By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: धोखाधड़ी के आरोपों के बीच अदनान सामी पहुंचे ग्वालियर, पुलिस की निगाहें उन पर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > धोखाधड़ी के आरोपों के बीच अदनान सामी पहुंचे ग्वालियर, पुलिस की निगाहें उन पर
मध्यप्रदेशराज्य

धोखाधड़ी के आरोपों के बीच अदनान सामी पहुंचे ग्वालियर, पुलिस की निगाहें उन पर

Last updated: 2025/11/02 at 7:35 PM
Share
3 Min Read
धोखाधड़ी के आरोपों के बीच अदनान सामी पहुंचे ग्वालियर, पुलिस की निगाहें उन पर
SHARE

ग्वालियर 
मशहूर गायक अदनान सामी ग्वालियर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ग्वालियर आते ही उन्हें संगीत सम्राट तानसेन बाबा की याद आ जाती है। हालांकि, जब उनसे एडवांस रकम लेकर कार्यक्रम न करने के मामले में दायर परिवाद पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की और चुप्पी साधे रखी। अदनान सामी ग्वालियर एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे।
 
गायक अदनान सामी पर ग्वालियर जिला अदालत में एक परिवाद दायर किया गया है। आरोप है कि उन्होंने 27 सितंबर 2022 को ग्वालियर में होने वाले कार्यक्रम के लिए तय 33 लाख रुपये में से 17 लाख 62 हजार रुपये एडवांस लिए थे, लेकिन बाद में शो रद्द कर दिया। सामी की टीम ने कार्यक्रम बाद की तारीख में करने का आश्वासन दिया, पर तय तिथि नहीं बताई। कार्यक्रम आयोजक कंपनी की संचालक लावन्या ने जब एडवांस राशि वापस मांगी, तो सामी की टीम ने रकम लौटाने से इंकार कर दिया। इसके बाद लावन्या ने पहले इंदरगंज थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक से भी गुहार लगाई।फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई।

पुलिस की निष्क्रियता से परेशान आयोजक ने अंततः न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने मामले में पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। फिलहाल केस न्यायालय में विचाराधीन है। वहीं ग्वालियर पहुंचने पर अदनान सामी ने कानूनी विवाद पर कोई जवाब नहीं दिया और सिर्फ संगीत व तानसेन की भूमि की प्रशंसा की।
मामला क्या है

जानकारी के अनुसार ग्वालियर निवासी लावण्या सक्सेना ने बताया कि उन्होंने एक बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अदनान सामी और उनकी टीम से संपर्क किया था। तय अनुबंध के अनुसार टीम को कार्यक्रम के लिए 17 लाख 62 हजार रुपए एडवांस के रूप में दिए गए। एडवांस राशि मिलते ही कार्यक्रम की तिथि तय की गई, लेकिन अंतिम समय में अदनान सामी ने कार्यक्रम निरस्त कर दिया। टीम की ओर से कहा गया कि शो को आगे की किसी तारीख में आयोजित किया जाएगा।

न्यायालय ने सुनवाई के दौरान इस मामले को गंभीर मानते हुए इंदरगंज थाना पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। अब पुलिस को यह स्पष्ट करना होगा कि शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई और जांच की वर्तमान स्थिति क्या है।

गौरतलब है कि अदनान सामी बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक और संगीतकार हैं, जिन्होंने कई हिट गाने दिए हैं। उनके खिलाफ इस तरह के वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप पहली बार सामने आए हैं। फिलहाल अदनान सामी या उनकी टीम की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। वहीं, ग्वालियर में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और स्थानीय आयोजक इसे कलाकारों के साथ अनुबंध में पारदर्शिता की जरूरत से जोड़कर देख रहे हैं।

You Might Also Like

सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..

छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……

गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……

माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव….

November 2, 2025 November 2, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ
Next Article मजिस्ट्रेट ऑफिस से हथकड़ी तोड़ भागे दो बदमाश, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप मजिस्ट्रेट ऑफिस से हथकड़ी तोड़ भागे दो बदमाश, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान
सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..
नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……
छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……
गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?