By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का कमाल, डेढ़ माह से लंबित समस्या का 6 घंटे में हुआ समाधान, शादी के बाद पत्नी के आधार अपडेट की समस्या हुई दूर, राशन कार्ड में नाम जोड़ने का रास्ता हुआ आसान….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का कमाल, डेढ़ माह से लंबित समस्या का 6 घंटे में हुआ समाधान, शादी के बाद पत्नी के आधार अपडेट की समस्या हुई दूर, राशन कार्ड में नाम जोड़ने का रास्ता हुआ आसान….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का कमाल, डेढ़ माह से लंबित समस्या का 6 घंटे में हुआ समाधान, शादी के बाद पत्नी के आधार अपडेट की समस्या हुई दूर, राशन कार्ड में नाम जोड़ने का रास्ता हुआ आसान….

Last updated: 2026/06/30 at 8:12 PM
Share
3 Min Read
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का कमाल, डेढ़ माह से लंबित समस्या का 6 घंटे में हुआ समाधान, शादी के बाद पत्नी के आधार अपडेट की समस्या हुई दूर, राशन कार्ड में नाम जोड़ने का रास्ता हुआ आसान….
SHARE

रायपुर: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का आधिकारिक और टोल-फ्री नंबर 1076  है। इस नंबर का उपयोग राज्य के नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज कराने, सुझाव देने और सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए करते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन, जवाबदेह प्रशासन और नागरिकों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम लोगों के लिए भरोसे का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण बालोद जिले के ग्राम बोरी निवासी श्री टेमन लाल साहू के मामले में देखने को मिला, जहां लगभग डेढ़ माह से लंबित उनकी समस्या का समाधान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने के महज 6 घंटे के भीतर कर दिया गया।

तकनीकी बाधाओं से कई प्रयासों के बाद कार्य नहीं हुआ पूरा

श्री टेमन लाल साहू का विवाह लगभग तीन माह पूर्व हुआ था। वे अपनी पत्नी का नाम राशन कार्ड में जुड़वाना चाहते थे, लेकिन इसके लिए आधार कार्ड में पति का नाम और वर्तमान पता अपडेट होना आवश्यक था। आधार में यह संशोधन कराने के लिए वे पिछले डेढ़ महीने से लगातार विभिन्न सेवा केंद्रों के चक्कर लगा रहे थे। तकनीकी बाधाओं के कारण कई प्रयासों के बावजूद उनका कार्य पूरा नहीं हो सका, जिससे वे काफी परेशान और निराश हो चुके थे।

सोशल मीडिया से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की मिली जानकारी

इसी दौरान उन्हें बालोद जिला प्रशासन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने स्वयं हितग्राही से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए। प्रशासन की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप जिस कार्य के लिए हितग्राही डेढ़ माह से परेशान था, वह केवल 6 घंटे में सफलतापूर्वक पूरा हो गया। आधार कार्ड में आवश्यक संशोधन होने के बाद अब श्री टेमन लाल साहू अपनी पत्नी का नाम आसानी से राशन कार्ड में जुड़वा सकेंगे, जिससे उन्हें विभिन्न शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी समय पर मिल सकेगा।

एक फोन कॉल से घंटों हुआ काम

अपनी खुशी व्यक्त करते हुए श्री टेमन लाल साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि जो काम डेढ़ माह से नहीं हो पा रहा था, वह एक फोन कॉल के बाद कुछ ही घंटों में पूरा हो गया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की यह पहल आम जनता को त्वरित राहत दिलाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। उन्होंने अन्य नागरिकों से भी अपील की कि यदि किसी शासकीय कार्य में अनावश्यक विलंब हो रहा हो या प्रशासनिक समस्या का सामना करना पड़ रहा हो, तो मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का अवश्य उपयोग करें।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित…..

सरकारी योजना से बदली जिंदगीः मड़कम देवा ने झींगा पालन से लिखी सफलता की नई कहानी,एक साल में 5 लाख रूपए की कमाई, दूर-दूर से खरीदने पहुंच रहे ग्राहक……

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर में शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली…

कृषि में नवाचार, अनुसंधान और आधुनिक तकनीक से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार प्रतिबद्ध: कृषि मंत्री रामविचार नेताम….

June 30, 2026 June 30, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article जन-जागरूकता से बचा एक किशोरी का भविष्य, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में बाल विवाह रोकथाम अभियान को मिल रही सफलता….. जन-जागरूकता से बचा एक किशोरी का भविष्य, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में बाल विवाह रोकथाम अभियान को मिल रही सफलता…..
Next Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को बड़ी राहत, खरीफ 2026 में पूर्व वर्ष की तरह मिलेगा एकमुश्त यूरिया, 80 प्रतिशत वितरण सीमा समाप्त…. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को बड़ी राहत, खरीफ 2026 में पूर्व वर्ष की तरह मिलेगा एकमुश्त यूरिया, 80 प्रतिशत वितरण सीमा समाप्त….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित…..
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर में शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली…
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर में शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सरकारी योजना से बदली जिंदगीः मड़कम देवा ने झींगा पालन से लिखी सफलता की नई कहानी,एक साल में 5 लाख रूपए की कमाई, दूर-दूर से खरीदने पहुंच रहे ग्राहक……
सरकारी योजना से बदली जिंदगीः मड़कम देवा ने झींगा पालन से लिखी सफलता की नई कहानी,एक साल में 5 लाख रूपए की कमाई, दूर-दूर से खरीदने पहुंच रहे ग्राहक……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?