By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन के द्वारा 10 बसें संचालित: सुकमा के सुदूर अंचलों में आवागमन हुआ आसान, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन के द्वारा 10 बसें संचालित: सुकमा के सुदूर अंचलों में आवागमन हुआ आसान, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…..
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन के द्वारा 10 बसें संचालित: सुकमा के सुदूर अंचलों में आवागमन हुआ आसान, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…..

Last updated: 2026/03/02 at 10:07 PM
Share
3 Min Read
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन के द्वारा 10 बसें संचालित: सुकमा के सुदूर अंचलों में आवागमन हुआ आसान, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…..
SHARE

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप, बस्तर के दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के संकल्प की दिशा में प्रशासन ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। जिला प्रशासन सुकमा द्वारा “मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना“ के तहत आज सुकमा से चित्तलनार मार्ग पर नई बस सेवा का शुभारंभ किया गया।

सुकमा में कनेक्टिविटी का विस्तार
कलेक्टर श्री अमित कुमार के कुशल मार्गदर्शन में शुरू हुई यह बस सेवा जिले की 10वीं बस है। यह बस विशेष रूप से उन क्षेत्रों के लिए वरदान साबित होगी जहाँ अब तक सार्वजनिक परिवहन का अभाव था। इस बस के संचालन से झापरा, बुड़दी, कस्तूरी, तालनार, पुसपाल, सौतनार और चित्तलनार गाँवों के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा जिला प्रशासन के द्वारा 9 रूटों जगदलपुर से कोंटा-2 बस, सुकमा से बड़ेसेट्टी, पुसपाल से छिंदगढ़, गादीरास से ओलेर, दोरनापाल से कात्तापल्ली, मरईगुड़ा से सुकमा और सुकमा से मरईगुड़ा तक मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना के अंतर्गत बस चलाई जा रही है।

जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी
इस ऐतिहासिक अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे, श्री विश्वराज चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष श्री हूँगाराम मरकाम और उपाध्यक्ष श्रीमती भुनेश्वरी यादव सहित भाजपा नेताओं ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे ने कहा कि यह बस सेवा सुदूर वनांचल के ग्रामीणों के लिए केवल एक वाहन नहीं, बल्कि जिला मुख्यालय से जुड़ने और विकास के अवसरों तक पहुँचने का एक सेतु है।

कलेक्टर श्री अमित कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा के माध्यम से सुकमा के नक्सल प्रभावित और दूरस्थ अंचलों तक जिला मुख्यालय से सीधा जुड़ाव सुनिश्चित हुआ है, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को एक नया आयाम मिला है। इस योजना के तहत जिले में अब कुल 10 बसें विभिन्न ग्रामीण रूटों पर संचालित हैं, जो न केवल परिवहन नेटवर्क का विस्तार कर रही हैं बल्कि ग्रामीणों को निजी साधनों की मजबूरी और भारी-भरकम किराए से मुक्ति भी दिला रही हैं।

प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल
यह पहल सुकमा जिले के उन अंदरूनी नक्सल प्रभावित इलाकों को राहत प्रदान करेगी जहाँ भौगोलिक विषमताओं के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब छात्र, किसान और मरीज आसानी से जिला मुख्यालय पहुँच सकेंगे। प्रशासन का यह कदम यह सुनिश्चित करता है कि सरकार की योजनाएँ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँच रही हैं।

You Might Also Like

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान: हर्बल गुलाल निर्माण से आत्मनिर्भर बनीं झाटीबिन की दीदियां…..

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा, 96 हेक्टेयर जलक्षेत्र में मछली पालन से कमा रहे 01 लाख 50 हजार रूपए…..

रंगों के साथ खुशहाली- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को दी बड़ी सौगात: किसानों को समृद्धि का उपहार-कृषक उन्नति योजना से खातों में पहुंची अंतर राशि….

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से मनेंद्रगढ़ के विकास के लिए 11 विकास कार्यों की मिली स्वीकृति…

March 2, 2026 March 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान: हर्बल गुलाल निर्माण से आत्मनिर्भर बनीं झाटीबिन की दीदियां….. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान: हर्बल गुलाल निर्माण से आत्मनिर्भर बनीं झाटीबिन की दीदियां…..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान: हर्बल गुलाल निर्माण से आत्मनिर्भर बनीं झाटीबिन की दीदियां…..
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान: हर्बल गुलाल निर्माण से आत्मनिर्भर बनीं झाटीबिन की दीदियां…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा, 96 हेक्टेयर जलक्षेत्र में मछली पालन से कमा रहे 01 लाख 50 हजार रूपए…..
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा, 96 हेक्टेयर जलक्षेत्र में मछली पालन से कमा रहे 01 लाख 50 हजार रूपए…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रंगों के साथ खुशहाली- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को दी बड़ी सौगात: किसानों को समृद्धि का उपहार-कृषक उन्नति योजना से खातों में पहुंची अंतर राशि….
रंगों के साथ खुशहाली- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को दी बड़ी सौगात: किसानों को समृद्धि का उपहार-कृषक उन्नति योजना से खातों में पहुंची अंतर राशि….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?