By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मध्यप्रदेश में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण शुरू, 21 साल पुरानी लिस्ट से फर्जी नाम हटाने की तैयारी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > मध्यप्रदेश में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण शुरू, 21 साल पुरानी लिस्ट से फर्जी नाम हटाने की तैयारी
मध्यप्रदेशराज्य

मध्यप्रदेश में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण शुरू, 21 साल पुरानी लिस्ट से फर्जी नाम हटाने की तैयारी

Last updated: 2025/10/29 at 4:07 PM
Share
5 Min Read
मध्यप्रदेश में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण शुरू, 21 साल पुरानी लिस्ट से फर्जी नाम हटाने की तैयारी
SHARE

भोपाल 

अशोकनगर में मतदाता सूची (voter list) का एसआइआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए 4 नवंबर से बीएलओ घर-घर जाकर प्रपत्र देंगे। जिन्हें भरकर मतदाता बीएलओ के पास जमा कराएंगे। यदि 21 साल पुरानी सूची से मिलान नहीं हुआ तो नोटिस जारी होगा, जिसमे मतदाता को अपने वैध दस्तावेज जमा कराना होगे।

कलेक्टर ने दी जानकारी

कलेक्टर आदित्य सिंह ने प्रेसवार्ता कर एसआइआर (SIR) के बारे में जानकारी दी। जिसमें बताया कि जिले के 6.45 लाख मतदाताओं को 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक बीएलओ प्रपत्र बांटेंगे। दो बार बीएलओ घरों से वह भरे हुए प्रपत्र लेने पहुंचेंगे। इसके बाद प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा और नाम न होने या सुधार के लिए एक महीने दावे आपत्ति का समय होगा।

कलेक्टर ने बताया कि मतदाता सूची का वर्ष 1951 से 2004 के बीच आठ बार एसआइआर हो चुका है। पिछला एसआइआर 2002-2004 में हुआ था। इससे पिछली सूची से नाम का मिलान होगा। जिन मतदाताओं के नाम पिछली सूची में नहीं है तो अपने ऐसे परिजनों के नाम व जानकारी दर्ज करना होगी, जिनके 21 साल पुरानी सूची में नाम है। 

इसलिए हो रहा मतदाता सूची का एसआइआर

बार बार स्थानांतरण होने वाले या प्रवासन के कारण मतदाता का एक से अधिक जगहों पर नाम होना, मृत मतवाताओं के अब तक नाम न हटने और विदेशी लोगों का मतदाता सूची गलत तरीके से नाम दर्ज हो जाने से यह गहन पुनरीक्षण कार्य हो रहा। इससे सूची में सुधार होगा और मतदाता का सिर्फ एक जगह की मतवाता सूची में ही नाम रहेगा, जो मृत हो चुके उनके नाम हटेंगे। जिनके निवास स्थल बदले उनमें सुधार होगा और फर्जी तरीके से विदेशियों के जुड़े नाम हटाए जाएंगे।

जिले में 55 नए मतदान केंद्र बनेंगे

जिले में वर्तमान में 788 मतदान केंद्र हैं। पहले 1500 मतदाताओं तक एक मतदान केंद्र का नियम था। अब अधिकतम मतवाता संख्या 1200 हो गई है। इससे जिले में 55 नए मतदान केंद्र बनेंगे। इससे मतदाताओं को मतदान करने में आसानी होगी। इसके लिए जिले से नए 55 मतदान केंद्रों का प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजा गया है। इससे जिले में 843 मतदान केंद्र हो जाएंगे।

प्रपत्र में मतदाता को भरना होगी यह जानकारी

बीएलओ से मिले प्रफा में मतदाता को जन्म दिनांक, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, पिता या अभिभावक का नाम व मतदाता कार्ड नंबर, माता का नाम व मतदाता कार्ड नंबर, जीवनसाथी का नाम व मतदाता कार्ड नंबर भरना होगा। एसआइआर के निर्वाचक नामावली विवरण में मतदाता का नाम, कार्ड नंबर, ऐसे रिश्तेवार का नाम जिसका पुरानी एसआइआर सूची में नाम दर्ज है, उससे रिश्ता, जिला, राज्य का नाम भी दर्ज करना होगा। 

एसआइआर में यह दस्तावेज होंगे मान्य

    किसी केंद्रीय या राज्य या सार्वजनिक उपक्रम के नियमित कर्मचारी व पेंशनर को जारी पहचान फा या पेंशन भुगतान आदेश।
    देश के किसी सरकारी या स्थानीय निकाय, बैंक, डाकघर, एलआइसी का एक जुलाई 1987 से जारी दस्तावेज या प्रमाण पत्र।
    समक्ष अधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाणफर, पासपोर्ट, किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा जारी मैट्रिक या शैक्षणिक प्रमाण पत्र।
    सक्षम राज्य प्राधिकारी द्वारा जारी स्थाई निवास प्रमाण पत्र, वन अधिकार प्रमाण पत्र, ओबीसी, एससी एसटी या अन्य जाति प्रमाण पत्र।
    राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर, राज्य या स्थानीय निकाय द्वारा तैयार पारिवारिक रजिस्टर सरकार से जारी भूमि या मकान आवंटन प्रभाण पत्र।
    आधार के लिए निर्वाचन आयोग के पत्र दिनांक 9 सितंबर 2025 को जारी निर्देश लागू होंगे।

एसआइआर की यह है प्रक्रिया

    मुद्रण व प्रशिक्षण 28 अक्टूबर से 3 नवंबर
    घर-घर गणना 4 नवंबर से 4 दिसंबर
    प्रारूप सूची प्रकाशन 9 दिसंबर
    दाव-आपत्तियां 9 दिसंबर से 8 जनवरी
    सुनवाई व प्रमाणीकरण – 9 दिसंबर से 31 जनवरी
    अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी 2026

You Might Also Like

मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान का असर: बेमेतरा जिले के तीन विकासखंड क्रिटिकल से सेमी-क्रिटिकल जोन में पहुंचे

अनियमितताओं के चलते किसान एग्रो कृषि केन्द्र की कीटनाशक अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित

कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर उमंग कृषि केन्द्र की अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित

मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डॉग स्क्वॉड की मदद से हुई पतासाजी, चार नाखून बरामद, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई…..

छत्तीसगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, नवाचार और संवेदनशीलता से प्राथमिक शिक्षा को दी नई दिशा……

October 29, 2025 October 29, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बुलंद हौसलों के साथ आगे बढ़ने वालों को मिलती है सफलता – अरुण साव….. बुलंद हौसलों के साथ आगे बढ़ने वालों को मिलती है सफलता – अरुण साव…..
Next Article बालोद जिला में आयोजित राज्योत्सव समारोह में मुख्य अतिथि होंगे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…. बालोद जिला में आयोजित राज्योत्सव समारोह में मुख्य अतिथि होंगे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान का असर: बेमेतरा जिले के तीन विकासखंड क्रिटिकल से सेमी-क्रिटिकल जोन में पहुंचे
मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान का असर: बेमेतरा जिले के तीन विकासखंड क्रिटिकल से सेमी-क्रिटिकल जोन में पहुंचे
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अनियमितताओं के चलते किसान एग्रो कृषि केन्द्र की कीटनाशक अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित
अनियमितताओं के चलते किसान एग्रो कृषि केन्द्र की कीटनाशक अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर उमंग कृषि केन्द्र की अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित
कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर उमंग कृषि केन्द्र की अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डॉग स्क्वॉड की मदद से हुई पतासाजी, चार नाखून बरामद, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई…..
मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डॉग स्क्वॉड की मदद से हुई पतासाजी, चार नाखून बरामद, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?