By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CSK vs DC, IPL 2026 Highlights: संजू की सेंचुरी ने खोला CSK की जीत का खाता, दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से रौंदा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > खेल > CSK vs DC, IPL 2026 Highlights: संजू की सेंचुरी ने खोला CSK की जीत का खाता, दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से रौंदा
खेल

CSK vs DC, IPL 2026 Highlights: संजू की सेंचुरी ने खोला CSK की जीत का खाता, दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से रौंदा

admin
Last updated: 2026/04/12 at 3:32 AM
admin
Share
5 Min Read
CSK vs DC, IPL 2026 Highlights: संजू की सेंचुरी ने खोला CSK की जीत का खाता, दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से रौंदा
SHARE

Chennai Super Kings vs Delhi Capitals: CSK ने आखिरकार 2 अंक बंटोर लिए हैं और तीन लगातार हार के बाद टीम ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया. इस मुकाबले में संजू सैमसन ने शानदार नाबाद शतक जड़ा जिसके दम पर सीएसके को 2 अंक मिले.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का 18वां मुकाबला शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले गए इस मैच में सीएसके ने 23 रनों से जीत हासिल की और इस जीत से उनके इस सीजन लगातार 3 मैचों की हार का सिलसिला भी टूट गया. इस मुकाबले में संजू सैमसन ने केवल 52 गेंदों पर शतक जड़ा. ये इस सीजन का पहला आईपीएल शतक है और संजू के करियर का चौथा शतक था.

इस मुकाबले में टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. सीएसके ने संजू और म्हात्रे की शानदार पारी के दम पर 212 रन बनाए थे. वहीं, इसके जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स 189 रनों पर सिमट गई. ये दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी हार है.

ऐसे चली दिल्ली कैपिटल्स की बैटिंग

213 रनों के जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत ठीक ठाक रही. केएल राहुल और निसंका ने आतिशी बल्लेबाजी की और 5 ओवर में ही 61 रन जड़ दिए. लेकिन इसी स्कोर पर केएल राहुल अपना विकेट गंवा बैठे. इसके बाद पथुम निसंका भी अगले ही ओवर में चलते बने. इसके बाद दिल्ली की पारी तब लड़खड़ा गई जब 7वें ओवर की पहली गेंद पर कप्तान अक्षर पटेल 66 के स्कोर पर ही आउट हो गए.

इसके बाद समीर रिजवी भी सस्ते में निपटे. फिर डेविड मिलर और स्टब्स के बीच अच्छी साझेदारी पनपी. लेकिन मिलर भी 17 रन बनाकर आउट हो गए. आखिरकार आशुतोष शर्मा और स्टब्स ने मोर्चा संभाला. लेकिन 15वें ओवर में आशुतोष अपना विकेट गंवा बैठे. आशुतोष ने 19 रन बनाए. स्टब्स ने 60 रनों की पारी खेली लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. दिल्ली की टीम 189 रनों पर सिमट गई.

ऐसे चली सीएसके की बैटिंग

पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी सीएसके की पारी का आगाज संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ ने किया. इस मैच में संजू एक अलग ही लय में दिखे. उन्होंने पहली ही गेंद से आक्रमण किया. हालांकि, इसी बीच 62 के स्कोर पर ऋतुराज अपना विकेट गंवा बैठे. ऋतुराज के बल्ले से केवल 15 रन आए. लेकिन संजू ने मोर्चा संभाले रखा और तूफानी फिफ्टी जड़ी. आयुष म्हात्रे ने उनका बखूबी साथ दिया. 11वें ओवर ही सीएसके 100 का आंकड़ा पार कर गई.

इसके बाद संजू ने म्हात्रे के साथ शतकीय साझेदारी की. और संजू ने केवल 52 गेंदों में इस सीजन का पहला शतक जड़ दिया. वहीं, म्हात्रे ने भी फिफ्टी लगाई. लेकिन वो रिटायर्ड आउट हो गए. इसके बाद शिवम दुबे ने मोर्चा संभाला. लेकिन संजू आखिरी गेंद तक टिके रहे और उन्होंने 56 गेंद में 115 रनों की नाबाद पारी खेली. अपनी पारी में संजू ने 15 चौके और 4 छक्के लगाए. इसके दम पर सीएसके ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए.

अब जानें अंक तालिका का हाल

इस मुकाबले के बाद अगर अंक तालिका पर नजर डालें तो राजस्थान की टीम 4 मैच में 4 जीत के साथ टॉप पर है. वहीं, पंजाब 4 मैच में 7 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है और आरसीबी 3 में 2 जीत के साथ तीसरे पायदान पर है. दिल्ली 4 में 2 जीत के साथ चौथे नंबर पर जरूर है. लेकिन दिल्ली की ये लगातार दूसरी हार है. वहीं, सीएसके अब अंक तालिका में सबसे फिसड्डी नहीं रही. बल्कि वो इस जीत के साथ एक पायदान ऊपर चढकर 9वें नंबर पर पहुंच गई है. वहीं, केकेआर अब 4 में केवल 1 अंकों के साथ 10वें यानी आखिरी नंबर पर है.

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद.

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

CSK ने अब तक तीन अलग-अलग मैदानों पर तीन मैच हारे हैं और उनकी शुरुआत काफी निराशाजनक रही है.

You Might Also Like

विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

admin April 12, 2026 April 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आज का राशिफल: रविवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन आज का राशिफल: रविवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

आज का राशिफल: रविवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन
आज का राशिफल: रविवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन
Breaking News
आसमान से सुरक्षित लौटा क्रू मॉड्यूल, ISRO ने गगनयान मिशन में रचा इतिहास
आसमान से सुरक्षित लौटा क्रू मॉड्यूल, ISRO ने गगनयान मिशन में रचा इतिहास
Breaking News
अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- बंगाल से खत्म होगा ममता का गिरोह
अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- बंगाल से खत्म होगा ममता का गिरोह
Breaking News
जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना, छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक…..
जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना, छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?