By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बीजापुर के विकास में महिला समूहों की भूमिका अहम – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > बीजापुर के विकास में महिला समूहों की भूमिका अहम – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

बीजापुर के विकास में महिला समूहों की भूमिका अहम – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….

Last updated: 2026/01/08 at 6:17 PM
Share
3 Min Read
बीजापुर के विकास में महिला समूहों की भूमिका अहम – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….
SHARE

रायपुर: बीजापुर में वनोपज संग्रहण के माध्यम से स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के लिए ‘लखपति दीदी’ बनने की अपार संभावनाएं हैं। इसी को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिले में कार्यरत 16 सीएलएफ (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव तथा क्षेत्र में वनोपज खरीदने वाले व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित कर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इमली के मूल्यवर्धन को प्रभावी आजीविका गतिविधि के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों की महिलाएं केवल कच्ची इमली की बिक्री तक सीमित न रहें, बल्कि इमली की ग्रेडिंग, बीज निष्कासन और प्रसंस्करण कर अधिक मूल्य प्राप्त कर सकती हैं। इमली के बीज अलग कर गुणवत्तापूर्ण गूदा तैयार करने तथा इमली से चपाती जैसे उत्पाद बनाकर बेहतर आमदनी अर्जित की जा सकती है।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जिले के कई गांवों में महिला समूहों द्वारा स्थानीय स्तर पर इमली का संग्रहण, प्रसंस्करण और पैकेजिंग किया जा सकता है। इससे एक ओर वनोपज का उचित मूल्य मिलेगा, वहीं महिलाओं को घर के पास ही स्थायी रोजगार उपलब्ध होगा। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने जानकारी दी कि वनोपज के वैल्यू एडिशन से कच्चे उत्पाद की तुलना में दो से चार गुना तक अधिक मूल्य प्राप्त किया जा सकता है। उपमुख्यमंत्री ने इमली के साथ-साथ महुआ, टोरा, चिरौंजी और आंवला जैसे बहुमूल्य वनोपज के संग्रहण, प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन पर भी विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने समूहों के सदस्यों को वैज्ञानिक प्रशिक्षण और अध्ययन भ्रमण से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि नई तकनीक सीखकर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं और बस्तर के बहुमूल्य वनोपज का वाजिब दाम यहां के संग्राहकों को सुनिश्चित किया जा सकता है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, एडीजी नक्सल ऑपरेशन श्री विवेकानंद सिन्हा, सचिव पंचायत विभाग श्री भीम सिंह, बस्तर कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी, संचालक श्री अश्विनी देवांगन, कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, डीएफओ श्री रंगानाथन रामाकृष्णन, उपनिदेशक इन्द्रावती टाइगर रिजर्व श्री संदीप बलगा तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

’ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी- वन मंत्री केदार कश्यप’…..

’उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्माण का किया भूमिपूजन’…..

सेवा के 25 वर्ष: राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण को समर्पित प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरक यात्रा – मंत्री राजेश अग्रवाल…..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास….

January 8, 2026 January 8, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री जनदर्शन में दिव्यांगजनों को मिली राहत: मुख्यमंत्री ने प्रदान किया बैटरी ट्राइसिकल, व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र… मुख्यमंत्री जनदर्शन में दिव्यांगजनों को मिली राहत: मुख्यमंत्री ने प्रदान किया बैटरी ट्राइसिकल, व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र…
Next Article आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन में राजनांदगांव प्रदेश में प्रथम: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के इलाज के लिए सुरक्षा कवच…. आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन में राजनांदगांव प्रदेश में प्रथम: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के इलाज के लिए सुरक्षा कवच….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी- वन मंत्री केदार कश्यप’…..
’ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी- वन मंत्री केदार कश्यप’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्माण का किया भूमिपूजन’…..
’उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्माण का किया भूमिपूजन’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा के 25 वर्ष: राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण को समर्पित प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरक यात्रा – मंत्री राजेश अग्रवाल…..
सेवा के 25 वर्ष: राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण को समर्पित प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरक यात्रा – मंत्री राजेश अग्रवाल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?