By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की वृद्धजनों के लिए ‘सियान गुड़ी’ खोलने की पहल….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की वृद्धजनों के लिए ‘सियान गुड़ी’ खोलने की पहल….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की वृद्धजनों के लिए ‘सियान गुड़ी’ खोलने की पहल….

Last updated: 2025/10/02 at 8:38 PM
Share
3 Min Read
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की वृद्धजनों के लिए ‘सियान गुड़ी’ खोलने की पहल….
SHARE

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेश में बुजुर्गों की बेहतर देखभाल के लिए “सियान गुड़ी” खोलने की पहल के बाद कोरिया के जिला अस्पताल परिसर में प्रदेश का पहला बुजुर्ग स्वास्थ्य एवं देखभाल केंद्र शुरू किया गया है। इसका शुभारंभ विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े एवं कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया।

विधायक बोले वृद्धजन दिवस पर कोरिया को मिला अनमोल तोहफ़ा
कार्यक्रम में विधायक श्री राजवाड़े ने कहा कि आज वृद्धजन दिवस पर जिले को मिली यह सुविधा वास्तव में एक बड़ा तोहफ़ा है। उन्होंने कहा, हमारे बुजुर्गों ने जीवन भर समाज और परिवार को संवारने में योगदान दिया है। उनकी देखभाल और उपचार के लिए यह केंद्र अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।

कलेक्टर त्रिपाठी ने कहा इस उम्र में भीड़ और दर्द सबसे बड़ी समस्या
कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने कहा कि उम्र बढ़ने पर घुटनों, एड़ियों और अन्य रोगों से पीड़ित होना सामान्य बात है। उन्होंने कहा, हम सबको इस अवस्था से गुजरना है। बुजुर्ग अवस्था में सबसे बड़ी समस्या भीड़ से बचाव और दर्द से राहत की होती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुरूप यह बुजुर्ग देखभाल केंद्र शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि महज डेढ़ माह में यह केंद्र बनकर तैयार हुआ है।

उन्होंने बुजुर्गों से अपील की कि वे इस केंद्र की जानकारी अपने आसपास के अन्य वृद्धजनों तक भी पहुंचाएं। साथ ही उन्होंने बताया कि ‘वयोवृद्ध एक्सप्रेस’ भी चलायी जा रही है, ताकि वे बुजुर्ग जो अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते, उनके घर तक ही जांच और उपचार की सुविधा दी जा सके। विधायक श्री राजवाड़े, कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी व जनप्रतिनिधियों ने बुजुर्गो को पुष्प, शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया और इन प्रतिनिधियों ने नई पीढी से इन बुजुर्गो के देखभाल के साथ आत्मीय संवाद बनाए रखने की अपील की।

बुजुर्गों के लिए अत्याधुनिक उपकरण और थेरेपी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने बताया कि बुजुर्ग स्वास्थ्य केंद्र में अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें ट्राइसाइकिल, बैलेंस बोर्ड, फुट मसाजर, पैरेलल बार, स्टेयर क्लाइंबिंग, ट्रेडमिल, मसाज चेयर, ट्रैक्शन और वैक्स बाथ जैसी सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यहां फिजियोथेरेपी और पंचकर्म जैसी सेवाएं भी बुजुर्गों को उपलब्ध होंगी। अब बुजुर्गों को इन उपचारों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

वृद्धजन दिवस पर उपकरण वितरण
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर समाज कल्याण विभाग की ओर से जिले के कई बुजुर्गों को छड़ी और अन्य सहायक उपकरण भी वितरित किए गए।

2 से 8 अक्टूबर तक ‘आरोग्यम निकुष्ठ कोरिया अभियान‘
डॉ. सिंह ने जानकारी दी कि 2 से 8 अक्टूबर तक जिले में ‘आरोग्यम निकुष्ठ कोरिया अभियान’ संचालित होगा। इसके तहत कुष्ठ रोग के लक्षण, बचाव, जांच, उपचार और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

You Might Also Like

सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..

छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……

गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……

माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव….

October 2, 2025 October 2, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article विजयादशमी पर आत्मसमर्पण की गूंज – बीजापुर में 103 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता… विजयादशमी पर आत्मसमर्पण की गूंज – बीजापुर में 103 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता…
Next Article महात्मा गांधी की स्वच्छता के संदेश को घर-घर पहुंचाना है: मंत्री टंकराम वर्मा…. महात्मा गांधी की स्वच्छता के संदेश को घर-घर पहुंचाना है: मंत्री टंकराम वर्मा….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान
सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..
नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……
छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……
गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?