By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार
देश

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

Last updated: 2025/11/18 at 6:09 PM
Share
6 Min Read
फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार
SHARE

श्रीनगर

दिल्ली ब्लास्ट में एक नहीं बल्कि दो सुसाइड बॉम्बर होने वाले थे. लेकिन ऐन मौके पर जसीर बिलाल नाम के कश्मीरी युवक ने फिदायीन दस्ते में शामिल होने से इनकार कर दिया. जसीर बिलाल ने कहा कि इस्लाम में सुसाइड बॉम्बर बनना पाप है. दिल्ली ब्लास्ट की जांच कर रहे एजेंसियों ने जसीर बिलाल नाम के युवक को हिरासत में लिया है. 

काजीगुंड निवासी जसीर (उर्फ 'दानिश' उर्फ जसीर बिलाल) को श्रीनगर पुलिस ने हाल ही में दिल्ली के लाल किले में हुए कार बम विस्फोट और "व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल" के सिलसिले में हिरासत में लिया था. जांच से पता चला कि मॉड्यूल के मास्टरमाइंड डॉ. उमर नबी ने जसीर का ब्रेनवॉश किया था और उसे आत्मघाती हमलावर बनने के लिए तैयार किया था. डॉ उमर नबी ने ही दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के बगल में कार से धमाका किया गया था. इस हमले में 15 लोगों की मौत हो चुकी है.

फरीदाबाद में विस्फोटकों की बरामदगी के मामले में गिरफ्तार डॉक्टरों ने पूछताछ में खुलासा किया कि राजनीति विज्ञान के छात्र जसीर बिलाल को डॉ उमर द्वारा 2023 से ही आत्मघाती बम विस्फोट के लिए कट्टरपंथी बनाया जा रहा था, लेकिन जब 2025 में उसे हमला करने के लिए कहा गया तो उसने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि इस्लाम में आत्महत्या गुनाह है. 

सुसाइड बॉम्बिंग को जायज ठहराता दिखा आतंकी उमर

इस बीच आज आतंकी डॉ उमर का एक वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में उमर अंग्रेजी में बयान देता नजर आ रहा है, उमर अपने बयान में सुसाइड बॉम्बिंग को सही ठहराता हुआ नजर आ रहा है. वो कहता है कि सुसाइड बॉम्बिंग को ठीक से समझा नहीं गया है.

श्रीनगर से फरीदाबाद लाया गया जसीर

रिपोर्ट के अनुसार जसीर बिलाल की इस आतंकी गिरोह के सदस्यों के साथ मुलाकात कुलगाम में अक्तूबर 2023 में हुई थी. उसे हरियाणा के फरीदाबाद में अल-फलाह विश्वविद्यालय के पास एक किराए के मकान में ले जाया गया जहां विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ. उमर नबी ने आत्मघाती हमला करने के लिए कई महीनों तक उसका गहन ब्रेनवॉश किया. 

सुसाइड बॉम्बर क्यों नहीं बना जसीर

अप्रैल 2025 में जसीर के पीछे हटने पर यह योजना विफल हो गई. जसीर ने सुसाइड बॉम्बर न बनने के पीछे दो वजहें बताई. जसीर ने कहा कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है, और सबसे अहम बात यह है कि उसका यह विश्वास था कि इस्लाम में आत्महत्या वर्जित है.

मॉड्यूल के अन्य सदस्य शुरू में उसे एक ओवर-ग्राउंड वर्कर (OGW) के रूप में काम पर रखना चाहते थे, लेकिन डॉ. उमर ने उसे एक आत्मघाती हमलावर बनाने पर जोर दिया.

जसीर के इनकार के बाद माना जाता है कि डॉ. उमर खुद आत्मघाती हमलावर बन गया और विस्फोटकों से लदी एक कार चला रहा था, जो 10 नवंबर, 2025 को दिल्ली में लाल किले के पास ब्लास्ट हो गया है. इसमें 14 लोगों की मौत हो गई. कार में मिले मानव अवशेषों के डीएनए नमूने डॉ उमर की मां के डीएनए नमूनों से मेल खाते थे जिससे हमलावर के रूप में उसकी पहचान की पुष्टि हुई. 

जसीर का पता इस केस के दूसरे आरोपियों डॉ अदील राथर और डॉ मुजफ्फर गनई की गिरफ्तारी के बाद चला. जसीर से पूछताछ के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस को प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पूरे अंतरराज्यीय आतंकी नेटवर्क का खुलासा करने में मदद मिली. 

जसीर के पिता ने खुद को लगाई आग

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जसीर के पिता बिलाल वानी को पूछताछ के लिए बुलाया था. इस दौरान बिलाल वानी ने खुद को आग लगा लिया. बिलाल वानी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. 

यह घटना जसीर बिलाल और उसके चाचा नवीद वानी को दिल्ली लाल किला कार विस्फोट और उससे जुड़े आतंकी मॉड्यूल के सिलसिले में पूछताछ के लिए पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद हुई. 

बिलाल वानी ने कथित तौर पर अपने हिरासत में लिए गए बेटे और भाई से बार-बार मिलने की अनुमति न मिलने पर खुद को आग लगा ली थी. वह बुरी तरह झुलस गया और उसे अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. यहां से उसे श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल रेफर कर दिया गया था. इस घटना ने राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है. जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पुलिस अधिकारियों की निंदा की है.   

जसीर को अभी भी हिरासत में रखा गया है. उसे आज दिल्ली में अदालत में पेश किया गया है.इस घटना ने इस बात को उजागर किया है कि कैसे डॉक्टरों सहित अच्छे पढ़े-लिखे लोगों को कथित तौर पर कट्टरपंथी बनाया गया और एक आतंकवादी साजिश में शामिल किया गया. 

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

November 18, 2025 November 18, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण
Next Article नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री  शुक्ल नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?