By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: किसान परिवार के बेटे संजू मरकाम ने बीएसएफ में चयनित होकर बढ़ाया जिले का मान….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > किसान परिवार के बेटे संजू मरकाम ने बीएसएफ में चयनित होकर बढ़ाया जिले का मान….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

किसान परिवार के बेटे संजू मरकाम ने बीएसएफ में चयनित होकर बढ़ाया जिले का मान….

Last updated: 2026/01/21 at 8:10 PM
Share
2 Min Read
किसान परिवार के बेटे संजू मरकाम ने बीएसएफ में चयनित होकर बढ़ाया जिले का मान….
SHARE

रायपुर: कोण्डागांव जिले के ग्राम खड़का निवासी संजू मरकाम ने वर्ष 2024-25 में एसएससी जीडी परीक्षा के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में चयनित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। संजू की यह सफलता कठिन परिश्रम, मजबूत इच्छाशक्ति और जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क लक्ष्य कोचिंग संस्थान के मार्गदर्शन का परिणाम है।

संजू मरकाम किसान परिवार से आते हैं। उनके माता-पिता पढ़े-लिखे नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपने बेटे की शिक्षा में कभी कमी नहीं आने दी। संजू ने अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स) में मास्टर डिग्री तक पढ़ाई की है। बचपन से ही वे खेती-किसानी में अपने पिता का हाथ बंटाते रहे, साथ ही मन में देशसेवा का सपना संजोए रहे। संजू बताते हैं कि उन्हें बचपन से ही वर्दी से विशेष लगाव रहा है। जब भी किसी वर्दीधारी को देखते थे, तो उनके जैसा बनने का सपना देखते थे।

संजू अपनी सफलता का श्रेय जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क लक्ष्य कोचिंग संस्था, अपने माता-पिता, भाई-बहनों और परिवार के सहयोग को देते हैं। वे लक्ष्य कोचिंग संस्थान के पहले बैच के छात्र रहे हैं। प्रवेश परीक्षा में उन्होंने 19वां स्थान प्राप्त किया था। कोचिंग ज्वाइन करने के बाद उन्होंने लगातार मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ तैयारी की।

संजू ने कहा कि यह निःशुल्क कोचिंग संस्था जिले के युवाओं के सपनों को साकार करने का सशक्त माध्यम है। पहले जिले के युवाओं को रायपुर या बिलासपुर जाकर महंगी कोचिंग ज्वाइन करनी पड़ती थी, लेकिन अब शासन द्वारा जिले में ही गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जा रही है, जो सराहनीय पहल है। यहां के शिक्षक प्रत्येक विषय को गहराई और सरलता से पढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन सुबह दौड़ के लिए जाते थे। उनकी दीदी और बड़े भैया ने उन्हें समय का महत्व समझाया और नियमित दौड़ व समय पर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। आज उनका सपना हकीकत में बदल चुका है और वे अपनी सफलता से बेहद खुश हैं।

You Might Also Like

जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा….

फसल सुरक्षा के लिए कृषि विभाग की विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक किसानों को मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन: कृषि मंत्री रामविचार नेताम…..

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी खबरें असत्य एवं भ्रामक, अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील….

अर्बन चैलेंज फंड पर 21 अक्टूबर को होगी क्षेत्रीय कार्यशाला, CM विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ…..

महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल…..

January 21, 2026 January 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : बिजली बिल के बोझ से दिला रही राहत….. प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : बिजली बिल के बोझ से दिला रही राहत…..
Next Article छत्तीसगढ़ की कला आयरलैंड तक पहुँची: डबलिन में छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की गूंज…. छत्तीसगढ़ की कला आयरलैंड तक पहुँची: डबलिन में छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की गूंज….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा….
जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
फसल सुरक्षा के लिए कृषि विभाग की विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक किसानों को मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन: कृषि मंत्री रामविचार नेताम…..
फसल सुरक्षा के लिए कृषि विभाग की विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक किसानों को मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन: कृषि मंत्री रामविचार नेताम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी खबरें असत्य एवं भ्रामक, अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील….
भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी खबरें असत्य एवं भ्रामक, अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अर्बन चैलेंज फंड पर 21 अक्टूबर को होगी क्षेत्रीय कार्यशाला, CM विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ…..
अर्बन चैलेंज फंड पर 21 अक्टूबर को होगी क्षेत्रीय कार्यशाला, CM विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?