By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नई दिशा, नया विश्वास और नई उद्योग नीति के पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़ राज्य….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > नई दिशा, नया विश्वास और नई उद्योग नीति के पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़ राज्य….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

नई दिशा, नया विश्वास और नई उद्योग नीति के पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़ राज्य….

Last updated: 2025/11/04 at 10:24 PM
Share
4 Min Read
नई दिशा, नया विश्वास और नई उद्योग नीति के पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़ राज्य….
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का यह रजत जयंती वर्ष प्रदेश की औद्योगिक विकास यात्रा के एक नए अध्याय का साक्षी बना है। नवा रायपुर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वाणिज्य एवं व्यापार परिसर (राज्योत्सव स्थल) में लगी उद्योग विभाग की प्रदर्शनी इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र बनी है, जहाँ राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024–2030 का विज़न मूर्त रूप में प्रस्तुत किया गया।

मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भर औद्योगिक दिशा की ओर

छत्तीसगढ़ का 25 सालों का औद्योगिक विकास की थीम पर सजी यह प्रदर्शनी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की आत्मनिर्भर औद्योगिक दिशा को दर्शा रही है।

छत्तीसगढ़ का 25 वर्षों का औद्योगिक विकास

2015–2020 : आधारशिला और विस्तार इस दौर में स्टार्टअप छत्तीसगढ़ और MSME उद्यम रजिस्ट्रेशन प्रणाली की शुरुआत हुई। राज्य ने औद्योगिक विविधीकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए फूड प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, हैवल और टेक्सटाइल्स जैसे नए क्षेत्रों में निवेश आकर्षित किया।

नई दिशा, नया विश्वास और नई उद्योग नीति के पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़ राज्य

2020–2024 : कनेक्टिविटी और गति

राज्य में रेल परियोजनाओं से कोयला और औद्योगिक परिवहन को नई दिशा मिली। साथ ही, चारों दिशाओं में चार नए एयरपोर्ट्स के विकास ने औद्योगिक लॉजिस्टिक्स को सशक्त किया।

2024–अब तक : नई नीति, नया विश्वास

औद्योगिक विकास नीति 2024–2030 लागू होने के बाद राज्य में अब तक 7.5 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

नई दिशा, नया विश्वास और नई उद्योग नीति के पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़ राज्य

सिंगल विंडो सिस्टम की शुरुआत

वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम की शुरुआत, इंडस्ट्रियल रिफॉर्म एवं जन विश्वास एक्ट 2025 और भूमि आवंटन के डिजिटलीकरण ने Ease of Doing Business को नई ऊँचाई दी है।

लिथियम ब्लॉक ऑक्शन कर देश में पहला स्थान प्राप्त

राज्य ने लिथियम ब्लॉक ऑक्शन कर देश में पहला स्थान प्राप्त किया है, वहीं नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट और AI डाटा सेंटर पार्क स्थापित किया जाना सुनिश्चित हुआ है।

हर जिले में 70 से अधिक औद्योगिक पार्क विकसित

छत्तीसगढ़ लॉजिस्टिक्स नीति 2025 के तहत राज्य के हर जिले में 70 से अधिक औद्योगिक क्षेत्र और पार्क विकसित किए जा रहे हैं।

नई दिशा, नया विश्वास और नई उद्योग नीति के पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़ राज्य

ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस

राज्य सरकार ने ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस, ऑनलाइन स्वीकृति प्रणाली, और फास्ट ट्रैक अप्रूवल सिस्टम को भी प्राथमिकता दी है।

बस्तर की बेलमेटल और रायगढ़ के स्टार्टअप इनोवेटर्स की औद्योगिक पहचान

हरित और समावेशी उद्योगों की ओर ग्रीन इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का मॉडल प्रदर्शनी में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
सौर ऊर्जा, ई–वाहन, जैव–ईंधन और अपशिष्ट प्रबंधन परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है। बस्तर की बेलमेटल कारीगर महिलाएं और रायगढ़ के स्टार्टअप इनोवेटर्स अब औद्योगिक पहचान बन चुके हैं।

प्रदर्शनी में ड्रोन असेंबली, रोबोटिक्स, 3D प्रिंटिंग और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग के मॉडल्स ने दर्शकों को राज्य के औद्योगिक भविष्य की झलक दी।

छत्तीसगढ संभावनाओं का प्रदेश बन चुका

राज्योत्सव की यह प्रदर्शनी बताती है कि छत्तीसगढ़ अब केवल संसाधनों का नहीं, संभावनाओं का प्रदेश बन चुका है।

नई दिशा, नया विश्वास और नई उद्योग नीति के पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़ राज्य

हर हाथ को काम, हर जिले को पहचान

नई औद्योगिक नीति 2024–2030 राज्य को “विकास से विश्वास” की उस यात्रा पर ले जा रही है, जहाँ हर हाथ को काम, हर जिले को पहचान और हर नागरिक को अवसर मिलेगा।

You Might Also Like

सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..

छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……

गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……

माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव….

November 4, 2025 November 4, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 : खादी प्रदर्शनी की धूम, आधुनिक खादी परिधानों और बांस उत्पादों ने खींचा लोगों का ध्यान…. छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 : खादी प्रदर्शनी की धूम, आधुनिक खादी परिधानों और बांस उत्पादों ने खींचा लोगों का ध्यान….
Next Article छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्षों की सफलता की कहानी: वनोपज, जल संरक्षण और ईको टूरिज्म से बढ़ी समृद्धि…. छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्षों की सफलता की कहानी: वनोपज, जल संरक्षण और ईको टूरिज्म से बढ़ी समृद्धि….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान
सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..
नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……
छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……
गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?