By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने करहीबाजार को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात, हितग्राहियों से किया सीधा संवाद, विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित कर सुनी समस्याएं…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने करहीबाजार को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात, हितग्राहियों से किया सीधा संवाद, विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित कर सुनी समस्याएं…..
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने करहीबाजार को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात, हितग्राहियों से किया सीधा संवाद, विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित कर सुनी समस्याएं…..

Last updated: 2026/05/23 at 10:09 PM
Share
6 Min Read
सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने करहीबाजार को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात, हितग्राहियों से किया सीधा संवाद, विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित कर सुनी समस्याएं…..
SHARE

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने आम जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं, विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किए तथा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और गांव-गांव जाकर समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि सरकार यह जानने के लिए गांवों तक पहुंच रही है कि लोगों को पानी, बिजली, सड़क, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाएं समय पर मिल रही हैं या नहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को प्राथमिकता के साथ पूरा कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार बनते ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए तथा अब तक 26 लाख आवास स्वीकृत हो चुके हैं। किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और दो वर्षों का बकाया बोनस भी दिया गया है।

सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने करहीबाजार को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाओं के खातों में 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि महिलाएं इस राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई, घरेलू जरूरतों और छोटे व्यवसायों के लिए कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा – सरकार गांव-गांव पहुंचकर सुन रही जनता की बात

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं 45-47 डिग्री तापमान में गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पारदर्शी और जनहित में कार्य करने वाली सरकार है।

मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना और अन्य योजनाओं से प्रदेश के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि बस्तर जैसे क्षेत्रों में जहां पहले हिंसा का माहौल था, वहां अब खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित हो रही हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली अनीता निषाद के परिवार की जिंदगी

समाधान शिविर में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही श्रीमती अनीता निषाद से संवाद किया। आवास उनकी सास श्रीमती सुकलहीन निषाद के नाम से स्वीकृत हुआ है। श्रीमती अनीता निषाद ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था, जो बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया था और उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र में रहना पड़ा।

सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने करहीबाजार को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलने से अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री और सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके परिवार को नई उम्मीद दी है।

करहीबाजार सहित कई ग्राम पंचायतों के लिए विकास कार्यों की घोषणा

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने करहीबाजार एवं आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने करहीबाजार में 25 लाख रुपये की लागत से सांस्कृतिक भवन तथा सुकालू के घर से सिद्ध बाबा मार्ग तक 25 लाख रुपये की लागत से सी.सी. रोड निर्माण की घोषणा की।

इसके साथ ही हायर सेकेंडरी स्कूल करहीबाजार एवं कोदवा में नए स्कूल भवनों के निर्माण की घोषणा भी की गई। ग्राम विटकुली में 20 लाख रुपये की लागत से मांगलिक भवन बनाया जाएगा। वहीं ग्राम पंचायत कोठमी, मोपका, कोनी, बोरसी, कोदवा, पाटन और रामपुर में 10-10 लाख रुपये की लागत से सी.सी. रोड का निर्माण कराया जाएगा।

योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राही

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किए। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों एवं बच्चों को अपने हाथों से नजर का चश्मा पहनाया। आयुष्मान कार्ड, मछुआरों को जाल एवं आईस बॉक्स, बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के तहत राहत राशि सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ भी प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता की सुविधा और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं के विस्तार के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा जायसवाल, भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के उप सचिव एवं जनसंपर्क आयुक्त श्री रजत बंसल, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

You Might Also Like

सेवा-सेतु केन्द्र बने सुशासन की नई पहचान, अब 441 सरकारी सेवाएं एक क्लिक पर…..

खाद, बीज और उर्वरकों की समय पर उपलब्धता से किसानों में उत्साह, नैनो डीएपी और नैनो यूरिया बने किसानों के भरोसेमंद कृषि साथी…..

खाद की कालाबाजारी पर शिकंजा : अवैध भण्डारण पर कार्रवाई, गोदाम सील और खाद जब्त….

हाथियों के साये से सुरक्षित भविष्य तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने करमचन्द्र के परिवार को दिया नया जीवन……

मनरेगा की आजीविका डबरियां बन रहीं ग्रामीण समृद्धि का आधार, जल संरक्षण, मछली पालन और सिंचाई से किसानों की बढ़ रही आय, सरगुजा के किसान देवानंद बने सफलता की मिसाल…..

May 23, 2026 May 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास हितग्राही के गृह प्रवेश में की सहभागिता, मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत सोखता पिट निर्माण में किया श्रमदान, जल संरक्षण का दिया संदेश… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास हितग्राही के गृह प्रवेश में की सहभागिता, मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत सोखता पिट निर्माण में किया श्रमदान, जल संरक्षण का दिया संदेश…
Next Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धात्री महिलाओं को वितरित की बेबी किट, आयुष्मान आरोग्य मंदिर करही बाजार में महिलाओं से की आत्मीय चर्चा…. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धात्री महिलाओं को वितरित की बेबी किट, आयुष्मान आरोग्य मंदिर करही बाजार में महिलाओं से की आत्मीय चर्चा….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा-सेतु केन्द्र बने सुशासन की नई पहचान, अब 441 सरकारी सेवाएं एक क्लिक पर…..
सेवा-सेतु केन्द्र बने सुशासन की नई पहचान, अब 441 सरकारी सेवाएं एक क्लिक पर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खाद, बीज और उर्वरकों की समय पर उपलब्धता से किसानों में उत्साह, नैनो डीएपी और नैनो यूरिया बने किसानों के भरोसेमंद कृषि साथी…..
खाद, बीज और उर्वरकों की समय पर उपलब्धता से किसानों में उत्साह, नैनो डीएपी और नैनो यूरिया बने किसानों के भरोसेमंद कृषि साथी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खाद की कालाबाजारी पर शिकंजा : अवैध भण्डारण पर कार्रवाई, गोदाम सील और खाद जब्त….
खाद की कालाबाजारी पर शिकंजा : अवैध भण्डारण पर कार्रवाई, गोदाम सील और खाद जब्त….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हाथियों के साये से सुरक्षित भविष्य तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने करमचन्द्र के परिवार को दिया नया जीवन……
हाथियों के साये से सुरक्षित भविष्य तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने करमचन्द्र के परिवार को दिया नया जीवन……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?