By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अग्र अलंकरण समारोह में चमके 27 विशिष्ट व्यक्तित्व, डॉ. रमन सिंह और प्रदीप मित्तल रहे मुख्य अतिथि
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > अग्र अलंकरण समारोह में चमके 27 विशिष्ट व्यक्तित्व, डॉ. रमन सिंह और प्रदीप मित्तल रहे मुख्य अतिथि
छत्तीसगढ़राज्य

अग्र अलंकरण समारोह में चमके 27 विशिष्ट व्यक्तित्व, डॉ. रमन सिंह और प्रदीप मित्तल रहे मुख्य अतिथि

Last updated: 2025/08/31 at 9:15 PM
Share
6 Min Read
अग्र अलंकरण समारोह में चमके 27 विशिष्ट व्यक्तित्व, डॉ. रमन सिंह और प्रदीप मित्तल रहे मुख्य अतिथि
SHARE

रायपुर

 

सागर टीएमटी के सौजन्य से आयोजित नवम अग्र अलंकरण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया. यह प्रतिष्ठित समारोह हर वर्ष समाज के प्रख्यात व्यक्तित्वों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जाता है.

संयोजिका अनीता अशोक अग्रवाल एवं हेमलता बंसल ने बताया कि इस आयोजन में 65 परिवारों ने सहभागिता की थी. कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि प्रदीप मित्तल राष्ट्रीय चेयरमैन और प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के तेल क्षेत्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. सप्त ऋषियों की कथा के साथ शाम 4 बजे इस कार्यक्रम का समापन भोजन भंडारे के साथ संपन्न हुआ.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रमन सिंह (विधानसभा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ शासन) ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि की आसंदी से अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि, देश के आर्थिक विकास में, अर्थव्यवस्था में विश्व में चौथे स्थान पर, अगर भारत का स्थान है, तो उसमें अग्रवाल समाज का महत्वपूर्ण योगदान है. समाज ने अपनी प्रतिभाओं का सम्मान कर इस कदम को और आगे बढ़ाया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप मित्तल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, अग्रवाल समाज सदैव से सर्वहारा वर्ग के लिए कार्य करते आया है, स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, सेवा के जितने भी प्रकल्प हैं वे सभी सर्वहारा वर्ग की सुविधाओं के लिए हैं, सेवा की अलख जगाने वाला हमारा समाज है.

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में गौरीशंकर अग्रवाल (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष), संपत अग्रवाल (विधायक, बसना विधानसभा क्षेत्र), सियाराम अग्रवाल (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, प्रांतीय अध्यक्ष, डॉ. अशोक अग्रवाल, साथ ही राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कई गणमान्य अतिथि भी इस समारोह में उपस्थित रहे, महेन्द्र सक्सरिया (संरक्षक) अशोक मोदी (राज्य चेयरमैन) नेतराम अग्रवाल (संरक्षक) राजेन्द्र अग्रवाल, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष उपस्थित रहे.

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. यह समारोह लगातार 9वें वर्ष सफलतापूर्वक आयोजित किया गया. अग्र अलंकरण का विशेष उद्देश्य महाराजा अग्रसेन जी के 18 गोत्रों की गौरवशाली परंपरा को स्मरण कर समाज के 18 श्रेष्ठ विभूतियों को प्रत्येक वर्ष सम्मानित करना है.

इस वर्ष भी कुल 27 विशिष्ट व्यक्तित्वों को उनके सामाजिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक, साहित्यिक, खेल, प्रशासनिक (IAS, IPS, CA, CS आदि) एवं परोपकारी कार्यों के लिए अलंकृत किया गया.

प्रत्येक पुरस्कार किसी न किसी समाजसेवी परिवार द्वारा अपने परिजनों की स्मृति में प्रायोजित किया गया. पुरस्कार स्वरूप सभी सम्मानित विभूतियों को अग्रसेन माला, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और 11,000 रुपए की सम्मान राशि भेंट की गई.

प्रमुख अलंकरण

अग्र दीप सम्मान अग्र गौरव सम्मान, अग्र शिरोमणि सम्मान, अग्र दानी सम्मान, अग्र मित्र सम्मान, अग्र भूषण सम्मान, अग्र सम्मान, अग्र धनवंतरी सम्मान समेत अनेक अन्य अलंकरण दिया गया. इनमें पराक्रम, समाजसेवा, व्यापार, शिक्षा, खेलकूद और विशेष उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया.

