By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रायगढ़ चिकित्सा महाविद्यालय भवन एवं चिकित्सालय भवन में विभिन्न मरम्मत/निर्माण कार्यों हेतु 50 करोड़ रूपए का मिला अनुमोदन….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > रायगढ़ चिकित्सा महाविद्यालय भवन एवं चिकित्सालय भवन में विभिन्न मरम्मत/निर्माण कार्यों हेतु 50 करोड़ रूपए का मिला अनुमोदन….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

रायगढ़ चिकित्सा महाविद्यालय भवन एवं चिकित्सालय भवन में विभिन्न मरम्मत/निर्माण कार्यों हेतु 50 करोड़ रूपए का मिला अनुमोदन….

News Desk
Last updated: 2026/08/14 at 7:14 PM
News Desk
Share
3 Min Read
रायगढ़ चिकित्सा महाविद्यालय भवन एवं चिकित्सालय भवन में विभिन्न मरम्मत/निर्माण कार्यों हेतु 50 करोड़ रूपए का मिला अनुमोदन….
SHARE

रायपुर: रायगढ़ के स्व.श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आज छत्तीसगढ़ आरोग्य चिकित्सा शिक्षण एवं अनुसंधान समिति की साधारण सभा (स्वशासी समिति) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की। बैठक में वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी भी उपस्थित थे।

स्वास्थ्य मंत्री द्वारा चिकित्सा महाविद्यालय भवन एवं चिकित्सालय भवन में विभिन्न मरम्मत / निर्माण कार्यों हेतु रू. 50 करोड़ का अनुमोदन दिया गया। साथ ही लोक निर्माण विभाग को ये हिदायत दी गयी कि कार्य गुणवत्ता पूर्ण और दिखने में भी बेहतर होना चाहिए। चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का आयुष्मान योजना से आवश्यकतानुसार, अति आवश्यक आकस्मिक दवाईयों को नियमानुसार क्रय किये जाने की मंजूरी प्रदान की गई । इन सुविधाओं के शुरू होने से मरीजों को उच्च स्तरीय जांच सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी और उपचार की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आएगा। बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय हेतु आवश्यक टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स, कम्प्यूटर ऑपरेटर, इत्यादि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के आवश्यकता अनुसार पदों पर आऊटसोर्स के माध्यम से भर्ती किये जाने का निर्णय भी स्वशासी समिति द्वारा लिया गया।

समिति की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा चिकित्सा महाविद्यालय, रायगढ़ में एड्स मरीजों के लिये ART सेटर प्रारंभ करने एवं कैंसर मरीजों के लिये कीमोथेरेपी की सुविधा शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इस दौरान बैठक में समिति द्वारा एमबीबीएस एवं एमएस/ एमडी के प्रत्येक लेक्चर हॉल ,डेमो हॉल को हाईटक बनाने हेतु इंटरेक्टिव पैनल लगाये जाने सहित चिकित्सकों एवं छात्र-छात्राओं को पेपर पब्लिकेशन, वर्कशॉप, कांफ्रेंस अधिक संख्या में आयोजित करने का निर्देश दिया गया।

रायगढ़ चिकित्सा महाविद्यालय भवन एवं चिकित्सालय भवन में विभिन्न मरम्मत/निर्माण कार्यों हेतु 50 करोड़ रूपए का मिला अनुमोदन

बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार मरीज हित में तत्काल आवश्यकता संबंधी दवाईयाँ, केमिकल्स, किट्स, ग्लासवेयर इत्यादि छोटी-छोटी सामग्रियों के शीघ्र क्रय हेतु सभी क्लिनिकल विभागाध्यक्षों को स्वशासी मद से अग्रिम राशि रू. 5000/- प्रदान कर जिला कोषालय के माध्यम से नियमित बजट से समायोजन किया जा रहा है। अतएव विभागाध्यक्षों को दिये जा रहें अग्रिम राशि को स्वशासी मद से व्यय मान्य किया जाने की स्वीकृति प्रदान की गई ।

बैठक में लिए गए निर्णयों से चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, उपलब्धता और पहुंच में व्यापक सुधार होने की अपेक्षा व्यक्त की गई। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करते हुए आमजन को शीघ्र लाभान्वित किया जाए।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, महापौर श्री जीवर्धन चौहान, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, अधिष्ठाता डॉ. संतोष कुमार, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभागाध्यक्ष एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

You Might Also Like

राजनांदगांव में राज्य स्तरीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का समापन- डॉ. रमन सिंह और अरुण साव ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह….

बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विभाजन के पीड़ितों को दी विनम्र श्रद्धांजलि…..

राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति दिलीप सिंह जूदेव जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा……

News Desk August 14, 2026 August 14, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…… तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा……
Next Article राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति दिलीप सिंह जूदेव जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…. राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति दिलीप सिंह जूदेव जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राजनांदगांव में राज्य स्तरीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का समापन- डॉ. रमन सिंह और अरुण साव ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह….
राजनांदगांव में राज्य स्तरीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का समापन- डॉ. रमन सिंह और अरुण साव ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विभाजन के पीड़ितों को दी विनम्र श्रद्धांजलि…..
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विभाजन के पीड़ितों को दी विनम्र श्रद्धांजलि…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति दिलीप सिंह जूदेव जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति दिलीप सिंह जूदेव जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?