By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरगुजा के स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की पहल पर डीएमएफ से 26 पैरामेडिकल पदों की  स्वीकृति, दूरस्थ अंचलों तक पहुंचेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरगुजा के स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की पहल पर डीएमएफ से 26 पैरामेडिकल पदों की  स्वीकृति, दूरस्थ अंचलों तक पहुंचेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरगुजा के स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की पहल पर डीएमएफ से 26 पैरामेडिकल पदों की  स्वीकृति, दूरस्थ अंचलों तक पहुंचेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा….

News Desk
Last updated: 2026/08/06 at 5:58 PM
News Desk
Share
5 Min Read
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरगुजा के स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की पहल पर डीएमएफ से 26 पैरामेडिकल पदों की  स्वीकृति, दूरस्थ अंचलों तक पहुंचेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा….
SHARE

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी क्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की पहल और मार्गदर्शन में सरगुजा जिले के दूरस्थ एवं संसाधन-विहीन स्वास्थ्य संस्थानों में लंबे समय से बनी मानव संसाधन की कमी को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन ने जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) निधि से विभिन्न पैरामेडिकल संवर्ग के 26 पदों की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से जिले के सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले हजारों नागरिकों को उनके निकट ही बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि प्रदेश का कोई भी नागरिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे। इसी सोच के अनुरूप स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने, उपचार सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लगातार ठोस पहल की जा रही है। सरगुजा जिले में डीएमएफ निधि से पैरामेडिकल पदों की स्वीकृति इसी जनकल्याणकारी सोच का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। उनके विशेष प्रयासों से जिला प्रशासन द्वारा ऐसे स्वास्थ्य संस्थानों को प्राथमिकता दी गई है, जहां लंबे समय से आवश्यक पैरामेडिकल कर्मियों की कमी के कारण मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब इन पदों पर नियुक्तियां होने से प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और मरीजों को उपचार एवं जांच के लिए अनावश्यक रूप से जिला मुख्यालय की ओर नहीं जाना पड़ेगा।

जिला कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा स्वीकृत इस प्रस्ताव के तहत डीएमएफ निधि से फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, एएनएम, आरएचओ (पुरुष), ओटी टेक्निशियन तथा ड्रेसर सहित कुल 26 पैरामेडिकल पदों पर एकमुश्त मानदेय के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन नियुक्तियों का उद्देश्य दूरस्थ एवं एकल स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करना, मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन को गति देना है।

स्वीकृत पदों में 6 फार्मासिस्ट, 3 स्टाफ नर्स, 6 एएनएम, 2 आरएचओ (पुरुष), 1 ओटी टेक्निशियन तथा 8 ड्रेसर के पद शामिल हैं। इनकी नियुक्ति जिले के विभिन्न विकासखंडों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में की जाएगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा और अधिक मजबूत होगा।

अम्बिकापुर विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवानगर, रामपुर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरिमा सहित अन्य संस्थानों में आवश्यक पैरामेडिकल कर्मियों की नियुक्ति होगी। बतौली, लखनपुर, धौरपुर, मैनपाट, सीतापुर और उदयपुर विकासखंडों के दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों में भी स्वीकृत पदों के माध्यम से मानव संसाधन की कमी दूर की जाएगी। इसके अलावा शहरी अम्बिकापुर के नवापारा शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी ओटी टेक्निशियन, स्टाफ नर्स एवं ड्रेसर की नियुक्ति से शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी।

इन नियुक्तियों से दूरस्थ अंचलों में रहने वाले ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिक उपचार, दवा वितरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, आवश्यक जांच तथा अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही अधिक प्रभावी ढंग से उपलब्ध हो सकेंगी। इससे मरीजों का समय और आर्थिक व्यय दोनों बचेंगे तथा गंभीर परिस्थितियों में त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, चिकित्सा अधोसंरचना के विकास तथा मानव संसाधनों की उपलब्धता को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के सतत प्रयासों से सरगुजा जिले में स्वास्थ्य क्षेत्र को मिली यह बड़ी सौगात निश्चित रूप से दूरस्थ अंचलों के नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी। यह पहल राज्य सरकार की जनकेंद्रित, संवेदनशील और विकासोन्मुखी कार्यशैली का सशक्त उदाहरण है, जिसके माध्यम से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प निरंतर साकार हो रहा है।

You Might Also Like

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन

बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) पर 270 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण आयोजित

ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान, श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता…

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….

News Desk August 6, 2026 August 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल, बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का साझा प्रयास…. मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल, बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का साझा प्रयास….
Next Article निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति, निर्माण श्रमिकों के हित में मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले…. निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति, निर्माण श्रमिकों के हित में मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) पर 270 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण आयोजित
बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) पर 270 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण आयोजित
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान, श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता…
ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान, श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?