By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत राजनांदगांव–दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दिखा आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत राजनांदगांव–दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दिखा आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम…..
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत राजनांदगांव–दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दिखा आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम…..

Last updated: 2026/01/20 at 5:19 PM
Share
3 Min Read
रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत राजनांदगांव–दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दिखा आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम…..
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी एवं जनआस्था से जुड़ी “रामलला दर्शन योजना” प्रदेशवासियों के लिए निरंतर आध्यात्मिक लाभ का माध्यम बन रही है। यह उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत अब तक 49 विशेष ट्रेनों के माध्यम से 41,650 श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन का लाभ प्रदान किया जा चुका है।

रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत राजनांदगांव–दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दिखा आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम

इसी क्रम में आज राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन के आगमन एवं प्रस्थान के अवसर पर श्रद्धा, उत्साह और भक्ति से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला। रेलवे स्टेशन प्रभु श्रीराम के जयघोषों से गूंज उठा। तीर्थयात्रियों के परिजन, नागरिक एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और यात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएँ दीं।

रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत राजनांदगांव–दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दिखा आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम

राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम

राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर राजनांदगांव श्री मधुसूदन यादव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि “रामलला दर्शन योजना” छत्तीसगढ़ सरकार की एक ऐतिहासिक और सतत योजना है, जो बिना किसी आर्थिक बोझ के आमजन को प्रभु श्रीरामलला के दर्शन का सौभाग्य प्रदान कर रही है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजनांदगांव श्रीमती किरण वैष्णव जी ने योजना की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने वाली पहल बताया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की कामना की।

इस अवसर पर केंद्रीय सहकारी बैंक राजनांदगांव के उपाध्यक्ष श्री भरत वर्मा जी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस योजना की निरंतर सफलता यह दर्शाती है कि शासन की जनकल्याणकारी नीतियाँ आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुँच रही हैं।

रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत राजनांदगांव–दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दिखा आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम

ट्रेन प्रस्थान से पूर्व तीर्थयात्रियों का स्वागत छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकनृत्य एवं लोकवाद्यों के माध्यम से किया गया। आईआरसीटीसी के प्रतिनिधियों द्वारा यात्रियों का तिलक कर अभिनंदन किया गया, जिससे वातावरण और भी भक्तिमय हो गया।

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत

राजनांदगांव से रवाना होने के पश्चात विशेष ट्रेन दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुँची, जहाँ श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि 49 ट्रेनों के माध्यम से 41,650 श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम दर्शन कराना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता, प्रशासनिक समन्वय और जनभावनाओं के सम्मान का प्रतीक है।

रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत राजनांदगांव–दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दिखा आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर दुर्ग श्रीमती अल्का बाघमारे जी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि “रामलला दर्शन योजना” छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ़ कर रही है और यह योजना आने वाले समय में और अधिक श्रद्धालुओं को लाभ पहुँचाती रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान यात्रियों, नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच अपार उत्साह देखने को मिला। हर कोई इस पुण्य अवसर का साक्षी बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा था।

You Might Also Like

’राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं, तिरंगे के सम्मान की रक्षा का लिया संकल्प’….

स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर, 07 लाख 67 हजार से अधिक पशुओं का हुआ टीकाकरण…

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान, शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग….

पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल…..

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों पर अवैध उर्वरक एवं कीटनाशक के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस उर्वरक-कीटनाशक का भंडारण और निर्माण कर रहे दो गोदाम सील, भारी मात्रा में सामग्री जब्त…

January 20, 2026 January 20, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article साहित्य उत्सव से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान…. साहित्य उत्सव से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान….
Next Article ऑटो एक्सपो–2026: वाहन खरीदी पर आरटीओ टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट…. ऑटो एक्सपो–2026: वाहन खरीदी पर आरटीओ टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

’राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं, तिरंगे के सम्मान की रक्षा का लिया संकल्प’….
’राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं, तिरंगे के सम्मान की रक्षा का लिया संकल्प’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर, 07 लाख 67 हजार से अधिक पशुओं का हुआ टीकाकरण…
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर, 07 लाख 67 हजार से अधिक पशुओं का हुआ टीकाकरण…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान, शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग….
‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान, शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल…..
पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?