By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: डिजिटल टोकन व्यवस्था से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों को मिल रहा व्यापक लाभ…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > डिजिटल टोकन व्यवस्था से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों को मिल रहा व्यापक लाभ…..
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

डिजिटल टोकन व्यवस्था से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों को मिल रहा व्यापक लाभ…..

Last updated: 2026/01/01 at 5:52 PM
Share
3 Min Read
डिजिटल टोकन व्यवस्था से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों को मिल रहा व्यापक लाभ…..
SHARE

रायपुर: प्रदेश में धान उपार्जन केंद्रों पर लागू सुव्यवस्थित, पारदर्शी और डिजिटल व्यवस्थाओं का सकारात्मक प्रभाव किसानों पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग से धान विक्रय की प्रक्रिया सरल, सुगम और समयबद्ध हो गई है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।

सरगुजा जिले सहित राज्य के विभिन्न अंचलों में किसान ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे 24×7 टोकन प्राप्त कर रहे हैं। इससे उपार्जन समितियों में अनावश्यक प्रतीक्षा समाप्त हुई है और किसानों के समय, श्रम तथा आर्थिक संसाधनों की बचत हो रही है। यह प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी और किसान-हितैषी सिद्ध हो रही है।

इसी क्रम में अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत भकुरा के मध्यम वर्गीय किसान श्री अभिषेक पैकरा ने बताया कि इस वर्ष पर्याप्त वर्षा होने से धान की पैदावार बेहतर रही है। उन्होंने बताया कि उनके पास कुल 217 क्विंटल धान का रकबा है और उन्होंने ‘तुंहर टोकन’ ऐप के माध्यम से 119.60 क्विंटल धान के लिए पहला टोकन घर बैठे प्राप्त किया।

किसान अभिषेक पैकरा ने बताया कि निर्धारित तिथि पर परसा धान उपार्जन केंद्र पहुंचने पर गेट पास जारी किया गया, नमी परीक्षण किया गया तथा तत्काल बारदाना उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल, बैठने और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी सुनिश्चित की गई हैं, जिससे धान विक्रय की पूरी प्रक्रिया सहजता के साथ संपन्न हुई।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों को धान का सर्वाधिक समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल प्रदान किया जा रहा है तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी की जा रही है। इससे किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

किसान अभिषेक पैकरा ने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि से वे गेहूं, तिलहन एवं सब्जी जैसी अन्य फसलों की खेती भी कर रहे हैं, जिससे उनकी आमदनी में और वृद्धि हो रही है। उन्होंने वर्तमान धान खरीदी व्यवस्था को सराहनीय बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रदेशभर में प्रशासन द्वारा धान उपार्जन केंद्रों की सतत निगरानी की जा रही है, जिससे धान खरीदी अभियान पारदर्शिता, गति और किसान संतोष के साथ आगे बढ़ रहा है।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री आवास योजना से बना पक्का घर, बरसात और असुरक्षा की चिंता से मिली मुक्ति….

पारदर्शी एवं डिजिटल धान खरीदी व्यवस्था से प्रदेशभर में धान विक्रय हुआ सुगम…..

07 जनवरी को भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के सिरपुर दौरे से मजबूत हुआ राज्य सरकार का दावा: यूनेस्को की दहलीज पर सिरपुर, छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत बनेगी विश्व धरोहर….

राज्यपाल रमेन डेका ने सरस्वती शिक्षा संस्थान को प्रदान किए चार ई- रिक्शे…..

January 1, 2026 January 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बालिकाओं को साइकिल वितरण कर बढ़ाया उत्साह….. मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बालिकाओं को साइकिल वितरण कर बढ़ाया उत्साह…..
Next Article भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना का भूमिपूजन वर्ष 2026 की शुभ शुरुआत: छत्तीसगढ़ की प्राचीन धरोहर को मिलेगी नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….. भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना का भूमिपूजन वर्ष 2026 की शुभ शुरुआत: छत्तीसगढ़ की प्राचीन धरोहर को मिलेगी नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रधानमंत्री आवास योजना से बना पक्का घर, बरसात और असुरक्षा की चिंता से मिली मुक्ति….
प्रधानमंत्री आवास योजना से बना पक्का घर, बरसात और असुरक्षा की चिंता से मिली मुक्ति….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पारदर्शी एवं डिजिटल धान खरीदी व्यवस्था से प्रदेशभर में धान विक्रय हुआ सुगम…..
पारदर्शी एवं डिजिटल धान खरीदी व्यवस्था से प्रदेशभर में धान विक्रय हुआ सुगम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
07 जनवरी को भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
07 जनवरी को भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के सिरपुर दौरे से मजबूत हुआ राज्य सरकार का दावा:  यूनेस्को की दहलीज पर सिरपुर, छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत बनेगी विश्व धरोहर….
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के सिरपुर दौरे से मजबूत हुआ राज्य सरकार का दावा: यूनेस्को की दहलीज पर सिरपुर, छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत बनेगी विश्व धरोहर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Dec    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?