By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात…..
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात…..

News Desk
Last updated: 2026/10/14 at 6:54 PM
News Desk
Share
4 Min Read
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात…..
SHARE

रायपुर: प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों से आत्मीय भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान राज्य सरकार की प्राथमिकता है। जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को समझना ही जनहितकारी कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है।

मंत्री श्री अग्रवाल ने नागरिकों से चर्चा करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि का सबसे महत्वपूर्ण दायित्व जनता की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करना है। आमजन की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास और जनकल्याण के कार्यों को गति देना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनता से निरंतर संपर्क और संवाद बनाए रखने से न केवल उनकी समस्याओं की वास्तविक स्थिति का पता चलता है, बल्कि शासन की योजनाओं और व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी प्राप्त होते हैं।

जनसमस्याओं के निराकरण में संवेदनशीलता और तत्परता आवश्यक

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार जनकल्याण, सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की भावना के साथ कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े तथा उनकी शिकायतों और आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित हो।

पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं और जनहित से जुड़े विषयों पर गंभीरतापूर्वक ध्यान देते हुए नियमानुसार आवश्यक पहल की जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

जनता का विश्वास और सहभागिता ही विकास की सबसे बड़ी शक्ति

पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास और सहभागिता विकास की सबसे बड़ी शक्ति है। नागरिकों से मिलने वाले सुझाव शासन की कार्यप्रणाली को अधिक जनोन्मुखी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के बीच नियमित संवाद से समस्याओं की पहचान और उनके समाधान की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का वास्तविक उद्देश्य आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। इसके लिए आवश्यक है कि जनप्रतिनिधि जनता के बीच रहकर उनकी आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को समझें तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समाधान की दिशा में कार्य करें।

आमजन से निरंतर संवाद और जनसेवा का संकल्प

मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का निराकरण और उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जनता से मिलने वाला स्नेह, विश्वास और सुझाव जनसेवा के दायित्वों को और अधिक समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निरंतर जनसंवाद, संवेदनशील प्रशासन और जनभागीदारी के माध्यम से जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे तथा जनता की सेवा और प्रदेश के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव बनी रहेगी।

You Might Also Like

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलीं माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी की सदस्य, उप मुख्यमंत्री ने एनपीओपी प्रमाणन मिलने पर दी बधाई….

किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नागलोक क्षेत्र को बड़ी सौगात, समडमा में 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा विद्युत सब स्टेशन…..

नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…..

धर्म के आधार पर आरक्षण का लाभ नहीं दिए जाने संबंधी सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण : अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

News Desk October 14, 2026 October 14, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बलौदाबाजार को मॉडल विधानसभा बनाने के लिए प्रतिबद्ध- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….. बलौदाबाजार को मॉडल विधानसभा बनाने के लिए प्रतिबद्ध- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
Next Article मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति, सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा…. मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति, सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलीं माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी की सदस्य, उप मुख्यमंत्री ने एनपीओपी प्रमाणन मिलने पर दी बधाई….
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलीं माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी की सदस्य, उप मुख्यमंत्री ने एनपीओपी प्रमाणन मिलने पर दी बधाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नागलोक क्षेत्र को बड़ी सौगात, समडमा में 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा विद्युत सब स्टेशन…..
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नागलोक क्षेत्र को बड़ी सौगात, समडमा में 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा विद्युत सब स्टेशन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…..
नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?