By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अब कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर के करीबी के घर पर फायरिंग, भारत पर भड़के खालिस्तानी…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > अब कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर के करीबी के घर पर फायरिंग, भारत पर भड़के खालिस्तानी…
विदेश

अब कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर के करीबी के घर पर फायरिंग, भारत पर भड़के खालिस्तानी…

Last updated: 2024/02/03 at 12:10 AM
Share
3 Min Read
अब कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर के करीबी के घर पर फायरिंग, भारत पर भड़के खालिस्तानी…
SHARE

खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत और कनाडा के बीच तनाव बना हुआ है।

इस बीच निज्जर के एक करीबी के कनाडा स्थित घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। निज्जर की कनाडा के ही ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में 18 जून को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

कनाडा मीडिया का कहना है कि हरदीप सिंह निज्जर के जिस करीबी के घर पर गोलियां दागी गई हैं, उसका नाम सिमरनजीत सिंह है।

यह वाकया गुरुवार को सुबह हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सिमरनजीत सिंह के घर के बाहर खड़ी कार में भी गोलियां लगी हैं और उसे नुकसान पहुंचा है। 

इसके अलावा घर की दीवारों पर भी गोलियों के निशान देखे जा सकते हैं। कनाडा की पुलिस ने भी इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने कहा, ‘यह फायरिंग दक्षिण सरे में सिमरनजीत सिंह के घर पर हुई है।’ पुलिस का कहना है कि इस घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ है।

बता दें कि खालिस्तान समर्थक समूह भारत पर आरोप लगाते रहे हैं कि उसकी ओर से ही ऐसे हमले कराए जा रहे हैं। यही नहीं कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भी पिछले दिनों कहा था कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट्स का हाथ था। 

इसके चलते भारत से कनाडा के रिश्ते खराब हो गए थे। यहां तक कि भारत ने कनाडा के राजनयिकों की संख्या भी कम करने को कहा था और 41 राजनयिकों को वापस लौटने को कहा था।

खालिस्तान समर्थक समूहों का कहना है कि भारतीय कौंसुलेट के बाहर बीते साल 26 जनवरी को हुए प्रदर्शन में हरदीप सिंह निज्जर का रोल था।

इसी के चलते भारतीय एजेंट्स ने उसकी हत्या करा दी। ब्रिटिश कोलंबिया गुरुद्वारा काउंसिल के प्रवक्ता और अलगाववादी मोहिंदर सिंह ने भी भारत पर ही आरोप लगाया है।

मोहिंदर सिंह ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि इसके पीछे भारत सरकार या फिर उनके ऐक्टर्स हैं। सिमरनजीत सिंह जो कर रहे हैं, उससे चिढ़कर यह सब किया गया है।’

उन्होंने कहा कि हरदीप सिंह निज्जर से सिमरनजीत सिंह का कनेक्शन भी इस हमले की एक वजह हो सकता है।

बता दें कि सरे में अकसर खालिस्तानियों की गतिविधियां होती रही हैं। यहीं नहीं कई बार तो हिंदू मंदिरों तक को निशाना बनाया गया है।

You Might Also Like

रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

February 3, 2024 February 3, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article भारत से मुकाबले को कुछ भी करेगा! अपना गुजारा मुश्किल, पर मालदीव को मदद देगा पाक… भारत से मुकाबले को कुछ भी करेगा! अपना गुजारा मुश्किल, पर मालदीव को मदद देगा पाक…
Next Article कोर्ट ने जल्दबाजी में सुनाया फैसला, मुस्लिम पक्ष को दलीलें रखने का नहीं मिला मौका; ज्ञानवापी मामले पर बोला मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड… कोर्ट ने जल्दबाजी में सुनाया फैसला, मुस्लिम पक्ष को दलीलें रखने का नहीं मिला मौका; ज्ञानवापी मामले पर बोला मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल
एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..
उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….
शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….
विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?