By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कोसाबाड़ी के सब्जी विके्रताओं ने उद्योग मंत्री व महापौर को तौला सब्जी व फल से, वेडिंग जोन की सौगात पर जताया आभार…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > कोसाबाड़ी के सब्जी विके्रताओं ने उद्योग मंत्री व महापौर को तौला सब्जी व फल से, वेडिंग जोन की सौगात पर जताया आभार…
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

कोसाबाड़ी के सब्जी विके्रताओं ने उद्योग मंत्री व महापौर को तौला सब्जी व फल से, वेडिंग जोन की सौगात पर जताया आभार…

Last updated: 2025/11/17 at 8:45 PM
Share
10 Min Read
कोसाबाड़ी के सब्जी विके्रताओं ने उद्योग मंत्री व महापौर को तौला सब्जी व फल से, वेडिंग जोन की सौगात पर जताया आभार…
SHARE

रायपुर: कोरबा के कोसाबाड़ी वेंडिंग जोन के सब्जी फल विक्रेताओं ने आज भारी उत्साह दिखाते हुए उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत को फल व सब्जियों से तौला व्यवसायियों से उद्योग मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत का आतशी स्वागत करते हुए वेंडिंग जोन की  सौगात दिए जाने पर उनके प्रति हार्दिक आभार जताया, वहीं उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने वेंडिंग जोन का लोकार्पण किए जाने के साथ ही वार्ड क्र. 31 में 03 करोड़ 30 लाख रूपये की लागत वाले विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यो की सौगात देते हुए कार्यो का भूमिपूजन किया तथा त्वरित रूप से कार्य प्रारंभ कर समयसीमा में कार्यो को पूरा करने एवं कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने वेंडिंग जोन के लोकार्पण के साथ ही वार्ड क्र. 31 में दी 03 करोड़ 30 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा कोसाबाड़ी चैक में सड़क के किनारे बरसों से फल सब्जी की दुकान लगाकर व्यवसाय करने वालें लघु व्यवसायियों को उनके व्यवसाय हेतु सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने के मद्देनजर 19 लाख 65 हजार रूपये की लागत से वेंडिंग जोन का निर्माण कराया गया है, आज प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वेंडिंग जोन का लोकार्पण किया तथा लघु व्यवसायियों को सुव्यवस्थित दुकानों की सौगात प्रदान की, कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा की गई। इसी प्रकार उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने वार्ड क्र. 31 के विभिन्न स्थानों में सड़क, नाली, नाला, बाउण्ड्रीवाल, सड़क रोशनी व्यवस्था आदि से जुडे़ 03 करोड़ 30  लाख रूपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्याे का भूमिपूजन भी किया।

कोरबा की जनता से मिले अपार प्यार, स्नेह के लिए दिल से आभारी हॅूं 

इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में विशेष रूप से रेखांकित करते हुए कहा कि कोरबा की जनता ने जो प्यार, स्नेह मुझे दिया है तथा मुझ पर सदैव अपना विश्वास जताया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूॅं तथा जनता जनार्दन की सेवा कर पा रहा हूॅं वह सब कोरबा की जनता के प्यार व स्नेह के कारण ही संभव हुआ है। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल मार्गदर्शन में हमारे छत्तीसगढ़ राज्य का तेजी से विकास हो रहा है, उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किसान, मजदूर, गरीब, निर्धन, महिला, नौजवान सहित समाज के सभी वर्गो के उत्थान एवं उनका जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए व्यापक पैमाने पर योजनाएं संचालित कर देश की दशा व दिशा में ऐतिहासिक बदलाव लाया है,

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने वेंडिंग जोन के लोकार्पण के साथ ही वार्ड क्र. 31 में दी 03 करोड़ 30 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात

