By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़: कुएं में फंसे 3 हाथी, 8 घंटे बाद जेसीबी से रास्ता बनाकर निकाले गए, एक शावक भी शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़: कुएं में फंसे 3 हाथी, 8 घंटे बाद जेसीबी से रास्ता बनाकर निकाले गए, एक शावक भी शामिल
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़: कुएं में फंसे 3 हाथी, 8 घंटे बाद जेसीबी से रास्ता बनाकर निकाले गए, एक शावक भी शामिल

Last updated: 2025/11/04 at 5:26 PM
Share
6 Min Read
छत्तीसगढ़: कुएं में फंसे 3 हाथी, 8 घंटे बाद जेसीबी से रास्ता बनाकर निकाले गए, एक शावक भी शामिल
SHARE

महासमुंद
 महासमुंद जिले से लगाए बारनवापारा क्षेत्र के हरदी गांव में 3 हाथियों का दल विचरण के दौरान कुएं में जा गिरा. इस दल में एक शावक और तीन वयस्क हाथी शामिल हैं. घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय लोगों मौके पर पहुंच गए. उन्होंने वन विभाग को इसकी सूचना दी. घटनास्थल पर बारनवापारा परिक्षेत्र एसडीओ कृष्णु चंद्राकर और उनकी टीम पहुंची है.

जानकारी के मुताबिक, वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंकर लोगों को घटनास्थल से दूर किया, जिसके बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया. फिलाहाल जेसीबी मशीन बुलाई गई है. कुएं के पास से रेम बनाया जाएगा, जिससे फंसे हुए शावक और हाथी को बाहर निकाला जा सके. बताया जा रहा है कि विचरण के दौरान शावक पहले कुएं में गिरा, उसकी आवाज सुनकर अन्य हाथी भी कुएं में उतर गए.

सुबह गूंजी हाथियों की चिंघाड़, ग्रामीण पहुंचे मौके पर
सुबह खेतों की ओर जा रहे किसानों ने जब हाथियों की जोरदार चिंघाड़ सुनी, तो वे मौके पर पहुंचे और देखा कि चारों हाथी कुएं में फंसे हुए हैं। इसके बाद तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। विभाग की टीम जेसीबी मशीनों और स्थानीय साधनों के साथ मौके पर पहुंची और कुएं के किनारे मिट्टी काटकर रास्ता बनाते हुए हाथियों को एक-एक कर बाहर निकाला गया।

पहले शावक और दो हाथी निकाले गए, फिर बाकी दो को भी बचाया गया
रेस्क्यू टीम ने सबसे पहले शावक और दो वयस्क हाथियों को बाहर निकाला। इसके बाद कुएं में फंसे बाकी दो हाथियों को भी सुरक्षित निकालने में सफलता मिली। रेंजर गोपाल वर्मा ने बताया कि अभियान चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि कुआं गहरा और फिसलनभरा था।

ग्रामीणों का विरोध, बोले— इंसान की मौत पर विभाग नहीं आया था
रेस्क्यू के दौरान कुछ ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि कुछ दिन पहले इसी इलाके में हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई थी, तब विभाग ने कोई मदद नहीं की थी। लेकिन अब हाथियों के गिरने पर पूरी टीम जुट गई। हालांकि समझाइश के बाद ग्रामीण शांत हुए और सहयोग करने लगे।

सोलर पैनल टूटे मिले, रात में भटकते हुए गिरे हाथी
मौके पर जांच के दौरान कुएं के आसपास लगे सोलर पैनल टूटे हुए मिले, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि हाथियों का झुंड रात के समय रास्ता भटक गया और चार हाथी कुएं में गिर गए।

28 हाथियों का दल कर रहा बारनवापारा जंगल में भ्रमण
वन विभाग ने बताया कि बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र में इस समय करीब 28 हाथियों का दल सक्रिय है। इसी दल में शामिल ये चार हाथी भी पिछले कुछ दिनों से हरदी गांव के आसपास विचरण कर रहे थे।
हाल ही में इसी क्षेत्र में एक किसान की जान हाथी के हमले में गई थी।

वन विभाग ने जताई राहत— सभी हाथी स्वस्थ और सुरक्षित
रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद सभी हाथियों की प्राथमिक जांच की गई। विभाग ने बताया कि चारों हाथी स्वस्थ हैं और उन्हें सुरक्षित जंगल की ओर भेज दिया गया है।

ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों का विरोध किया

वन विभाग की टीम जैसे ही जेसीबी लेकर पहुंची, ग्रामीण नाराज हो गए। उनका कहना था कि हाल ही में हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई थी, लेकिन तब विभाग की ओर से कोई नहीं आया था।

वहीं, जिस खेत के कुएं में हाथी गिरे थे, वहां ग्रामीण डर रहे थे कि जेसीबी चलने से उनकी फसल खराब हो जाएगी। इसलिए वे रेस्क्यू कार्य में सहयोग नहीं कर रहे थे। हालांकि समझाइश के बाद लोग शांत हुए।

जेसीबी की मदद से रास्ता बनाकर निकाला गया

क्षेत्र के रेंजर गोपाल वर्मा ने बताया कि हाथियों को निकालने के लिए जेसीबी की मदद से कुएं के किनारे से रास्ता बनाया गया। पहले एक शावक के साथ दो हाथी निकाले गए। इसके बाद एक और हाथी को सुरक्षित निकाल लिया गया।

कुएं के आसपास के सोलर पैनल टूटे हुए मिले, जिससे अनुमान है कि रात में हाथियों का झुंड घूमते हुए कुएं में गिर गया होगा।

बारनवापारा के जंगल में 28 हाथियों का दल मौजूद

यह घटना ऐसे समय हुई है जब 28 हाथियों का एक दल कई महीनों से बार नवापारा के जंगल में मौजूद है। कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में एक किसान की हाथी के हमले में मौत भी हो गई थी। यह घटना अभयारण्य क्षेत्र के हरदी वन ग्राम के पास डीके जंक्शन पर हुई।

You Might Also Like

सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..

छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……

गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……

माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव….

November 4, 2025 November 4, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिला क्रिकेट खिलाड़ी क्रांति गौड़ को वीडियो कॉल कर दीं शुभकामनाएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिला क्रिकेट खिलाड़ी क्रांति गौड़ को वीडियो कॉल कर दीं शुभकामनाएं
Next Article सुकमा में नक्सली हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश, 17 देसी राइफल, BGL लांचर और विस्फोटक बरामद सुकमा में नक्सली हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश, 17 देसी राइफल, BGL लांचर और विस्फोटक बरामद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान
सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..
नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……
छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……
गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?