By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पारदर्शी एवं डिजिटल धान खरीदी व्यवस्था से प्रदेशभर में धान विक्रय हुआ सुगम…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > पारदर्शी एवं डिजिटल धान खरीदी व्यवस्था से प्रदेशभर में धान विक्रय हुआ सुगम…..
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

पारदर्शी एवं डिजिटल धान खरीदी व्यवस्था से प्रदेशभर में धान विक्रय हुआ सुगम…..

Last updated: 2026/01/02 at 8:46 PM
Share
3 Min Read
पारदर्शी एवं डिजिटल धान खरीदी व्यवस्था से प्रदेशभर में धान विक्रय हुआ सुगम…..
SHARE

रायपुर: राज्य सरकार द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों में लागू की गई डिजिटल एवं पारदर्शी खरीदी व्यवस्था से प्रदेशभर के किसानों को उल्लेखनीय सुविधा मिल रही है। आधुनिक तकनीक आधारित व्यवस्थाओं के चलते धान विक्रय की प्रक्रिया सरल, सुगम और भरोसेमंद बन गई है, जिससे किसानों को सम्मानजनक अनुभव प्राप्त हो रहा है।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में किसान ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे 24×7 धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं। इससे उपार्जन समितियों में अनावश्यक भीड़ और प्रतीक्षा समाप्त हुई है तथा किसानों के समय, श्रम और आर्थिक व्यय की बचत हो रही है। यह व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और किसान-हितैषी सिद्ध हो रही है।

इसी क्रम में सरगुजा जिले के अंबिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी खुर्द के किसान श्री राजू लाल टेकाम ने धान विक्रय के दौरान मिली व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पर्याप्त वर्षा के कारण धान की पैदावार बेहतर रही है और उनके पास लगभग 100 क्विंटल धान उपलब्ध है। उन्होंने ‘तुंहर टोकन’ ऐप के माध्यम से घर बैठे 50 क्विंटल धान के लिए टोकन प्राप्त किया।

किसान श्री टेकाम ने बताया कि निर्धारित तिथि पर शिवपुर धान उपार्जन केंद्र पहुंचने पर गेट पास जारी करने, नमी परीक्षण तथा बारदाना उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तत्काल पूरी की गई, जिससे बिना किसी रुकावट के धान विक्रय संपन्न हुआ। उपार्जन केंद्र में पेयजल, छाया और बैठने की समुचित व्यवस्था भी की गई है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों को धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल का सर्वाधिक समर्थन मूल्य प्रदान किया जा रहा है तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी की जा रही है। इससे किसानों की आय में वृद्धि हुई है और वे धान के साथ-साथ गेहूं, तिलहन एवं सब्जी जैसी अन्य फसलों की खेती कर अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं।

किसान श्री टेकाम ने कहा कि वर्तमान धान खरीदी व्यवस्था ने किसानों का भरोसा मजबूत किया है और खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने धान खरीदी व्यवस्था से संतुष्टि व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री आवास योजना से बना पक्का घर, बरसात और असुरक्षा की चिंता से मिली मुक्ति….

07 जनवरी को भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के सिरपुर दौरे से मजबूत हुआ राज्य सरकार का दावा: यूनेस्को की दहलीज पर सिरपुर, छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत बनेगी विश्व धरोहर….

राज्यपाल रमेन डेका ने सरस्वती शिक्षा संस्थान को प्रदान किए चार ई- रिक्शे…..

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित कृषि दर्शिका 2026 का किया विमोचन….

January 2, 2026 January 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article 07 जनवरी को भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…. 07 जनवरी को भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
Next Article प्रधानमंत्री आवास योजना से बना पक्का घर, बरसात और असुरक्षा की चिंता से मिली मुक्ति…. प्रधानमंत्री आवास योजना से बना पक्का घर, बरसात और असुरक्षा की चिंता से मिली मुक्ति….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रधानमंत्री आवास योजना से बना पक्का घर, बरसात और असुरक्षा की चिंता से मिली मुक्ति….
प्रधानमंत्री आवास योजना से बना पक्का घर, बरसात और असुरक्षा की चिंता से मिली मुक्ति….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
07 जनवरी को भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
07 जनवरी को भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के सिरपुर दौरे से मजबूत हुआ राज्य सरकार का दावा:  यूनेस्को की दहलीज पर सिरपुर, छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत बनेगी विश्व धरोहर….
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के सिरपुर दौरे से मजबूत हुआ राज्य सरकार का दावा: यूनेस्को की दहलीज पर सिरपुर, छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत बनेगी विश्व धरोहर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राज्यपाल रमेन डेका ने सरस्वती शिक्षा संस्थान को प्रदान किए चार ई- रिक्शे…..
राज्यपाल रमेन डेका ने सरस्वती शिक्षा संस्थान को प्रदान किए चार ई- रिक्शे…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Dec    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?