By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: महिला स्व-सहायता समूह को मिला आजीविका का नया अवसर, बच्चों व माताओं को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण पोषण आहार – श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > महिला स्व-सहायता समूह को मिला आजीविका का नया अवसर, बच्चों व माताओं को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण पोषण आहार – श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

महिला स्व-सहायता समूह को मिला आजीविका का नया अवसर, बच्चों व माताओं को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण पोषण आहार – श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

Last updated: 2026/02/16 at 9:05 PM
Share
3 Min Read
महिला स्व-सहायता समूह को मिला आजीविका का नया अवसर, बच्चों व माताओं को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण पोषण आहार – श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….
SHARE

रायपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के विकासखंड ओड़गी अंतर्गत ग्राम पालदनौली में “पूरक पोषण आहार” निर्माण यूनिट का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण सुरक्षा के लिए सतत रूप से कार्य कर रही है। यह यूनिट कुपोषण उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण और परिणामोन्मुखी पहल है।

महिला स्व-सहायता समूह को मिला आजीविका का नया अवसर, बच्चों व माताओं को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण पोषण आहार – श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के “सुपोषित भारत” के संकल्प तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार कुपोषण के विरुद्ध व्यापक अभियान चला रही है। पालदनौली में स्थापित यह यूनिट स्थानीय स्तर पर ताजा, गुणवत्तापूर्ण एवं पोषक आहार की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी, जिससे बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार आएगा।

इस यूनिट में मीठा शक्ति आहार एवं नमकीन पौष्टिक दलिया का निर्माण किया जाएगा। यूनिट का संचालन राधे महिला स्वयं सहायता समूह, पालदनौली द्वारा किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक सामग्रियों से तैयार आहार आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाएगा। इससे गुणवत्ता, ताजगी और समयबद्ध वितरण सुनिश्चित होगा।

महिला स्व-सहायता समूह को मिला आजीविका का नया अवसर, बच्चों व माताओं को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण पोषण आहार – श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को उत्पादन एवं वितरण की जिम्मेदारी सौंपना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त कदम है। इससे समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने राधे महिला स्वयं सहायता समूह की सराहना करते हुए कहा कि समूह की महिलाएं अब केवल योजनाओं की हितग्राही नहीं, बल्कि सफल उद्यमी के रूप में उभर रही हैं।

महिला स्व-सहायता समूह को मिला आजीविका का नया अवसर, बच्चों व माताओं को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण पोषण आहार – श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने यूनिट का अवलोकन कर निर्माण प्रक्रिया की जानकारी ली तथा स्वच्छता, गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप उत्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल क्षेत्र में कुपोषण उन्मूलन के प्रयासों को नई दिशा और गति प्रदान करेगी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं संबंधित विभागीय अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

You Might Also Like

जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा….

फसल सुरक्षा के लिए कृषि विभाग की विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक किसानों को मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन: कृषि मंत्री रामविचार नेताम…..

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी खबरें असत्य एवं भ्रामक, अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील….

अर्बन चैलेंज फंड पर 21 अक्टूबर को होगी क्षेत्रीय कार्यशाला, CM विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ…..

महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल…..

February 16, 2026 February 16, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article जन सुविधा शिविरों से बदल रही सुकमा की तस्वीर, 9,473 ग्रामीणों को मिला सीधा लाभ… जन सुविधा शिविरों से बदल रही सुकमा की तस्वीर, 9,473 ग्रामीणों को मिला सीधा लाभ…
Next Article सुकमा के पोटाकेबिनों में एआई आधारित शिक्षा की शुरुआत…. सुकमा के पोटाकेबिनों में एआई आधारित शिक्षा की शुरुआत….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा….
जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
फसल सुरक्षा के लिए कृषि विभाग की विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक किसानों को मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन: कृषि मंत्री रामविचार नेताम…..
फसल सुरक्षा के लिए कृषि विभाग की विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक किसानों को मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन: कृषि मंत्री रामविचार नेताम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी खबरें असत्य एवं भ्रामक, अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील….
भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी खबरें असत्य एवं भ्रामक, अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अर्बन चैलेंज फंड पर 21 अक्टूबर को होगी क्षेत्रीय कार्यशाला, CM विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ…..
अर्बन चैलेंज फंड पर 21 अक्टूबर को होगी क्षेत्रीय कार्यशाला, CM विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?