By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बागेश्वर धाम में होगा भव्य कन्या विवाह महोत्सव, नेपाल समेत 10 राज्यों की 300 बेटियां होंगी शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > बागेश्वर धाम में होगा भव्य कन्या विवाह महोत्सव, नेपाल समेत 10 राज्यों की 300 बेटियां होंगी शामिल
मध्यप्रदेशराज्य

बागेश्वर धाम में होगा भव्य कन्या विवाह महोत्सव, नेपाल समेत 10 राज्यों की 300 बेटियां होंगी शामिल

Last updated: 2026/02/02 at 9:45 AM
Share
4 Min Read
बागेश्वर धाम में होगा भव्य कन्या विवाह महोत्सव, नेपाल समेत 10 राज्यों की 300 बेटियां होंगी शामिल
SHARE

छतरपुर: हर वर्ष की भांति इस साल भी महाशिवरात्रि पर बागेश्वर धाम में कन्या विवाह महोत्सव आयोजित होने जा रहा है. इस बार का महोत्सव इसलिए खास है, क्योंकि यह महोत्सव सिर्फ राष्ट्रीय नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय हो गया है. नेपाल की भी एक बेटी का विवाह धाम से हो रहा है. बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वर-वधु को लहंगा, चुनरी, शेरवानी, टोपी, वरमाला आदि सामग्री भेंट की. बागेश्वर महाराज ने अपने सभी समधियों को समझाइश दी कि वह बहू को बेटी की तरह रखें किसी भी प्रकार की कोई शिकायत न आए.

300 गरीब कन्याओं के हाथ होंगे पीले

पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने इस साल महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बागेश्वर धाम में 300 गरीब असहाय बेटियों के हाथ पीले करने का ऐलान किया है. बीते कुछ सालों में महाशिवरात्रि पर बागेश्वर धाम में सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन में देशभर से गरीब असहाय बेटियों की शादी बागेश्वर महाराज के देखरेख में की जाती है. इस कार्यक्रम में पूरा खर्च धीरेंद्र शास्त्री दान पेटी में आने वाली चढ़ोत्तरी से उठाते हैं. सामूहिक विवाह महोत्सव में शादी करने वाली बेटियां गरीब, अनाथ, मातृहीन, पितृहीन होती हैं.

 

10 राज्यों से शादी के लिए आ रही बेटियां

 
 

बागेश्वर महाराज ने कहा, "अगर इस तरह का चलन देशभर के मठ, मंदिरों से शुरू हो जाए तो न केवल गरीब बेटियों का घर बसेगा बल्कि कोई भी व्यक्ति बेटी को बोझ नहीं मानेगा. इस साल बागेश्वर धाम में 300 बेटियों के हाथ पीले किए जाएंगे. ये बेटियां देश के 10 राज्यों के 60 जिलों से वैवाहिक बंधन में बंधने आ रही हैं. इनमें से एक बेटी नेपाल से बागेश्वर धाम विवाह करने पहुंच रही है. इस विवाह महोत्सव में मध्य प्रदेश की 229 बेटियां शामिल हो रही हैं.

वर-वधू के नाम पर 30 हजार की एफडी

बागेश्वर धाम में इन बेटियों की शादी की तैयारियां धूमधाम से चल रही हैं. वैवाहिक महोत्सव में शामिल होने के लिए वर-वधू के परिवार वाले धाम में पहुंचा शुरू हो गए हैं. महाराज धीरेन्द्र शास्त्री ने कुछ समधियों को बुलाकर उनसे मजाक करते हुए उन्हें गुलाल भी लगाया, तो वही बाबा बागेश्वर ने बताया कि इस बार वर और वधू के नाम से संयुक्त रूप से 30 हजार की एफडी कराई जाएगी. यह एफडी 5 वर्ष से पहले नहीं तोड़ी जा सकेगी. वर और वधू पक्ष को बुलाकर शुरुआती सामग्री भेंट की गई.

 

'ये अब बालाजी की बेटियां हैं'

बागेश्वर बाबा ने कहा कि "यह बेटियां अब बालाजी की बेटियां हो गई हैं. इनका विवाह धूमधाम से किया जाएगा. देश भर के संत, महात्मा, राजपीठ, व्यास पीठ के लोगों के सानिध्य में बेटियां विवाह बंधन में बंधेंगी. वर और वधू पक्ष को महत्वपूर्ण पास दिए गए हैं. इनमें वाहनों के लिए पास और उपहार ले जाने के लिए एक उपहार वाहन पास दिया गया है. साथ ही वर के लिए कार्ड दिया गया है. वर और वधू पक्ष के 25-25 सदस्यों के लिए भोजन के कूपन भी उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि वे आसानी से भोजन प्राप्त कर सकें.

You Might Also Like

छोटी-सी आर्थिक सहायता भारती के लिए बनी बहुत बड़ा सहारा……

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : बस्तरवासियों को देखने मिलेंगे एथलेटिक्स के रोमांचक मुकाबले….

21 मार्च को माँ कुदरगढ़ी के पावन धाम पर होगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन…..

तोषगांव प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ मिल रहा सकारात्मक वातावरण….

मछली पालन से बदली लक्ष्मी की जिंदगी, सढ़ौली की लक्ष्मी ठाकुर बनी आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल….

February 2, 2026 February 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सामाजिक पहल: मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के हर अस्पताल में गर्भ संस्कार कक्ष बनाने की घोषणा की सामाजिक पहल: मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के हर अस्पताल में गर्भ संस्कार कक्ष बनाने की घोषणा की
Next Article गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छोटी-सी आर्थिक सहायता भारती के लिए बनी बहुत बड़ा सहारा……
छोटी-सी आर्थिक सहायता भारती के लिए बनी बहुत बड़ा सहारा……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : बस्तरवासियों को देखने मिलेंगे एथलेटिक्स के रोमांचक मुकाबले….
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : बस्तरवासियों को देखने मिलेंगे एथलेटिक्स के रोमांचक मुकाबले….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
21 मार्च को माँ कुदरगढ़ी के पावन धाम पर होगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
तोषगांव प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ मिल रहा सकारात्मक वातावरण….
तोषगांव प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ मिल रहा सकारात्मक वातावरण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?