By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भीषण गर्मी एवं लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की अपील, जिला अस्पताल लू-वार्ड तैयार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > भीषण गर्मी एवं लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की अपील, जिला अस्पताल लू-वार्ड तैयार
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

भीषण गर्मी एवं लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की अपील, जिला अस्पताल लू-वार्ड तैयार

Last updated: 2026/05/22 at 4:52 PM
Share
3 Min Read
भीषण गर्मी एवं लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की अपील, जिला अस्पताल लू-वार्ड तैयार
SHARE

बेमेतरा,: 22 मई 2026, वर्तमान में चल रही भीषण गर्मी एवं ग्रीष्म लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग, जिला चिकित्सालय बेमेतरा ने जनहित में एडवाइजरी जारी की है।

सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. लोकेश साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ में नवतपा से पहले ही सूरज आग उगल रहा है। गुरुवार-शुक्रवार को बेमेतरा में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिला। पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया और रात तक गर्म हवाएं चलती रहीं। दोपहर में सूरज की तपन और गर्म हवाओं के चलते कूलर भी ठंडी हवा नहीं दे पा रहे थे।

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बेमेतरा सहित बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, बलौदा बाजार, रायपुर, धमतरी, दुर्ग, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव जिलों में एक-दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज बेमेतरा में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। कोरबा, गरियाबंद, महासमुंद, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में भी हीटवेव की संभावना जताई गई है।

सिविल सर्जन की अपील: दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से न निकलें:

डॉ. लोकेश साहू ने कहा कि अनावश्यक रूप से धूप में ना निकलें, विशेषकर दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच। बाहर निकलना जरूरी हो तो हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें व पूरे शरीर को ढंककर रखें। छाता, टोपी, गमछा या धूप के चश्मे का उपयोग करें।

लू से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां:

1. पानी और तरल पदार्थ का सेवन: प्यास न लगने पर भी समय-समय पर पानी पीते रहें। ओआरएस, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी का सेवन करें। चाय, कॉफी एवं शराब से बचें।

2. खान-पान: हल्का एवं ताजा भोजन करें। ताजे फल एवं सुपाच्य भोजन लें। बासी, तला-भुना एवं मसालेदार भोजन से बचें।

3. बच्चों, बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें: बच्चों या पशुओं को बंद वाहन में अकेला न छोड़ें। बुजुर्गों एवं गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें।

4. बाहर काम करने वाले श्रमिक: समय-समय पर छाया में विश्राम करें और नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें।

लू लगने के लक्षण: तेज बुखार, चक्कर आना या बेहोशी, अत्यधिक कमजोरी, उलझन या घबराहट, तेज धड़कन, सांस लेने में कठिनाई।

हीट स्ट्रोक की स्थिति में क्या करें:
मरीज को तुरंत ठंडी एवं छायादार जगह पर ले जाएं। शरीर पर ठंडे पानी की पट्टी करें। होश में होने पर पानी या ओआरएस दें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला चिकित्सालय बेमेतरा पहुंचाएं।

डॉ. साहू ने बताया कि जिला चिकित्सालय बेमेतरा में लू से संबंधित आपातकालीन सेवाओं हेतु विशेष लू-वार्ड तैयार किया गया है। ओआरएस, आईवी फ्लूड एवं आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडारण है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि स्वयं सुरक्षित रहें एवं दूसरों को भी जागरूक करें।

You Might Also Like

निवेश का नया भरोसा बना छत्तीसगढ़, नियमों में आसानी और संस्थागत माहौल में देश के बड़े राज्यों में नंबर-1

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में हासिल हुई एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि, सीएमडीसी एवं जेएनएआरडीडीसी के बीच हुआ ऐतिहासिक एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स के अनुसंधान एवं वैज्ञानिक विकास को मिलेगी नई दिशा…..

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय गौरव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

नई दिल्ली के होटल ताज में आयोजित फेथ कांक्लेव 2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली प्रस्तुति, राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई प्रदेश की पहचान….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन…..

May 22, 2026 May 22, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सुशासन तिहार में हितग्राहियों से आत्मीय संवाद: योजनाओं के लाभ से बदलती जिंदगी की तस्वीर देख मुख्यमंत्री हुए प्रसन्न…. सुशासन तिहार में हितग्राहियों से आत्मीय संवाद: योजनाओं के लाभ से बदलती जिंदगी की तस्वीर देख मुख्यमंत्री हुए प्रसन्न….
Next Article “चिरायु”  योजना से बेमेतरा के सैकड़ों बच्चों को मिला नया जीवन,हृदय रोग से ग्रसित 6 गंभीर रोगियों का राज्य से बाहर निःशुल्क इलाज ! “चिरायु” योजना से बेमेतरा के सैकड़ों बच्चों को मिला नया जीवन,हृदय रोग से ग्रसित 6 गंभीर रोगियों का राज्य से बाहर निःशुल्क इलाज !
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

निवेश का नया भरोसा बना छत्तीसगढ़, नियमों में आसानी और संस्थागत माहौल में देश के बड़े राज्यों में नंबर-1
निवेश का नया भरोसा बना छत्तीसगढ़, नियमों में आसानी और संस्थागत माहौल में देश के बड़े राज्यों में नंबर-1
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में हासिल हुई एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि, सीएमडीसी एवं जेएनएआरडीडीसी के बीच हुआ ऐतिहासिक एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स के अनुसंधान एवं वैज्ञानिक विकास को मिलेगी नई दिशा…..
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में हासिल हुई एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि, सीएमडीसी एवं जेएनएआरडीडीसी के बीच हुआ ऐतिहासिक एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स के अनुसंधान एवं वैज्ञानिक विकास को मिलेगी नई दिशा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय गौरव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय गौरव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नई दिल्ली के होटल ताज में आयोजित फेथ कांक्लेव 2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली प्रस्तुति, राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई प्रदेश की पहचान….
नई दिल्ली के होटल ताज में आयोजित फेथ कांक्लेव 2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली प्रस्तुति, राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई प्रदेश की पहचान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?