By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: “सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है” – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > “सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है” – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े…..
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

“सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है” – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े…..

Last updated: 2026/04/16 at 11:37 PM
Share
4 Min Read
“सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है” – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े…..
SHARE

रायपुर: महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज उत्तर बस्तर कांकेर जिले के प्रवास के दौरान दुर्गूकोंदल विकासखंड के दूरस्थ ग्राम डांगरा पहुंचीं। यहां उन्होंने हाई स्कूल परिसर में कुसुम पेड़ के नीचे ‘बाल चौपाल’ लगाकर ग्रामीण महिलाओं और बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर आत्मीय एवं अनौपचारिक संवाद किया। इस अवसर पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा तथा राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत भी उपस्थित रहीं।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने ग्राम डांगरा में कुसुम पेड़ के नीचे लगाई ‘बाल चौपाल’

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने ग्रामीण महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बन रही हैं, साथ ही उनकी दैनिक जरूरतों की पूर्ति भी सहज हो रही है। उन्होंने कहा कि नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ बनने के बाद अब राज्य सरकार द्वारा विकास कार्यों को और अधिक गति दी जा रही है, जिससे दूरस्थ अंचलों तक बुनियादी सुविधाएं, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर तेजी से पहुंच रहे हैं।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने ग्राम डांगरा में कुसुम पेड़ के नीचे लगाई ‘बाल चौपाल’

उन्होंने गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से संतुलित आहार, अतिरिक्त पोषण, प्रोटीन और विटामिन लेने की सलाह देते हुए कहा कि स्वस्थ मां ही स्वस्थ समाज की नींव होती है। उन्होंने महिलाओं से विभागीय योजनाओं तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. वर्णिका शर्मा ने बच्चों के बीच विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित कराईं। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने प्रतिभागी बालिकाओं को अपने हाथों से पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों के लिए आयोजित गतिविधियों में गुड टच-बैड टच, लोकगीत, लोकनृत्य, व्यक्तित्व विकास एवं दैनिक जीवन से जुड़ी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

रेडी टू ईट से बनी खीर से कराया अन्नप्राशन, शिशुवती माताओं को सुपोषण टोकरी भेंट

बाल चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने तीन नौनिहालों का अन्नप्राशन कराया। उन्होंने ग्राम डांगरा की सुकारो बाई की 5 माह की पुत्री रूही नरेटी को गोद में लेकर रेडी टू ईट से बनी खीर खिलाई। इसी तरह वामिका उइके एवं लावण्या गावड़े का भी अन्नप्राशन संपन्न कराया। इसके साथ ही पांच शिशुवती माताओं को सुपोषण टोकरी भेंट कर कुपोषण मुक्ति का संदेश दिया।

विद्यारंभ संस्कार प्रमाण पत्र वितरित

इस अवसर पर पांच बच्चों—विधाना मरकाम, प्रियांशी कुरेटी, विकास हिड़को, ग्रेसी निषाद और रियांशी तेता—को विद्यारंभ संस्कार प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने ग्राम डांगरा में कुसुम पेड़ के नीचे लगाई ‘बाल चौपाल’

मौके पर 68 महिलाओं का ई-केवायसी पूर्ण

कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना से जुड़ी 68 महिलाओं का ई-केवायसी अपडेट मौके पर ही सफलतापूर्वक किया गया, जिससे योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिल सके।

जमीन पर बैठकर किया सामूहिक भोज

कार्यक्रम के उपरांत मंत्री श्रीमती राजवाड़े, डॉ. शर्मा एवं श्रीमती राजपूत ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिलाओं और बच्चों के साथ पेड़ के नीचे जमीन पर बैठकर सामूहिक भोज किया। पारंपरिक दोना-पत्तल में दाल, चावल, कुल्थी की सब्जी और मड़िया पेज जैसे स्थानीय व्यंजन परोसे गए, जिससे कार्यक्रम में आत्मीयता और स्थानीय संस्कृति की झलक देखने को मिली।

चौगेल पुनर्वास केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण

प्रवास के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने भानुप्रतापपुर के ग्राम चौगेल (मुल्ला) स्थित पुनर्वास केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रह रही महिलाओं से संवाद कर उनका हालचाल जाना, प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही केन्द्र में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विपिन जैन, एसडीएम भानुप्रतापपुर श्री जीडी वाहिले, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

You Might Also Like

निवेश का नया भरोसा बना छत्तीसगढ़, नियमों में आसानी और संस्थागत माहौल में देश के बड़े राज्यों में नंबर-1

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में हासिल हुई एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि, सीएमडीसी एवं जेएनएआरडीडीसी के बीच हुआ ऐतिहासिक एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स के अनुसंधान एवं वैज्ञानिक विकास को मिलेगी नई दिशा…..

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय गौरव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

नई दिल्ली के होटल ताज में आयोजित फेथ कांक्लेव 2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली प्रस्तुति, राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई प्रदेश की पहचान….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन…..

April 16, 2026 April 16, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया वेदांता पावर प्लांट के घटनास्थल का निरीक्षण…. उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया वेदांता पावर प्लांट के घटनास्थल का निरीक्षण….
Next Article सुशासन तिहार-2026 के लिए राज्य सरकार की व्यापक तैयारी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टरों को दिए विस्तृत निर्देश, जन शिकायतों के समयबद्ध निराकरण पर जोर….. सुशासन तिहार-2026 के लिए राज्य सरकार की व्यापक तैयारी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टरों को दिए विस्तृत निर्देश, जन शिकायतों के समयबद्ध निराकरण पर जोर…..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

निवेश का नया भरोसा बना छत्तीसगढ़, नियमों में आसानी और संस्थागत माहौल में देश के बड़े राज्यों में नंबर-1
निवेश का नया भरोसा बना छत्तीसगढ़, नियमों में आसानी और संस्थागत माहौल में देश के बड़े राज्यों में नंबर-1
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में हासिल हुई एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि, सीएमडीसी एवं जेएनएआरडीडीसी के बीच हुआ ऐतिहासिक एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स के अनुसंधान एवं वैज्ञानिक विकास को मिलेगी नई दिशा…..
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में हासिल हुई एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि, सीएमडीसी एवं जेएनएआरडीडीसी के बीच हुआ ऐतिहासिक एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स के अनुसंधान एवं वैज्ञानिक विकास को मिलेगी नई दिशा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय गौरव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय गौरव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नई दिल्ली के होटल ताज में आयोजित फेथ कांक्लेव 2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली प्रस्तुति, राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई प्रदेश की पहचान….
नई दिल्ली के होटल ताज में आयोजित फेथ कांक्लेव 2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली प्रस्तुति, राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई प्रदेश की पहचान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?