By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली भुइरी बाई की जिंदगी, कच्चे झोपड़े से पक्के मकान तक शासन की योजनाओं से मिला सम्मानपूर्ण जीवन….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली भुइरी बाई की जिंदगी, कच्चे झोपड़े से पक्के मकान तक शासन की योजनाओं से मिला सम्मानपूर्ण जीवन….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली भुइरी बाई की जिंदगी, कच्चे झोपड़े से पक्के मकान तक शासन की योजनाओं से मिला सम्मानपूर्ण जीवन….

Last updated: 2026/02/27 at 9:09 PM
Share
3 Min Read
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली भुइरी बाई की जिंदगी, कच्चे झोपड़े से पक्के मकान तक शासन की योजनाओं से मिला सम्मानपूर्ण जीवन….
SHARE

रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन ला रही हैं। जिले की हितग्राही भुइरी बाई पति कांशीराम कभी कच्चे मकान में कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रही थीं, लेकिन आज प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बने पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन जी रही हैं।

कच्चे घर की तकलीफों से मिली मुक्ति

सरगुजा जिला के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंवरपुर की हितग्राही भुइरी बाई पति कांशीराम बताती हैं कि पहले वे कच्चे घर में रहती थीं, जहां हर मौसम में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बारिश में पानी टपकता था, दीवारें कमजोर थीं और दैनिक जीवन की सामान्य गतिविधियां भी कठिन हो जाती थीं। ऐसे में पक्के घर का सपना उनके लिए बहुत बड़ा था, जो संसाधनों के अभाव में अधूरा ही लग रहा था।

संघर्ष के बीच पक्की छत का संबल

भुईरी बाई ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उनके पति काशीराम के नाम स्वीकृत हुआ था। उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर पक्का घर बनाने का निर्णय लिया। लेकिन दुर्भाग्यवश, घर निर्माण के दौरान उनके पति का निधन हो गया, किंतु शासन की सहायता से बना यह पक्का आवास आज उनके जीवन का सहारा बना हुआ है। वे उसी घर में सुरक्षित रूप से निवास कर रही हैं।

शासन की योजनाओं से बदली तस्वीर

भुइरी बाई ने बताया कि यदि शासन की आर्थिक सहायता नहीं मिलती, तो वे कभी भी पक्का मकान नहीं बना पातीं। आज उन्हें न केवल मजबूत और सुरक्षित आवास मिला है, बल्कि अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ भी प्राप्त हो रहा है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उन्हें नियमित रूप से चावल, दाल एवं शक्कर मिल रही है, जिससे खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। वहीं उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन मिलने से अब वे धुएं से मुक्त वातावरण में भोजन बनाती हैं, जिससे स्वास्थ्य और सुविधा दोनों में सुधार हुआ है।

सुशासन का जीवंत उदाहरण

भुईरी बाई भावुक होकर बताती हैं कि अब उन्हें किसी प्रकार की चिंता नहीं है। पक्के घर में आराम और सुरक्षित जीवन जीना संभव हो पाया है। उन्होंने ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन ने उनका पक्का मकान का सपना पूरा किया है और उन्हें सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर दिया है।

सरगुजा जिला प्रशासन द्वारा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और प्राथमिकता के साथ पहुंचाया जा रहा है, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को सुरक्षित आवास, खाद्य सुरक्षा और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। जिससे समाज के हर वर्ग का जीवन स्तर बेहतर हो सके।

You Might Also Like

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण को लेकर राज्यभर में तेज होगा अभियान : लोकेश कावड़िया….

कृषि महाविद्यालय, रायपुर में अखिल भारतीय समन्वित सब्जी अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं सब्जी बीज वितरण कार्यक्रम संपन्न…..

पीएम जनमन योजना से पीवीटीजी बस्तियों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं….

वरिष्ठ स्टॉफ ऑफिसर दिनेश मिश्रा 43 वर्षों की गौरवशाली शासकीय सेवा के पश्चात हुए सेवानिवृत्त….

पेण्ड्रीडीह चौक से नेहरू चौक मार्ग के लिए 40.79 करोड़ स्वीकृत: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने प्रमुख अभियंता को राशि स्वीकृति के संबंध में जारी किया परिपत्र…

February 27, 2026 February 27, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पीएम जनमन योजना से पीवीटीजी बस्तियों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं…. पीएम जनमन योजना से पीवीटीजी बस्तियों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं….
Next Article कृषि महाविद्यालय, रायपुर में अखिल भारतीय समन्वित सब्जी अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं सब्जी बीज वितरण कार्यक्रम संपन्न….. कृषि महाविद्यालय, रायपुर में अखिल भारतीय समन्वित सब्जी अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं सब्जी बीज वितरण कार्यक्रम संपन्न…..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण को लेकर राज्यभर में तेज होगा अभियान : लोकेश कावड़िया….
दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण को लेकर राज्यभर में तेज होगा अभियान : लोकेश कावड़िया….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कृषि महाविद्यालय, रायपुर में अखिल भारतीय समन्वित सब्जी अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं सब्जी बीज वितरण कार्यक्रम संपन्न…..
कृषि महाविद्यालय, रायपुर में अखिल भारतीय समन्वित सब्जी अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं सब्जी बीज वितरण कार्यक्रम संपन्न…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पीएम जनमन योजना से पीवीटीजी बस्तियों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं….
पीएम जनमन योजना से पीवीटीजी बस्तियों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वरिष्ठ स्टॉफ ऑफिसर दिनेश मिश्रा 43 वर्षों की गौरवशाली शासकीय सेवा के पश्चात हुए सेवानिवृत्त….
वरिष्ठ स्टॉफ ऑफिसर दिनेश मिश्रा 43 वर्षों की गौरवशाली शासकीय सेवा के पश्चात हुए सेवानिवृत्त….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?