाध्याय और एकता कपूर ने उस शो के प्रति अपने दिल से जुड़े जज़्बात साझा किए, जिसने न सिर्फ उसकी अभिनय जर्नी को आकार दिया बल्कि ‘सास-बहू’ धारावाहिकों की एक नई परंपरा की शुरुआत भी की।

स्मृति ईरानी ने अपनी भावुक प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सिर्फ़ एक धारावाहिक नहीं था वो एक खूबसूरत यादें हैं। जो हम सबने मिलकर बनाई, निभाई और जिसे करोड़ों लोगों ने अपनाया। ये कहानी थी रिश्तों की, परंपराओं की और उस डोर की जो पीढ़ियों को जोड़ती है। 25 साल बाद भी ये कहानी सभी के दिलों में जिंदा है। इस यादगार यात्रा का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला, इसके लिए मैं उन सभी लोगों की आभारी हूँ जिन्होंने इसे संभव बनाया।

इस शो की निर्माता एकता कपूर ने कहा, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ यह शो आज भी मेरे दिल की हर धड़कन में बसता है। जब हमने यह सफ़र शुरू किया था तब सोचा नहीं था कि तुलसी सिर्फ़ किरदार नहीं रहेगी बल्कि वो हर घर की अपनी बन जाएगी। आज भी लोग टाइटल ट्रैक गुनगुनाते हैं, उन भावनाओं को याद करते हैं जो इस शो ने उनमें जगाई थीं। यह उपलब्धि सिर्फ़ हमारी नहीं, हर उस दर्शक की है, जिसने इस कहानी को अपना बनाया। आपने एक धारावाहिक को विरासत बना दिया। शुक्रिया उस रिश्ते को जिंदा रखने के लिए जो अब भी घर जैसा लगता है।

अभिनेता अमर उपाध्याय ने कहा,”25 साल पहले जो सफ़र शुरू हुआ, वो सिर्फ़ एक शो से कहीं ज्यादा था वो प्यार, परंपरा, संघर्ष और बदलाव की कहानी के साथ भारत के करोड़ों परिवारों का आईना बन गया। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का हिस्सा होना, मेरे लिए सिर्फ़ एक रोल नहीं था, यह ज़िम्मेदारी थी, सौभाग्य था और एक ऐसा मोड़ जिसने हम सभी की ज़िंदगी बदल दी। इसने टेलीविज़न का इतिहास फिर से लिखा और पीढ़ियों को जोड़ा। आज भी, जब कोई मुझे ‘मिहिर’ कहता है, तो उसमें एक अपनापन होता है जैसे कोई पुराना रिश्तेदार बरसों बाद मिल रहा हो।”

उन्होंने आगे कहा, “क्योंकि… कुछ कहानियाँ सिर्फ़ देखी नहीं जातीं, जी जाती हैं। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी ‘ एक युग था, एक आंदोलन था और भारतीय परिवारों का आईना।”

शांतिनिकेतन की यादें आज भी लोगों के ज़ेहन में बसी हैं। शो के यादगार किरदार, भावनाओं से भरे मोड़ और हर घर की चर्चा बन चुकी घटनाओं ने इसे एक आदत बना दिया था। एकता कपूर की अगुआई में बालाजी टेलीफिल्म्स ने भारतीय टेलीविजन की कहानी को नई दिशा दी। आज जब यह यादें दिलों को छू रही हैं, तो एक सवाल बार-बार उठता है कि क्या विरानी परिवार फिर से लौटेगा? जवाब अभी अधूरा है, लेकिन उम्मीदें ज़िंदा हैं।

You Might Also Like

बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

July 3, 2025 July 3, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कलेक्टर ने की रीवा-सीधी-सिंगरौली रेल लाईन की समीक्षा कलेक्टर ने की रीवा-सीधी-सिंगरौली रेल लाईन की समीक्षा
Next Article रायपुर : विद्यार्थियों की बढ़ेगी पहचान, नियमित शिक्षक से पढ़ाई हुई आसान सुदूरवर्ती गाँव सांचरबहार रायपुर : विद्यार्थियों की बढ़ेगी पहचान, नियमित शिक्षक से पढ़ाई हुई आसान सुदूरवर्ती गाँव सांचरबहार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छोटी-सी आर्थिक सहायता भारती के लिए बनी बहुत बड़ा सहारा……
छोटी-सी आर्थिक सहायता भारती के लिए बनी बहुत बड़ा सहारा……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : बस्तरवासियों को देखने मिलेंगे एथलेटिक्स के रोमांचक मुकाबले….
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : बस्तरवासियों को देखने मिलेंगे एथलेटिक्स के रोमांचक मुकाबले….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
21 मार्च को माँ कुदरगढ़ी के पावन धाम पर होगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
तोषगांव प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ मिल रहा सकारात्मक वातावरण….
तोषगांव प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ मिल रहा सकारात्मक वातावरण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?