Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The 3rd Eye News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The 3rd Eye News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बिहार इस सप्ताह पहुंचेगा मानसून, सीवान, सारण, गोपालगंज से सहरसा, पूर्णिया और कटिहार तक बारिश का यलो अलर्ट
    छत्तीसगढ़

    बिहार इस सप्ताह पहुंचेगा मानसून, सीवान, सारण, गोपालगंज से सहरसा, पूर्णिया और कटिहार तक बारिश का यलो अलर्ट

    By June 3, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहार इस सप्ताह पहुंचेगा मानसून, सीवान, सारण, गोपालगंज से सहरसा, पूर्णिया और कटिहार तक बारिश का यलो अलर्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुजफ्फरपुर/दरभंगा.

    बिहार के लोगों को जल्दी भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से चला मानसून दो-तीन दिनों के अंदर बिहार पहुंच सकता है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्य स्तर की वर्षा दर्ज की गई। जबकि शेष दक्षिण बिहार का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहा।

    बिहार में सर्वाधिक अधिकतम तापमान औरंगाबाद में 44.7 दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पश्चिम चंपारण के बाल्मीकि नगर में 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बिहार के उत्तर पश्चिम सीवान, सारण, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, उत्तर मध्य सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, उत्तर पूर्व सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में हल्की से मध्य स्तर की वर्षा होने की संभावना जताई है। विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। इसके अलावा दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य, दक्षिण पूर्व भाग में मौसम शुष्क बना रहेगा। दक्षिण पश्चिम भाग में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि अन्य भागों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना बताई गई है।

    इन इलाकों 24.2 एमएम तक हुई बारिश
    विगत 24 घंटे के दौरान राज्य के उत्तरी भाग में एक-दो जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज हुई है, जबकि शेष बिहार मे मौसम शुष्क बना रहा। पिछले 24 घंटे में राज्य के पूर्णिया में 21.6एमएम, बाल्मीकि नगर में 15 एमएम, दरभंगा में 24.2 एमएम  सुपौल में 15.2 एमएम, फारबिसगंज में 8.2 एमएम तथा अररिया 17.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। तापमान की बात करें तो बिहार के दक्षिण पश्चिम भाग में 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर एवं शेष बिहार में 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान दर्ज हुई है। दक्षिण पश्चिम मानसून तय समय से थोड़ा पहले 30 मई केरल के मुख्य भूमि पर पहुंचा था। मानसून केरल के साथ पूर्वोत्तर भारत में एक ही समय पर आया है, जो कि केरल पहुंचने के लगभग 5 दिन बाद आता है।

    अगले दो से तीन दिनों में आएगर मानसून
    मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों के दौरान बंगाल की खाड़ी में मानसून को आगे बढ़ाने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई है। रविवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश से पश्चिम बांग्लादेश तक झारखंड होते हुए टर्फ रेखा जा रही थी। वह कमजोर हो गया है। आज के नवीनतम न्यूमेरिकल मॉडल के अनुसार समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊपर बंगाल की खाड़ी के पूर्व मध्य भाग पर चक्रवर्ती परिसंचरण बना हुआ है। इसका झुकाव ऊंचाई के साथ दक्षिण पश्चिम की ओर है। बिहार के उत्तर एवं पूर्वी इलाकों में गरज-चमक के साथ मौसमी गतिविधि होने का पूर्वानुमान है। बाकी क्षेत्रों में शुष्क मौसम रहेंगे। बादल बन सकते हैं। गरजने वाले बादल के साथ कहीं-कहीं धूल भरी आंधी आ सकती है दक्षिण पश्चिमी भाग में उमस भरी तापमान रहेंगे।

    जानिए, बिहार के प्रमुख शहरों के तापमान का हाल
    बिहार के जिलों में 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किए गए जो इस प्रकार हैं। पटना 36.0 डिग्री, गया 42.1 डिग्री ,भागलपुर 36.2 डिग्री, पूर्णिया 34.3 डिग्री, बाल्मीकि नगर 37.6 डिग्री, मुजफ्फरपुर 32.8 डिग्री, छपरा 38.8 डिग्री, दरभंगा 34.2, सुपौल 33.6 डिग्री, फारबिसगंज 35.2  डिग्री, मधुबनी 36.2 डिग्री, मोतिहारी 36.6  डिग्री, शेखपुरा 38.0 डिग्री, गोपालगंज 38.6 डिग्री, जमुई 37.9 डिग्री, बक्सर 41.8 डिग्री, भोजपुर 39.4 डिग्री,  वैशाली 35.5 डिग्री, औरंगाबाद 44.7 डिग्री, बेगूसराय 34.2 डिग्री, खगड़िया 34.7 डिग्री, बांका 34.7 डिग्री, कटिहार 33.9 डिग्री, नवादा 40.5 डिग्री, हरनौत 39.8 डिग्री, अररिया 33.7 डिग्री, जीरादेई 37.8 डिग्री, पूसा 32.2 डिग्री, किशनगंज 32.0 डिग्री, अरवल 42.7 डिग्री, बिक्रमगंज 42.0 डिग्री और मुंगेर 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

    Related Posts

    कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में 24 आत्मसमर्पित नक्सलियों को कृषि उद्यमी प्रमाण पत्र

    May 22, 2025

    अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    May 22, 2025

    MP News: मुख्यमंत्री ने किया 97.07 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण, कहा- नर्मदापुरम की भूमि उपजाऊ एवं समृद्ध है जिले के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी….

    May 22, 2025

    MP News: हर वर्ग तक सुविधाएं पहुँचाना प्रधानमंत्री मोदी का सपना- उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल….

    May 22, 2025

    MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भेंट, राज्यपाल ने CM को भेंट की अपनी लिखी पुस्तकें….

    May 22, 2025

    CG NEWS- अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    May 22, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में 24 आत्मसमर्पित नक्सलियों को कृषि उद्यमी प्रमाण पत्र

    May 22, 2025

    अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    May 22, 2025

    MP News: हर वर्ग तक सुविधाएं पहुँचाना प्रधानमंत्री मोदी का सपना- उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल….

    May 22, 2025

    MP News: मुख्यमंत्री ने किया 97.07 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण, कहा- नर्मदापुरम की भूमि उपजाऊ एवं समृद्ध है जिले के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी….

    May 22, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Ashna Parveen
    मोबाइल - 7806086959
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Darbaritoli , Jashpur
    May 2025
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.