By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से महिलाओं के जीवन में आ रहा है बदलाव: नवागांव की संतोषी ने कहा- सरकार बनी परिवार की नई उम्मीद….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से महिलाओं के जीवन में आ रहा है बदलाव: नवागांव की संतोषी ने कहा- सरकार बनी परिवार की नई उम्मीद….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से महिलाओं के जीवन में आ रहा है बदलाव: नवागांव की संतोषी ने कहा- सरकार बनी परिवार की नई उम्मीद….

Last updated: 2025/10/14 at 6:41 PM
Share
3 Min Read
छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से महिलाओं के जीवन में आ रहा है बदलाव: नवागांव की संतोषी ने कहा- सरकार बनी परिवार की नई उम्मीद….
SHARE

रायपुर: राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं तेजी से लागू की जा रही हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास, उज्जवला योजना से गैस कनेक्शन, हर महीने निःशुल्क अनाज और महतारी वंदन की राशि मिलने से पेंड्रा विकासखंड के नवागांव की श्रीमती संतोषी श्रीवास सुखमय जीवन व्यतीत कर रही है। श्रीमती संतोषी ने बताया कि पक्का मकान मिलने से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है।

सुरक्षित एवं सुविधाजनक पक्का घर मिला

श्रीमती संतोषी श्रीवास ने बताया कि पहले उनका घर कच्चा था, जिससे बरसात के दिनों में बहुत परेशानी होती थी। घर की दीवारों में सीलन आ जाती थी, जिससे रहना मुश्किल हो जाता था। बच्चों की भी पढ़ाई में दिक्कत होती थी, क्योंकि पढ़ाई-लिखाई के लिए उचित जगह नहीं थी। परिवार की आमदनी कम होने के कारण वे पक्का घर बनवाने में असमर्थ थीं, लेकिन उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलने से उनका घर अब सुरक्षित, सुविधाजनक पक्के घर में बदल गया। अब उनका परिवार आराम से सुरक्षित घर में रह रहा है।

शासन की योजनाओं का लाभ लेकर खुशहाल हुई संतोषी

उज्ज्वला योजना ने उनकी रसोई से धुआं और लकड़ी की मशक्कत खत्म की और मुफ्त गैस कनेक्शन ने स्वास्थ्य के साथ समय और ईंधन दोनों की बचत हुई। राशन कार्ड के अंतर्गत हर माह 35 किलो चावल और महतारी वंदन योजना की 1000 रुपये की राशि से छोटे-छोटे खर्च भी आसानी से पूरे हो जाते हैं। संतोषी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा है इन योजनाओं से उनका जीवन पूरी तरह बदल गया है। पहले जहां जीवन-बसर मुश्किलों से भरा था, वहीं अब पक्का घर, गैस कनेक्शन, राशन और आर्थिक सहायता से उनका जीवन आसान और सुखद हो गया है।

प्रशासन की जवाबदेही और पादर्शिता से जनता में विश्वास 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रशासन की जवाबदेही और पादर्शिता को सबसे ऊपर रखा है। वे लगातार अधिकारियों और कलेक्टरों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, जिससे योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। लाखों महिलाओं को आवास, गैस कनेक्शन, राशन, आर्थिक सहायता देने के साथ ही उन्हे स्वावलंबी बनाने प्रयास किए जा रहेे हैं। ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर उच्च हुआ है। सरकार की कार्यशैली में संवेदनशीलता, गति और पारदर्शिता ने जनता में विश्वास को और मजबूत किया है।

You Might Also Like

एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..

शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….

विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….

दुग्ध उत्पादन का व्यवसाय कर परिवार को बना सकते हैं सक्षम- मंत्री रामविचार नेताम…..

October 14, 2025 October 14, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article गुणवत्ता और मानक ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…. गुणवत्ता और मानक ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
Next Article संपूर्णता अभियान, रक्त परीक्षण और पर्यटन विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए जीपीएम जिले का बढ़ा मान…. संपूर्णता अभियान, रक्त परीक्षण और पर्यटन विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए जीपीएम जिले का बढ़ा मान….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल
एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..
उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….
शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….
विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?