Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The 3rd Eye News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The 3rd Eye News
    Home»देश»मालदीव के विदेश मंत्री का अगले सप्ताह भारत दौरा, मुइज्जू सरकार बनने के बाद पहला मौका…
    देश

    मालदीव के विदेश मंत्री का अगले सप्ताह भारत दौरा, मुइज्जू सरकार बनने के बाद पहला मौका…

    By May 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मालदीव के विदेश मंत्री का अगले सप्ताह भारत दौरा, मुइज्जू सरकार बनने के बाद पहला मौका…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत से चल रहे राजनयिक विवादों के बीच मालदीव के विदेश मंत्री भारत दौरा करने वाले हैं।

    ऐसी रिपोर्ट हैं कि दोनों देशों के बीच यात्रा की तारीख हालांकि तय नहीं हुई है लेकिन, सूत्रों का कहना है कि मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर मई के पहले या दूसरे सप्ताह तक भारत दौरा कर सकते हैं।

    अगर मूसा भारत पहुंचते हैं तो चीनी समर्थक मालदीव सरकार का यह पहला भारत दौरा होगा। लोकसभा चुनाव के बीच मालदीव का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

    भारत और मालदीव के बीच रिश्ते कुछ महीनों से उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं।

    राष्ट्रपति चुनाव जीतने से पहले मोहम्मद मुइज्जू ने भारतीय सैनिकों की वापसी का नारा बुलंद करते हुए चुनाव जीता। राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद मुइज्जू ने भारतीय सैनिकों की वापसी सुनिश्चित भी कराई।

    भारतीय सैनिकों को वापस भेजने के लिए 10 मई तक की सीमा निर्धारित की गई है। दरअसल, मालदीव में भारतीय हेलिकॉप्टरों के संचालन और रख-रखाव के लिए भारतीय सैनिक हां तैनात हैं। अब सैनिकों की जगह भारतीय इंजीनियरों ने ले ली है।

    मालदीव में पिछले कई दशकों से नया राष्ट्रपति पहला दौरा भारत का करता था लेकिन, मुइज्जू ने इस मिथक को तोड़ा और चीन का दौरा कर ऐसा करने वाले पहले मालदीव राष्ट्रपति बन गए।

    मुइज्जू भारत के साथ रक्षा और सुरक्षा सहयोग को सीमित करना चाहते हैं, जबकि उनका झुकाव चीन के प्रति ज्यादा है। अब मालदीव संसदीय चुनाव में भी बंपर जीत के बाद मुइज्जू के इरादे मजबूत हुए हैं।

    हालांकि भारत के साथ कूटनीतिक तौर पर सहयोगी की अपेक्षा रखते हुए मालदीव इसी महीने भारत दौरा कर सकता है।

    मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर अगर भारत आ जाते हैं तो इब्राहिम को हराकर मुइज्जू सरकार बनने के बाद यह मालदीव की पहली आधिकारिक यात्रा होगी।

     यह यात्रा भारत में लोकसभा चुनावों के बीच में हो रही है। बताया जा रहा है कि जमीर की यात्रा 10 मई की उस समय सीमा के आसपास हो सकती है, जिसमें मालदीव सरकार ने भारत से अपने सैनिकों को वापस बुलाने और उनके स्थान पर इंजीनियरों को नियुक्त करने के लिए कहा था। 

    Related Posts

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

    February 3, 2025

    ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

    February 3, 2025

    केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

    February 3, 2025

    उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

    February 3, 2025

    उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिम विक्षोभ, बारिश का अलर्ट जारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पहाड़ी कोरवा के पीएम जनमन आवास में पहुंचे मुख्यमंत्री

    May 22, 2025

    लोगों की समस्या सुनने व निराकरण करने का माध्यम है समाधान शिविर – राजस्व मंत्री वर्मा

    May 22, 2025

    विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने में चिकित्सा क्षेत्र निभाए अहम भूमिका – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

    May 22, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे कोरबा

    May 22, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Ashna Parveen
    मोबाइल - 7806086959
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Darbaritoli , Jashpur
    May 2025
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.