By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पाकिस्तान में आज मतदान, भारत के लिए क्यों खास है ये चुनाव; 74 बनाम 35 साल के PM की जंग में आगे कौन…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > पाकिस्तान में आज मतदान, भारत के लिए क्यों खास है ये चुनाव; 74 बनाम 35 साल के PM की जंग में आगे कौन…
विदेश

पाकिस्तान में आज मतदान, भारत के लिए क्यों खास है ये चुनाव; 74 बनाम 35 साल के PM की जंग में आगे कौन…

Last updated: 2024/02/08 at 10:46 AM
Share
5 Min Read
पाकिस्तान में आज मतदान, भारत के लिए क्यों खास है ये चुनाव; 74 बनाम 35 साल के PM की जंग में आगे कौन…
SHARE

पाकिस्तान में नई सरकार चुनने के लिए आज आम चुनाव हो रहे हैं।

यह पाकिस्तान का 12वां राष्ट्रीय आम चुनाव है। पाकिस्तानी अखबार ‘द न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है, जबकि  बिलावल भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी दूसरे नंबर पर रह सकती है।

ल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के तीसरे नंबर पर रहने का अनुमान जताया गया है।

24.1 करोड़ आबादी वाला और परमाणु-सशस्त्र देश पाकिस्तान इन दिनों कई संकटों का सामना कर रहा है। आर्थिक संकट से लेकर तालिबान लिबरेशन आर्मी का विद्रोह और ईरान-अफगानिस्तान से भी तल्ख रिश्ते झेल रहा है।  

इस बीच हो रहे चुनावों में लोगों की निगाहें ऐसे हुक्मरान पर टिकी है, जो आर्थिक संकट से उबारने के अलावा पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते बेहतर कर सके।

नवाज शरीफ सबसे आगे क्यों?
इन उम्मीदों के बीच स्वनिर्वासन से लौटे नवाज शरीफ पीएम पद की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं क्योंकि प्रतिद्वंद्वी पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान जेल में बंद हैं और सजा काट रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा पीटीआई को उसके प्रतिष्ठित चुनाव चिह्न क्रिकेट ‘बल्ले’ से वंचित करने के चुनाव आयोग के फैसले को बरकरार रखने के बाद इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ या पीटीआई उम्मीदवार निर्दलीय कैंडिडेट के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

74 बनाम 35 की जंग:
दूसरी तरफ, 74 साल के नवाज शरीफ चौथी बार प्रधानमंत्री बनने की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। उनका मुकाबला 35 वर्षीय बिलावल भुट्टो जरदारी से है, जो पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे हैं।  

चुनाव अनुमानों में उनकी पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी दूसरे नंबर पर बताई जा रही है। पीपीपी की तरफ से वह पीएम पद के दावेदार हैं।

चुनावी रेस में नवाज शरीफ के सबसे आगे रहने की वजह पाक सेना भी है। कहा जा रहा है कि नवाज शरीफ को पाक सेना का भरपूर समर्थन मिल रहा है। पाकिस्तान में ऐसा होता रहा है कि सेना जिसका समर्थन करती है, इस्लामाबाद में सरकार उसी की बनती है।

पाक चुनाव भारत के लिए क्यों खास?
पाकिस्तान के हरेक चुनाव में भारत एक अहम मुद्दा रहा है क्योंकि वह भारत का कट्टर प्रतिद्वंद्वी है। ईरान और तालिबान-नियंत्रित अफगानिस्तान के साथ सीमा साझा करने वाले पाकिस्तान का अमेरिका के साथ नरम-गरम रिश्ते रहे हैं लेकिन चीन का वह करीबी दोस्त है।

इन सबके बीच नवाज शरीफ भारत से अपनी पुरानी दोस्ती को पाक चुनावों में एक ट्रंप कार्ड की तरह पेश कर रहे हैं। वह अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर नरेंद्र मोदी के पाक आने तक का हवाला देकर पाकिस्तानी आवाम का भरोसा जीतने की कोशिश कर रहे हैं कि अगर उनकी सरकार बनी तो दोनों देशों के बीच रिश्ते मधुर हो सकते हैं।

भारत से क्यों मधुर रिश्ते चाह रहे शरीफ
नवाज शरीफ पड़ोसी भारत से मधुर रिश्ते चाहते हैं। इसके संकेत वह कई बार दे चुके हैं। इसके पीछे की वजह भारत की आर्थिक तरक्की है।

लंदन से लौटने के बाद से ही नवाज शरीफ भारत को लेकर नरम रुख अपनाए हुए हैं। उनकी पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी इसके संकेत दिए हैं और भारत को शांति संदेश देने का वादा किया है। हालांकि, इसके लिए शर्त रखी है कि भारत को कश्मीर को विशेष दर्जा लौटाना होगा। 

दरअसल, शरीफ को पता है कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते मधुर किए बिना आर्थिक तरक्की हासिल नहीं की जा सकती, जबकि इस वक्त पाकिस्तान आर्थिक संकट से जार-जार है।

उन्होंने अपने चुनावी घोषणा पत्र में पाकिस्तान में आर्थिक सुधारों की पहल की एक लंबी श्रृंखला पेश की है, जिसके तहत महंगाई की दर को 2027 तक 6 फीसदी की दर तक नीचे लाने का वादा किया है।

इसके अलावा उन्होंने एक और बड़ा चुनावी वादा किया है। उन्होंने वादा किया है कि सत्ता में आने पर PML-N पांच वर्षों के दौरान कम से कम एक करोड़ नौकरियां सृजित करेगी और राष्ट्रीय बेरोजगारी दर को 5 प्रतिशत तक लाएगी।

यह तब तक संभव नहीं है, जब तक कि भारत के साथ उसके रिश्ते मधुर नहीं हो जाएं। इधर भारत में भी अप्रैल-मई में आम चुनाव होने हैं। प्रधानमंत्री मोदी अपनी तीसरी बार सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।

You Might Also Like

रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

February 8, 2024 February 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : प्रधानमंत्री जनमन योजना: सभी लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश… रायपुर : प्रधानमंत्री जनमन योजना: सभी लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश…
Next Article रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष सोनवानी सहित अन्य अधिकारियों पर अपराध दर्ज… रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष सोनवानी सहित अन्य अधिकारियों पर अपराध दर्ज…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प….
नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जल-क्रांति, समृद्ध किसान – सशक्त को कर रहा है साकार……
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जल-क्रांति, समृद्ध किसान – सशक्त को कर रहा है साकार……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक…..
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कवर्धा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले जिले के प्रथम छात्र हिमांशु को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फोन कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं….
कवर्धा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले जिले के प्रथम छात्र हिमांशु को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फोन कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?