By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नारायणपुर को मिली जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नई शाखा, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने किया नवीन भवन का लोकार्पण….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > नारायणपुर को मिली जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नई शाखा, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने किया नवीन भवन का लोकार्पण….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

नारायणपुर को मिली जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नई शाखा, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने किया नवीन भवन का लोकार्पण….

Last updated: 2026/06/16 at 9:24 PM
Share
4 Min Read
नारायणपुर को मिली जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नई शाखा, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने किया नवीन भवन का लोकार्पण….
SHARE

रायपुर: नारायणपुर जिले में बैंकिंग सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नवीन शाखा भवन का लोकार्पण सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया। लगभग 36 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस आधुनिक भवन से जिले के किसानों, ग्रामीणों, महिला स्व-सहायता समूहों और छोटे व्यापारियों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध होंगी।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि सहकारी बैंक ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं। नई शाखा के शुरू होने से किसानों और आम नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और संसाधनों की बचत होगी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

कृषि ऋण और शासकीय योजनाओं का मिलेगा लाभ

मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि सहकारी बैंक किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नई शाखा के माध्यम से किसानों को कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन ऋण, स्वरोजगार योजनाओं के तहत ऋण तथा महिला स्व-सहायता समूहों को वित्तीय सहायता आसानी से उपलब्ध कराई जा सकेगी। कृषि कार्यों के लिए खाद, बीज और कृषि उपकरणों की खरीद हेतु आवश्यक वित्तीय सहायता भी अब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी।

जनकल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

मंत्री श्री कश्यप ने बैंक परिसर के नोडल कार्यालय भवन, बैठक हॉल में शेड तथा शौचालय निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों से सेवा भाव एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

नारायणपुर को मिली जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नई शाखा

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है नई शाखा

बैंक अधिकारियों ने बताया कि नई शाखा में ग्राहकों की सुविधा के लिए सुव्यवस्थित काउंटर, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं तथा पारदर्शी लेन-देन की व्यवस्था की गई है। इससे ग्राहकों को तेज, सुरक्षित और बेहतर बैंकिंग सेवाएं प्राप्त होंगी।

15 किसानों को मिला किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ

कार्यक्रम के दौरान 15 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) वितरित किए गए। साथ ही किसानों को बीज वितरण कर कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। स्थानीय नागरिकों और किसानों ने नई शाखा के शुभारंभ का स्वागत करते हुए कहा कि इससे बैंकिंग सेवाएं उनके और अधिक करीब पहुंचेंगी तथा शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करना आसान होगा।

विकास और वित्तीय समावेशन को मिलेगा बढ़ावा

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की यह नई शाखा ग्रामीण विकास, वित्तीय समावेशन और किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में भी सहायता मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप, उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री इंद्र प्रसाद बघेल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असरः बैल चराते किसान की एक कॉल पर प्रशासन ने घर पहुंचकर सुलझाई समस्या…..

नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से किसान मनोहर यादव की खेती बनी अधिक लाभकारी…..

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली ग्रामीण परिवारों की तस्वीर, 84 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का आशियाना…..

भाटापारा में गौरव का दिन : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण….

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल, 56 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की, युवाओं को दिए क्रिकेट किट….

June 16, 2026 June 16, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असरः बैल चराते किसान की एक कॉल पर प्रशासन ने घर पहुंचकर सुलझाई समस्या….. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असरः बैल चराते किसान की एक कॉल पर प्रशासन ने घर पहुंचकर सुलझाई समस्या…..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असरः बैल चराते किसान की एक कॉल पर प्रशासन ने घर पहुंचकर सुलझाई समस्या…..
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असरः बैल चराते किसान की एक कॉल पर प्रशासन ने घर पहुंचकर सुलझाई समस्या…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से किसान मनोहर यादव की खेती बनी अधिक लाभकारी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली ग्रामीण परिवारों की तस्वीर, 84 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का आशियाना…..
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली ग्रामीण परिवारों की तस्वीर, 84 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का आशियाना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भाटापारा में गौरव का दिन : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण….
भाटापारा में गौरव का दिन : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?