By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: धमतरी में कल मनेगा जिलास्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’: मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे शुभारंभ…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > धमतरी में कल मनेगा जिलास्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’: मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे शुभारंभ…..
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

धमतरी में कल मनेगा जिलास्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’: मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे शुभारंभ…..

News Desk
Last updated: 2026/07/29 at 9:28 PM
News Desk
Share
3 Min Read
धमतरी में कल मनेगा जिलास्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’: मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे शुभारंभ…..
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नवीन शैक्षणिक सत्र का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आगाज करने के उद्देश्य से कल, 30 जुलाई को धमतरी स्थित मराठा मंगल भवन में सुबह 11 बजे जिला स्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’ का गरिमामय आयोजन किया जा रहा है। विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें एवं शाला गणवेश (यूनिफॉर्म) वितरित की जाएगी। ​सरस्वती साइकिल योजना के तहत पात्र छात्राओं को आत्मनिर्भरता और सुगम आवागमन के लिए निःशुल्क साइकिलें सौंपी जाएंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री और धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा होंगे।

​वृक्षारोपण से शुरुआत, आत्मीय स्वागत के साथ बटेंगी सामग्री

​प्रवेशोत्सव का शुभारंभ हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले वृक्षारोपण अभियान से होगा। इसके बाद स्कूल की चौखट पर कदम रख रहे नवप्रवेशी नन्हें-मुन्नों का तिलक लगाकर और आत्मीय अभिनंदन कर स्वागत किया जाएगा। ​इस दौरान बच्चों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत कई सौगातें दी जाएंगी।  इसी तरह विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को उनकी सुविधानुसार सहायक उपकरण/सामग्री वितरित होगी।

​प्रतिभाओं का सम्मान, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और ‘न्योता भोज’

कार्यक्रम में शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक व अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जिले की होनहार प्रतिभाओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह में आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे।

बच्चों के लिए विशेष रूप न्योता भोज का आयोजन

बच्चों के लिए विशेष रूप से आयोजित ‘न्योता भोज’ उनके नए स्कूली जीवन को यादगार बनाएगा। इससे बच्चों के भीतर विद्यालय के प्रति अपनत्व, उल्लास और नए आत्मविश्वास का संचार होगा। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने सभी सम्पादकों, जनप्रतिनिधियों, पालकों, शिक्षकों, गणमान्य नागरिकों तथा आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें।

​हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने का संकल्प

शाला प्रवेशोत्सव का मुख्य उद्देश्य हर बच्चे का गरिमापूर्ण स्वागत करना, समाज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना तथा स्कूलों में तनावमुक्त व आनंददायी माहौल तैयार करना है। यह आयोजन राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसका लक्ष्य हर बच्चे के उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की मजबूत नींव रखना है।

You Might Also Like

श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोपाबेड़ा शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यधारा से जुड़ रहे पुनर्वासित युवा,वित्तीय साक्षरता कार्यशाला से बढ़ा आत्मविश्वास, 80 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा…

संसाधनों की कमी नहीं रोक सकी किसान पुत्र रमन की उड़ान,दूरस्थ आदिवासी अंचल के छात्र ने बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से नीट परीक्षा में पाई सफलता

सफलता की कहानी : सखी वन स्टॉप सेंटर बना सहारा, अवसाद से जूझ रही महिला को मिला नया जीवन..

धरती का श्रृंगार हैं वृक्ष, प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण का संकल्प ले : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

News Desk July 29, 2026 July 29, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा महतारी सदन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
Next Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन सरकार में गांव-गांव पहुंच रही डिजिटल सेवाएं,सेवा-सेतु पोर्टल बना ग्रामीणों का भरोसेमंद साथी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन सरकार में गांव-गांव पहुंच रही डिजिटल सेवाएं,सेवा-सेतु पोर्टल बना ग्रामीणों का भरोसेमंद साथी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोपाबेड़ा शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना
श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोपाबेड़ा शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यधारा से जुड़ रहे पुनर्वासित युवा,वित्तीय साक्षरता कार्यशाला से बढ़ा आत्मविश्वास, 80 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा…
मुख्यधारा से जुड़ रहे पुनर्वासित युवा,वित्तीय साक्षरता कार्यशाला से बढ़ा आत्मविश्वास, 80 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
संसाधनों की कमी नहीं रोक सकी किसान पुत्र रमन की उड़ान,दूरस्थ आदिवासी अंचल के छात्र ने बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से नीट परीक्षा में पाई सफलता
संसाधनों की कमी नहीं रोक सकी किसान पुत्र रमन की उड़ान,दूरस्थ आदिवासी अंचल के छात्र ने बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से नीट परीक्षा में पाई सफलता
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सफलता की कहानी : सखी वन स्टॉप सेंटर बना सहारा, अवसाद से जूझ रही महिला को मिला नया जीवन..
सफलता की कहानी : सखी वन स्टॉप सेंटर बना सहारा, अवसाद से जूझ रही महिला को मिला नया जीवन..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?