मुख्य अतिथि के रूप से डॉ. रमन हुए शामिल

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, “महाराजा अग्रसेन की परंपरा हमें समाज में समानता, सहयोग और सेवा की प्रेरणा देती है. आज यहां सम्मानित विभूतियां केवल अग्रवाल समाज ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और भारतवर्ष का गौरव हैं.”

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि, “अग्र अलंकरण समारोह समाज की जड़ों को मजबूत करने वाला एक प्रयास है. यह कार्यक्रम युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने वाला है.

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप मित्तल ने कहा, “अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन को गर्व है कि छत्तीसगढ़ की धरा पर इतना भव्य आयोजन लगातार नौ वर्षों से सफलतापूर्वक हो रहा है. यह पूरे देश के लिए एक आदर्श है.”

डॉ. अशोक अग्रवाल (राज्य अध्यक्ष, छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन) ने कहा कि “यह अलंकरण केवल एक सम्मान नहीं बल्कि समाज की सामूहिक चेतना और संस्कृति की पहचान है.”

रायपुर जिला अग्रवाल संगठन एवं रायपुर जिला महिला अग्रवाल संगठन के आतिथ्य में यह पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ अग्र अलंकरण की संयोजिका डॉक्टर अनीता मोहनलाल अग्रवाल, सहसंयोजक पंकज अग्रवाल डॉक्टर निर्मल अग्रवाल ने पूरे आयोजन की रूपरेखा रखी, प्रांतीय महामंत्री संजय अग्रवाल ने मंच संचालन किया. रायपुर जिला अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष हरिकेश पालीवाल सचिव गोविंद अग्रवाल, महिला संगठन की अध्यक्ष मती प्रियंका अग्रवाल, संरक्षिका अनीता अग्रवाल, सचिन सारिका खेतान कोषाध्यक्ष संतोष दिनोदिया शाहिद उनकी पूरी टीम ने प्रदेश के दूरस्थ स्थानों सेआए हुए सभी संगठन के पदाधिकारी का अग्रवाल समाज के अध्यक्षों का शानदार स्वागत किया, सभी ने इस आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा की.

सभी ने कहा कि अग्र अलंकरण समारोह ने अग्रवाल समाज की गौरवशाली परंपराओं को पुनः जीवंत किया. समारोह का समापन करते हुए आभार प्रदर्शन सुनील अग्रवाल बॉबी ने समाज की एकता एवं प्रगति के संकल्प के साथ किया.

You Might Also Like

‘गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आई मिठास, धान की तुलना में कम जोखिम, कारखाने तक सीधी पहुंच से सुरक्षित हुआ मुनाफा…..

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी, 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामपुर आईटीआई, डिंगापुर के पास स्थल चिन्हित…..

आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

भारत के पैरा चौंपियन भरेंगे जीत की उड़ान, एशियाई पैरा खेल 2026 के लिए भारतीय दल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं….

रायगढ़ के विकास कार्यों में नहीं चलेगी देरी, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों सभी निर्माण कार्य : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

August 31, 2025 August 31, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर शुरू: रमन सिंह ने जताई खुशी, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर शुरू: रमन सिंह ने जताई खुशी, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं
Next Article अग्र अलंकरण समारोह में चमके 27 विशिष्ट व्यक्तित्व, डॉ. रमन सिंह और प्रदीप मित्तल रहे मुख्य अतिथि अग्र अलंकरण समारोह में चमके 27 विशिष्ट व्यक्तित्व, डॉ. रमन सिंह और प्रदीप मित्तल रहे मुख्य अतिथि
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

‘गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आई मिठास, धान की तुलना में कम जोखिम, कारखाने तक सीधी पहुंच से सुरक्षित हुआ मुनाफा…..
‘गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आई मिठास, धान की तुलना में कम जोखिम, कारखाने तक सीधी पहुंच से सुरक्षित हुआ मुनाफा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी, 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामपुर आईटीआई, डिंगापुर के पास स्थल चिन्हित…..
मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी, 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामपुर आईटीआई, डिंगापुर के पास स्थल चिन्हित…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भारत के पैरा चौंपियन भरेंगे जीत की उड़ान, एशियाई पैरा खेल 2026 के लिए भारतीय दल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं….
भारत के पैरा चौंपियन भरेंगे जीत की उड़ान, एशियाई पैरा खेल 2026 के लिए भारतीय दल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?