उन्होने कहा कि सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है, 15 वर्षो तक डाॅ.रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर किया था, आज मुख्यमंत्री श्री साय प्रदेश के विकास को आगे बढ़ा रहे हैं। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि जहाॅं तक कोरबा के विकास का प्रश्न है, तो निगम के सभी 67 वार्डो में बिना किसी भेदभाव के दलगत राजनीति से ऊपर उठकर केवल जनताजनार्दन की इच्छा व उनकी आवश्यकता के अनुसार तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं, कोरबा नगर निगम क्षेत्र में विगत डेढ़ वर्षो के दौरान सभी मदों के अंतर्गत लगभग 800 करोड़ रूपये के विकास कार्यो को स्वीकृत दी गई है, उन्होने कहा कि कोरबा क्षेत्र की सभी सड़कों का कायाकल्प का कार्य भी अब शीघ्र ही प्रारंभ होगा।

उद्योग मंत्री कोरबा को लगातार दे रहे विकास की सौगात

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन लगातार कोरबा नगर निगम क्षेत्र को विकास कार्यो की सौगात प्रदान कर रहे हैं तथा उन्ही के मार्गदर्शन में कोरबा का तेजी से विकास किया जा रहा है। महापौर श्रीमती राजपूत ने कहा कि कोसाबाड़ी चैक पर आज नवनिर्मित वेंडिंग जोन का लोकार्पण किया गया है, यहाॅं पर सड़क के किनारे सब्जी फल की दुकानें लगती थी, गर्मी, ठंडी, बरसात में व्यवसायियों को   असुविधा होती थी, समय-समय पर उन्हें हटा भी दिया जाता था, हमने उनके दुख-दर्द को समझा तथा एक स्थाई हल खोजते हुए वेंडिंग जोन का निर्माण कराया, अब सब्जी फल विक्रेताओं को कोई हटा नहीं सकेगा, उन्हें अपने व्यवसाय हेतु व्यवस्थित स्थान मिल चुका है।

सब्जी फल विके्रताओं में है खुशी की लहर

इस मौके पर वार्ड पार्षद श्री अशोक चावलानी ने अपने   उद्बोधन में कहा कि फल सब्जी के लघु विके्रता पूर्व में सड़क पर दुकानें लगाते थे, अब व्यवस्थित वेंडिंग जोन बन गया है, विक्रेताओं को सुविधाजनक स्थान मिल चुका है, इससे उनके बीच खुशी की लहर व्याप्त है तथाा वे तहे दिल से उद्योग मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त कर रहे हैं। उन्हेाने कहा कि आज मेरे वार्ड में 03 करोड़ 30 लाख रूपये के विकास कार्यो का शुभारंभ भी उद्योग मंत्री श्री देवांगन के हाथों किया गया है, जिसके लिए मैं वार्डवासियों की ओर से उद्योग मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत का आभार व्यक्त   करता हूॅं।

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने वेंडिंग जोन के लोकार्पण के साथ ही वार्ड क्र. 31 में दी 03 करोड़ 30 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात

सब्जी फल विके्रताओं ने जताया आभार

इस मौके पर सब्जी फल विक्रेता विवेक सिंह राठौर, श्रीमती सावित्री साहू, राजेश साहू सहित अन्य लघु विक्रेताओं ने वेंडिंग जोन की सौगात उन्हें दिए जाने पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन तथा महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 20 वर्ष से हम सड़क पर सब्जी फल की दुकानें लगाते थे, समय-समय पर हमें हटना भी पड़ता था, गर्मी, ठंडी, बरसात में असुविधा होती थी, दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती थी किन्तु अब हम सबको सुव्यवस्थित दुकानें मिल चुकी है, हमारी परेशानियाॅं खत्म हो चुकी है, अब हमें बार-बार हटना नहीं पडे़गा, हम सब इसके लिए उद्योग मंत्री व महापौर के प्रति दिल से आभारी हैं।

