By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: वन मंत्री केदार कश्यप ने मर्दापाल व बयानार में लगभग 01 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > वन मंत्री केदार कश्यप ने मर्दापाल व बयानार में लगभग 01 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

वन मंत्री केदार कश्यप ने मर्दापाल व बयानार में लगभग 01 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन….

Last updated: 2025/08/29 at 9:21 PM
Share
4 Min Read
वन मंत्री केदार कश्यप ने मर्दापाल व बयानार में लगभग 01 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन….
SHARE

रायपुर: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज कोंडागांव जिले के मर्दापाल और बयानार में लगभग 01 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया, जिसमें मर्दापाल क्षेत्र के लिए 55 लाख रूपए और बयानार क्षेत्र के लिए 45.99 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर मंत्री श्री कश्यप ने क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

वनमंत्री श्री कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जा रहा है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। जिले के दूरस्थ अंचलों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए शासन एवं प्रशासन सतत प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जर्जर विद्यालय भवनों की आवश्यकतानुसार मरम्मत कराने या नए भवनों का निर्माण कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करें। मंत्री श्री कश्यप ने विद्यालयों में गठित समितियों की नियमित बैठक सुनिश्चित करने तथा ग्रामीणों और पालकों को बच्चों की पढ़ाई की जानकारी लेने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में शासन-प्रशासन के साथ-साथ ग्रामीणों एवं पालकों की भी भूमिका महत्वपूर्ण है।

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप

भूमिपूजन कार्यक्रम में वन मंत्री श्री कश्यप ने क्षेत्रवासियों को 01 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। जिसके तहत मर्दापाल के उसलीपारा के पास 6 लाख रूपए की लागत से पुलिया निर्माण कार्य, ग्राम हथकली में मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना अंतर्गत 5 लाख रूपए की लागत से आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला मूलनार में 16 लाख रूपए की लागत से अहाता निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत मटवाल में 6 लाख रूपए की लागत से आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य, प्राथमिक शाला गदन तरई में 16 लाख रूपए की लागत से अहाता निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत पदनार में 6 लाख रूपए की लागत से पुलिया निर्माण कार्य शामिल है।

इसी प्रकार बयानार क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोंगेरा में 6 लाख रूपए की लागत से पुलिया निर्माण कार्य, ग्राम मड़ागांव बावड़ी-चमाईपारा में 10 लाख 99 हजार रूपए की लागत से 02 आर सीसी स्लैब कल्वर्ट निर्माण कार्य, ग्राम चेमा में 5 लाख 49 हजार रूपए की लागत से स्पॉन पुलिया निर्माण कार्य और ग्राम तोड़म में 23 लाख 51 हजार की लागत से 5 बाजार शेड निर्माण कार्य, सीसी कार्य एवं गार्बेज डिस्पोजल कार्य का भूमिपूजन शामिल है।

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने मर्दापाल में मिनी स्टेडियम निर्माण, पंचायत भवन के पास रंगमंच निर्माण, मध्यमिक शाला मर्दापाल के लिए वाद्ययंत्र बैड पार्टी प्रशिक्षण एवं समाग्री व्यवस्था, कांगा-पुसपाल पुलिया निर्माण, गोलावंड से हगवा रोड कुरुलुबहार नाला में पुलिया निर्माण, महिषासुर महिला मंडली के लिए वाद्ययंत्र सामाग्री व्यवस्था, स्वास्थ्य केन्द्र भवन से मुख्य मार्ग मर्दापाल के लिए सीसी रोड निर्माण एवं किचन शेड निर्माण की घोषणा की। इसी प्रकार बयानार में जोगी आलवाड में माता गुड़ी निर्माण, गणेश मंदिर राजबेड़ा के लिए मंदिर निर्माण के लिए 20 लाख की स्वीकृति, स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में भूमि का समतलीकरण, बयानार में खेल मैदान समतलीकरण, पनका समाज के लिए बयानार में समाजिक भवन निर्माण हेतु पांच लाख की घोषणा की।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप, पूर्व विधायक श्री सेवकराम नेताम, जनपद सदस्य श्री रूद्रपताप, श्री मनोज जैन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

You Might Also Like

नवरात्रि पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पिपरिया में विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के पंडालों में पहुंचकर की पूजा-अर्चना….

छत्तीसगढ़ की कला प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय और सारंगढ़ के घनश्याम साहू को किया सम्मानित….

महाअष्टमी पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किए मां दंतेश्वरी, मां परमेश्वरी और मां चंडी के दर्शन….

‘गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आई मिठास, धान की तुलना में कम जोखिम, कारखाने तक सीधी पहुंच से सुरक्षित हुआ मुनाफा…..

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी, 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामपुर आईटीआई, डिंगापुर के पास स्थल चिन्हित…..

August 29, 2025 August 29, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सहकारिता आयुक्त कुलदीप शर्मा ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जगदलपुर का किया औचक निरीक्षण… सहकारिता आयुक्त कुलदीप शर्मा ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जगदलपुर का किया औचक निरीक्षण…
Next Article आबकारी मंत्रीलखन लाल देवांगन ने चार नवीन साफ्टवेयर लांच किया… आबकारी मंत्रीलखन लाल देवांगन ने चार नवीन साफ्टवेयर लांच किया…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

नवरात्रि पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पिपरिया में विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के पंडालों में पहुंचकर की पूजा-अर्चना….
नवरात्रि पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पिपरिया में विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के पंडालों में पहुंचकर की पूजा-अर्चना….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ की कला प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय और सारंगढ़ के घनश्याम साहू को किया सम्मानित….
छत्तीसगढ़ की कला प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय और सारंगढ़ के घनश्याम साहू को किया सम्मानित….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महाअष्टमी पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किए मां दंतेश्वरी, मां परमेश्वरी और मां चंडी के दर्शन….
महाअष्टमी पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किए मां दंतेश्वरी, मां परमेश्वरी और मां चंडी के दर्शन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आई मिठास, धान की तुलना में कम जोखिम, कारखाने तक सीधी पहुंच से सुरक्षित हुआ मुनाफा…..
‘गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आई मिठास, धान की तुलना में कम जोखिम, कारखाने तक सीधी पहुंच से सुरक्षित हुआ मुनाफा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?