By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दूरदर्शी नेता, सशक्त वक्ता और सभी दलों के सम्माननीय व्यक्तित्व थे अटल बिहारी वाजपेयी जी : मंत्री लखनलाल देवांगन….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > दूरदर्शी नेता, सशक्त वक्ता और सभी दलों के सम्माननीय व्यक्तित्व थे अटल बिहारी वाजपेयी जी : मंत्री लखनलाल देवांगन….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

दूरदर्शी नेता, सशक्त वक्ता और सभी दलों के सम्माननीय व्यक्तित्व थे अटल बिहारी वाजपेयी जी : मंत्री लखनलाल देवांगन….

Last updated: 2025/12/25 at 3:48 PM
Share
4 Min Read
दूरदर्शी नेता, सशक्त वक्ता और सभी दलों के सम्माननीय व्यक्तित्व थे अटल बिहारी वाजपेयी जी : मंत्री लखनलाल देवांगन….
SHARE

रायपुर: भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आज उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया। कोरबा शहर के विवेकानंद उद्यान के समीप अटल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित, सुशासन दिवस समापन कार्यक्रम सम्पन्न

मुख्य अतिथि श्री देवांगन ने कहा कि सुशासन दिवस 19 से 25 दिसम्बर तक राज्य सरकार द्वारा अटल जी की जयंती के अवसर पर मनाया गया। उन्होंने कहा कि अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व का वर्णन शब्दों में संभव नहीं। वे दूरदर्शी नेता, सशक्त वक्ता और सभी दलों के सम्माननीय व्यक्तित्व थे। उनके नेतृत्व में देश ने सड़क, शिक्षा, परमाणु शक्ति जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। उनके प्रयासों से आज छत्तीसगढ़ विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार है जिन्होंने पूरे प्रदेश के नगरीय निकायों में अटल परिसर के निर्माण की पहल की। कोरबा का अटल परिसर राज्य के सर्वश्रेष्ठ परिसरों में से एक है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा आज राज्यस्तरीय कार्यक्रम में अटल परिसर का लोकार्पण किया गया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा गांव-गांव में अटल चौक निर्माण की पहल को भी याद किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी अटल जी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए भारत को विकास की राह पर ले जा रहे हैं। भारत आज विश्व में अपनी नई पहचान स्थापित कर रहा है और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सुशासन दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा आयोजित शिविर में 618 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 162 का त्वरित निराकरण किया गया। शेष आवेदनों पर भी कार्रवाई जारी है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा जिले के विकास, विशेषकर सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के उन्नयन पर तेज गति से कार्य हो रहा है।

अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित, सुशासन दिवस समापन कार्यक्रम सम्पन्न
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि अटल जी का राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन प्रेरणादायी है। सुशासन दिवस सप्ताह के दौरान नागरिकों के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी व सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं।

नगर निगम आयुक्त एवं प्रभारी कलेक्टर श्री आशुतोष पांडेय ने बताया कि 19 से 25 दिसम्बर के बीच शिविर लगाकर जन्म से मृत्यु तक नागरिकों को उपलब्ध योजनाओं की जानकारी व सेवाएँ दी गईं। नगर निगम का लक्ष्य हर नागरिक तक सुविधा पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि मंत्री जी के प्रयासों से लगभग साढ़े तीन करोड़ की बीटी सड़क स्वीकृत हुई है। कुल 618 आवेदनों में से 30 प्रतिशत समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। हाल ही में निर्मित कोरबा अटल परिसर राज्य के सर्वश्रेष्ठ परिसरों में गिना गया है।

कार्यक्रम में सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने राजधानी से राज्यस्तरीय लोकार्पण कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री के संबोधन को लाइव सुना। इस दौरान अटल परिसर में लगे अटल जी के तस्वीरों का अवलोकन भी किया गया।

You Might Also Like

मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान का असर: बेमेतरा जिले के तीन विकासखंड क्रिटिकल से सेमी-क्रिटिकल जोन में पहुंचे

अनियमितताओं के चलते किसान एग्रो कृषि केन्द्र की कीटनाशक अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित

कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर उमंग कृषि केन्द्र की अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित

मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डॉग स्क्वॉड की मदद से हुई पतासाजी, चार नाखून बरामद, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई…..

छत्तीसगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, नवाचार और संवेदनशीलता से प्राथमिक शिक्षा को दी नई दिशा……

December 25, 2025 December 25, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राज्यपाल रमेन डेका ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी और पंडित मदनमोहन मालवीय के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें नमन किया…. राज्यपाल रमेन डेका ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी और पंडित मदनमोहन मालवीय के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें नमन किया….
Next Article बिहान योजना से बदली शांति दुग्गा की तक़दीर : किराना दुकान से ट्रैक्टर तक का सफर… बिहान योजना से बदली शांति दुग्गा की तक़दीर : किराना दुकान से ट्रैक्टर तक का सफर…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान का असर: बेमेतरा जिले के तीन विकासखंड क्रिटिकल से सेमी-क्रिटिकल जोन में पहुंचे
मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान का असर: बेमेतरा जिले के तीन विकासखंड क्रिटिकल से सेमी-क्रिटिकल जोन में पहुंचे
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अनियमितताओं के चलते किसान एग्रो कृषि केन्द्र की कीटनाशक अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित
अनियमितताओं के चलते किसान एग्रो कृषि केन्द्र की कीटनाशक अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर उमंग कृषि केन्द्र की अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित
कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर उमंग कृषि केन्द्र की अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डॉग स्क्वॉड की मदद से हुई पतासाजी, चार नाखून बरामद, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई…..
मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डॉग स्क्वॉड की मदद से हुई पतासाजी, चार नाखून बरामद, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?