इन कार्यो का हुआ भूमिपूजन

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के करकमलों से आज वार्ड क्र. 31 में जिन कार्यो का भूमिपूजन किया गया, उनमें वार्ड क्र. 31 अंतर्गत सोनी के घर से युगल किशोर के घर तक 50 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड व नाली निर्माण, वार्ड क्र. 31 अंतर्गत मेन पोस्ट आफिस से धोबी मोहल्ला एवं फेस-2 के बजरंग मंदिर के पास तक 50 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड का निर्माण, वार्ड क्र. 31 पोड़ीबहार चर्च में हनुमान मंदिर तक 01 करोड़ 96 लाख 22 हजार रूपये की लागत से आर.सी.सी. नाली का निर्माण, वार्ड क्र. 31 अंतर्गत कबीर आश्रम के पीछे 13 लाख 56 हजार रूपये की लागत से प्रीकास्ट बाउण्ड्रीवाल का निर्माण तथा वार्ड क्र. 31 एवं 32 अंतर्गत सुभाष चैक से पोड़ीबहार मुक्तिधाम तक 19 लाख 80 हजार रूपये की लागत से सड़क बत्ती प्रदाय कार्य शामिल हैं।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी व नरेन्द्र  देवांगन, एम.आई.सी.सदस्य अजय गांेड़ व ममता यादव, पार्षद पंकज देवांगन, शिवकली जायसवाल, प्रताप सिंह कंवर व राकेश वर्मा, कोसाबाड़ी मण्डल अध्यक्ष राजेश राठौर, चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, विनोद अग्रवाल, आरिफ खान, दीपनारायण सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, दीपनारायण सोनी, मोहनलाल अग्रवाल, अनिल यादव, दिनेश वैष्णव, प्रकाश अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह राजपूत, पुनीराम साहू, भुनेश्वर तिवारी,  सहित काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

प्रेस काम्पलेक्स में शौचालय निर्माण का भूमिपूजन

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने टी.पी.नगर स्थित प्रेस काम्पलेक्स में जिला खनिज न्यास मद से 10 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने जा रहे महिला एवं पुरूष शौचालय के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में किया, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा की गई, इस मौके पर कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, संरक्षक मनोज शर्मा, किशोर शर्मा, देवेन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन व युगल कैवर्त, मण्डल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, प्रफुल्ल तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार ई.जयंत, रामेश्वर ठाकुर, राजकुमार साह सहित वरिष्ठ पत्रकारगण उपस्थित थे।

You Might Also Like

जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा….

फसल सुरक्षा के लिए कृषि विभाग की विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक किसानों को मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन: कृषि मंत्री रामविचार नेताम…..

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी खबरें असत्य एवं भ्रामक, अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील….

अर्बन चैलेंज फंड पर 21 अक्टूबर को होगी क्षेत्रीय कार्यशाला, CM विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ…..

महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल…..

November 17, 2025 November 17, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article माओवाद समाप्ति की ओर, ‘नियद नेल्लानार’ योजना से ग्रामीणों को मिल रहा लाभ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…. माओवाद समाप्ति की ओर, ‘नियद नेल्लानार’ योजना से ग्रामीणों को मिल रहा लाभ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
Next Article 19 नवंबर को PM मोदी 10 करोड़ किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त 19 नवंबर को PM मोदी 10 करोड़ किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा….
जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
फसल सुरक्षा के लिए कृषि विभाग की विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक किसानों को मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन: कृषि मंत्री रामविचार नेताम…..
फसल सुरक्षा के लिए कृषि विभाग की विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक किसानों को मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन: कृषि मंत्री रामविचार नेताम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी खबरें असत्य एवं भ्रामक, अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील….
भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी खबरें असत्य एवं भ्रामक, अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अर्बन चैलेंज फंड पर 21 अक्टूबर को होगी क्षेत्रीय कार्यशाला, CM विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ…..
अर्बन चैलेंज फंड पर 21 अक्टूबर को होगी क्षेत्रीय कार्यशाला, CM विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?