Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The 3rd Eye News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The 3rd Eye News
    Home»व्यापार»शेयर बाजार तेजी के साथ बंद 
    व्यापार

    शेयर बाजार तेजी के साथ बंद 

    By June 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शेयर बाजार तेजी के साथ बंद 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सेंसेक्स 75,074 , निफ्टी 22,821 पर पहुंचा 

    मुम्बई । घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त पर बंद हुआ। बाजार में ये उछाल दुनिया भर के बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के साथ ही लिवाली (खरीददारी) हावी रहने से आया है। चुनाव परिणामों के बाद बाजार को जो झटका लगा था वह भी सरकार बनने की उम्मीदों से समाप्त हो गया है। इसी कारण लगातार दूसरे दिन बाजार ऊपर आया। इक्विटी बेंचमार्क लगातार दूसरे दिन सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। दिन भर के कारोबार के बाद तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज 0.93 फीसदी करीब 692.27 अंक बढ़कर 75,074.51 अंक पर बंद हुआ। वहीं इसी प्रकार पचास शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 0.89 फीसदी तकरीबन 201.05 अंक ऊपर आकर 22,821.40 अंक पर बंद हुआ।
    आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर सबसे ज्यादा 4.07 फीसदी ऊपर आया। इसके अलावा एचसीएल टेक, एसबीआई, इनफ़ोसिस, एनटीपीसी, टीसीएस, एलएंडटी, विप्रो, भारती एयरटेल, टाटा स्टील सहित 23 कंपनियों के शेयर लाभ के साथ ही ऊपर आये। 
    वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक सहित 7 कंपनियों के शेयर नीचे आये। 
    जानकारों के अनुसार लोक सभा चुनाव के परिणामों से लगे झटके के बाद सरकार बनने की संभावना से निवेशकों की आशंकाएं कम हुई हैं। इससे बाजार में खरीददारी भी हुई है। एनडीए सरकार के बनने की संभावना से निवेशकों में उत्साह आने लगा है। 
    इससे पहले आज सुबह बीएसई सेंसेक्स 303 अंक बढ़कर 74,685.68 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी 50 76 अंक बढ़कर 22,696.40 के स्तर पर पहुंच गया।  वहीं गत कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 में 1.18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह एक नए इंट्राडे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह, नैस्डैक कंपोजिट 1.96 प्रतिशत बढ़कर एक नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल  0.25 फीसदी ऊपर आया। 

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सड़क पर ऑक्सीजन लगे स्ट्रेचर से गुजरा मरीज, स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार

    August 23, 2025

    प्रकृति की रक्षा करेंगे तभी प्रकृति हमारी रक्षा करेगी- रमेन डेका….

    August 23, 2025

    अंधेरे से उजाले की ओर: लामपहाड़ में शिक्षा की नई भोर…

    August 23, 2025

    राजस्व प्रकरण निर्धारित समय सीमा में निराकरण करना राजस्व अधिकारी सुनिश्चित करें: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

    August 23, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Ashna Parveen
    मोबाइल - 7806086959
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Darbaritoli , Jashpur
    August 2025
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.