By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत से मुकाबले को कुछ भी करेगा! अपना गुजारा मुश्किल, पर मालदीव को मदद देगा पाक…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > भारत से मुकाबले को कुछ भी करेगा! अपना गुजारा मुश्किल, पर मालदीव को मदद देगा पाक…
विदेश

भारत से मुकाबले को कुछ भी करेगा! अपना गुजारा मुश्किल, पर मालदीव को मदद देगा पाक…

Last updated: 2024/02/03 at 12:05 AM
Share
4 Min Read
भारत से मुकाबले को कुछ भी करेगा! अपना गुजारा मुश्किल, पर मालदीव को मदद देगा पाक…
SHARE

दिवालिया होने की कगार पर खड़ा पाकिस्तान अब मालदीव को आर्थिक मदद करने चला है।

भारी आर्थिक संकट से गुजर रहे पाकिस्तान ने मालदीव के जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश की है। मालदीव विवाद के बाद भारत ने मालदीव को आवंटित वित्तीय सहायता में कटौती कर दी है।

अंतरिम बजट पेश करने दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि भारत अब मालदीव को 600 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।

इस ऐलान के बाद पाकिस्तान ने मालदीव को आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया है।

सोचने वाली बात है कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान जो आईएमएफ से लेकर चीन, यूएई और सऊदी अरब के सामने हाथ फैला चुका है, क्या वह अब मालदीव की मदद करने के काबिल भी है? जिसका खुद का घर नहीं चल रहा वह दूसरों की मदद क्या ही करेगा! मगर भारत के काउंटर में पाकिस्तान कुछ भी करने को तैयार है। पाकिस्तान का कहना है कि वह मालदीव के साथ खड़ा है और वह मालदीव के विकास में भी मदद करेगा। 

पाकिस्तान ने दिया मालदीव को मदद का आश्वासन
रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान की कार्यवाहक सरकार के प्रमुख अनवर-उल-हक काकर ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को फोन किया।

दोनों के बीच कुछ देर तक बातचीत हुई। दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने मालदीव को मदद देने का वादा किया है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान मालदीव के विकास के लिए आर्थिक मदद भी देगा। मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में पाकिस्तानी राष्ट्रपति के आश्वासन की जानकारी दी गई।

दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को कैसे मजबूत किया जाए इस पर चर्चा हुई।

पाकिस्तान ने कब-कब दिया मालदीव का साथ
पाकिस्तान ने हिंद महासागर क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए मालदीव द्वारा उठाए गए सभी कदमों का भी समर्थन किया है।

मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय का बयान भी यही दावा करता है। मालदीव और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंध 26 जुलाई 1966 को स्थापित हुए थे।

दोनों देश फिलहाल चीन के करीबी माने जाते हैं। चीन, पाकिस्तान और मालदीव को पैसों से मदद करता है। मालदीव के हाल ही में निर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू चीन समर्थक हैं।

सत्ता में आने के बाद उन्होंने चीन से भी यात्रा की। राष्ट्रपति बनते ही मुइज्जू ने भारत से मालदीव की धरती से सेना हटाने को कहा। 

भारत ने की आवंटन में कटौती
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अंतरिम बजट 2024-25 पेश किया। बजट में मालदीव को भारत की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि में इस साल कटौती की जा रही है।

मालदीव के लिए आवंटन पिछले वर्ष की तुलना में 22 प्रतिशत कम कर दिया गया है।

भारत ने 2023-24 के बजट में मालदीव के लिए 770.90 करोड़ रुपये आवंटित किए। 2024-25 के अंतरिम बजट में यह राशि 600 करोड़ रुपये कर दी गई है।

You Might Also Like

रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

February 3, 2024 February 3, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने दैनिक हिन्द मित्र के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन… रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने दैनिक हिन्द मित्र के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन…
Next Article अब कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर के करीबी के घर पर फायरिंग, भारत पर भड़के खालिस्तानी… अब कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर के करीबी के घर पर फायरिंग, भारत पर भड़के खालिस्तानी…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल
एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..
उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….
शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….
विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?