By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: महामहिम राज्यपाल गोद ग्राम टेमरी में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित, 101 मरीजों की हुई जांच
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > महामहिम राज्यपाल गोद ग्राम टेमरी में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित, 101 मरीजों की हुई जांच
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

महामहिम राज्यपाल गोद ग्राम टेमरी में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित, 101 मरीजों की हुई जांच

News Desk
Last updated: 2026/07/30 at 11:18 PM
News Desk
Share
3 Min Read
महामहिम राज्यपाल गोद ग्राम टेमरी में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित, 101 मरीजों की हुई जांच
SHARE

महामहिम राज्यपाल गोद ग्राम टेमरी में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित, 101 मरीजों की हुई जांच

बेमेतरा / नवागढ़, 30 जुलाई 2026

 

कलेक्टर बेमेतरा सुश्री प्रतिष्ठा ममगई के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में विकासखण्ड नवागढ़ के महामहिम राज्यपाल गोद ग्राम टेमरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आज निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NCD) के अंतर्गत जिला एवं ब्लॉक स्वास्थ्य विभाग तथा बालको मेडिकल सेंटर, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य कैंसर की समय पर पहचान और उपचार को बढ़ावा देना था। शिविर सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुआ।

शिविर में बालको मेडिकल हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जिला एवं ब्लॉक टीम के सहयोग से मुख कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और गर्भाशय ग्रीवा (Cervical) कैंसर की निःशुल्क जांच की गई।

 

महिलाओं के लिए विशेष जांच की व्यवस्था

महिलाओं के लिए स्तन कैंसर की जांच हेतु मेमोग्राफी मशीन एवं थर्मल स्कैनर तथा गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही मुख एवं मुखगुहा कैंसर, बी.पी., शुगर एवं बी.एम.आई. की भी निःशुल्क जांच की गई।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर ने कहा कि प्रारंभिक अवस्था में पहचान होने पर कैंसर का सफल इलाज संभव है। ऐसे शिविर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जोखिम वाले मरीजों की पहचान सुनिश्चित करते हैं।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.एम. रजा ने बताया कि यदि स्तन में गांठ, मुंह में लंबे समय तक रहने वाला घाव, निगलने में कठिनाई, आवाज में बदलाव, लगातार खांसी, बिना कारण वजन घटना जैसे संदिग्ध लक्षण दिखें तो तुरंत चिकित्सक से जांच कराएं।

 

शिविर की उपलब्धि:

शिविर में कुल *101 संभावित मरीजों* की जांच की गई, जिनमें *67 महिलाएं एवं 34 पुरुष* शामिल रहे। विशेषज्ञ जांच में *11 मेमोग्राफी* एवं *50 सर्विचेक (Cervical Check)* जांच की गई।

 

शिविर के साथ ही ग्रामीण चिकित्सा सहायकों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO), ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों (RHO), मितानिन, सुपरवाइजर एवं प्रशिक्षकों के लिए कैंसर से बचाव संबंधी विस्तृत कार्यशाला का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला कार्यालय से नोडल अधिकारी डॉ. बी.एल. राज, सलाहकार हिना सिन्हा, मिथलेश, संपत्ति बंजारे,यशवंत भारद्वाज, बालको मेडिकल हॉस्पिटल से डॉ. हेमलता सिंग, डॉ. कल्पना गवेल, डॉ. अभिनव इंग्ले एवं उनकी टीम, बीएमओ डॉ. एम.एम. रजा, बीपीएम सी.के. देवांगन, यू.आर. ध्रुव, मितानिन समन्वयक कल्याणी साहू, तहसीलदार नांदघाट सुमित देवांगन, पीएचसी टेमरी से प्रकाश निर्मम, विनोद कुर्रे, सुपरवाइजर अनिता वर्मा, समस्त पीएचसी स्टाफ, विकासखंड नवागढ़ के समस्त सीएचओ, आरएचओ, मितानिन प्रशिक्षक, ग्राम टेमरी के सरपंच, कोटवार एवं समस्त मितानिन उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में पीएचसी टेमरी के समस्त स्टाफ, मितानिनों, विकासखंड समन्वयक एवं सरपंच-कोटवार की विशेष भूमिका रही।

You Might Also Like

जिले में पहली बार सिकल सेल प्रभावित हितग्राहियों के लिए सामाजिक कल्याण शिविर,

सेवा संकल्प अभियान : पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुसमी में सफलतापूर्वक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित: उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जलाया दीया…..

पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर मनेन्द्रगढ़ में हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ, पांच लाख से अधिक दीपों से जगमगाया सरोवर तालाब, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में उमड़ा जनसैलाब….

News Desk July 30, 2026 July 30, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मलेरिया पर निर्णायक प्रहार जारी, एक भी मृत्यु न हो यही हमारा लक्ष्य : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…. मलेरिया पर निर्णायक प्रहार जारी, एक भी मृत्यु न हो यही हमारा लक्ष्य : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल….
Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की भेंट,छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की भेंट,छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जिले में पहली बार सिकल सेल प्रभावित हितग्राहियों के लिए सामाजिक कल्याण शिविर,
जिले में पहली बार सिकल सेल प्रभावित हितग्राहियों के लिए सामाजिक कल्याण शिविर,
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान : पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुसमी में सफलतापूर्वक स्वास्थ्य शिविर आयोजित
सेवा संकल्प अभियान : पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुसमी में सफलतापूर्वक स्वास्थ्य शिविर आयोजित
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित: उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित: उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जलाया दीया…..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जलाया दीया…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?