By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गर्मी की आहट मगर बारिश और बर्फबारी से राहत नहीं, राजस्थान-हिमाचल समेत इन इलाकों में अलर्ट…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > गर्मी की आहट मगर बारिश और बर्फबारी से राहत नहीं, राजस्थान-हिमाचल समेत इन इलाकों में अलर्ट…
देश

गर्मी की आहट मगर बारिश और बर्फबारी से राहत नहीं, राजस्थान-हिमाचल समेत इन इलाकों में अलर्ट…

Last updated: 2024/02/25 at 11:32 AM
Share
5 Min Read
गर्मी की आहट मगर बारिश और बर्फबारी से राहत नहीं, राजस्थान-हिमाचल समेत इन इलाकों में अलर्ट…
SHARE

गुजरती ठंड के साथ मौसम तेजी से करवट ले रहा है। एक ओर जहां उत्तर भारत के कुछ इलाकों में तापमान बढ़ा है, वहीं दूसरी ओर कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी देखने को मिली है। 

एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसका बड़े पैमाने पर असर देखने को मिलेगा। 25-27 फरवरी के बीच उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम समेतच कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि एक-दो दिन में मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है। ऐसे में लोगों को मध्यम से लेकर तेज बारिश और बर्फबारी को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। 

अगर राजधानी दिल्ली की बात करें यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग कार्यालय ने नई दिल्ली में रविवार को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है, जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान के क्रमशः 26 डिग्री सेल्सियस और 9 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ से बूंदाबांदी के आसार
एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले हफ्ते राजस्थान के कई हिस्सों में बादल छाए रहने व बूंदाबांदी होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। जयपुर स्थित मौसम केंद्र ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इसके अनुसार, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26-27 फरवरी को राज्य के कुछ भागों में बादल छाए रहने व कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम केंद्र की ओर से बताया गया कि एक और तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के 1-2 मार्च से सक्रिय होने की प्रबल संभावना है।

इसके प्रभाव से मार्च के प्रथम सप्ताह में राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन और कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

इस बीच बीते 24 घंटे में राज्य में न्यूनतम तापमान संगरिया में 5.2 डिग्री सेल्सियस, जालोर में 6.2 डिग्री सेल्सियस और करौली में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल के मनाली, डलहौजी में ताजा बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली और डलहौजी में शनिवार को ताजा बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में सुबह आसमान साफ रहा, लेकिन कुछ देर के लिए शहर और आसपास के इलाकों में बर्फबारी के साथ बर्फीली हवाएं भी चलीं। हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों को कोई राहत नहीं मिली।

जनजातीय क्षेत्रों और ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी के बाद अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। निचार में 10 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। इसके बाद कल्पा में 7.8 सेमी, सांगला में 2.8 सेमी, पूह में 0.6 सेमी जबकि शिमला और कुफरी में भी मामूली बर्फबारी हुई।

स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय ने 25 फरवरी से 1 मार्च तक ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कई स्थानों पर बर्फबारी का अनुमान जताया है। इसके अलावा 26, 27 और 29 फरवरी को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर जबकि एक मार्च को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 26 फरवरी से हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। मौसम विभाग कार्यालय ने 26, 27 और 29 फरवरी के अलावा 1 मार्च को कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने का यलो अलर्ट भी जारी किया है।

कश्मीर में बारिश , हिमपात के आसार
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार से मौसम मे होने वाले बदलाव से फिर बारिश और हिमपात होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि इस सप्ताह जम्मू-कश्मीर में तीन दिनों तक लगातार बारिश और हिमपात हुआ।

यहां अगले 2 दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात के आसार हैं। 1-3 मार्च तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या हिमपात का अनुमान है।

इन तीन दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर तेज़ हवाओं के साथ और ओलावृष्टि होने के भी आसार हैं। राजधानी श्रीनगर में तापमान शून्य से कम 3.1 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में 0 से कम 9 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में शून्य से कम 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

February 25, 2024 February 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : प्रधानमंत्री मोदी 25 फरवरी को कोरबा ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट पताढ़ी का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण… रायपुर : प्रधानमंत्री मोदी 25 फरवरी को कोरबा ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट पताढ़ी का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण…
Next Article जब टॉप भारतीय अधिकारी को विदेश में मिली चुनाव की कमान, इलेक्शन कमीशन का 71 साल पुराना किस्सा… जब टॉप भारतीय अधिकारी को विदेश में मिली चुनाव की कमान, इलेक्शन कमीशन का 71 साल पुराना किस्सा…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान
सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..
नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……
छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……
गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?