By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जब टॉप भारतीय अधिकारी को विदेश में मिली चुनाव की कमान, इलेक्शन कमीशन का 71 साल पुराना किस्सा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > जब टॉप भारतीय अधिकारी को विदेश में मिली चुनाव की कमान, इलेक्शन कमीशन का 71 साल पुराना किस्सा…
देश

जब टॉप भारतीय अधिकारी को विदेश में मिली चुनाव की कमान, इलेक्शन कमीशन का 71 साल पुराना किस्सा…

Last updated: 2024/02/26 at 9:33 AM
Share
4 Min Read
जब टॉप भारतीय अधिकारी को विदेश में मिली चुनाव की कमान, इलेक्शन कमीशन का 71 साल पुराना किस्सा…
SHARE

ब्रिटिश हूकूमत से आजादी मिलने के बाद भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी स्वतंत्र रूप से पहला लोकसभा चुनाव कराना।

1951-52 में देश के भीतर पहले चुनाव हुए। भारत के पहले लोकसभा चुनावों में हुई निष्पक्षता ने दुनिया भर में हलचल मचा दी थी। सबसे ज्यादा ध्यान खींचा अफ्रीकी देश सूडान पर।

यही वजह रही कि सूडान ने अपने पहले संसदीय चुनाव के लिए भारतीय चुनाव आयोग के तत्कालीन टॉप अधिकारी सुकुमार सेन को अपने देश आमंत्रित किया। सेन की निगरानी में सूडान के भीतर 1953 में पहला संसदीय चुनाव हुआ। 

भारतीय चुनाव आयोग के अभिलेखीय रिकॉर्ड के अनुसार, सेन ने सूडान में चुनाव आयोजित करने और अफ्रीकी-अरबी राष्ट्र की जरूरतों के अनुरूप संशोधन करने में 14 महीने बिताए।

ईसीआई के अभिलेखीय साहित्य के अनुसार, पहले आम चुनावों (1951-52) की सफलता ने भारत को लोकतंत्र की “ठोस जमीन” पर दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा कर दिया था।

अमेरिका, मध्यपूर्व और अफ्रीकी देशों ने टिप्स लिए
रिकॉर्ड कहते हैं, “चुनावों पर विस्तृत जानकारी के लिए मध्य पूर्व, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के देशों ने भी भारतीय चुनाव आयोग के टिप्स लिए। मु

ख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन को पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश सूडान में चुनाव कराने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय आयोग की अध्यक्षता के लिए नामित किया गया था।

उन्होंने अफ्रीकी-अरबी राष्ट्र की आवश्यकता के अनुरूप कानूनों और प्रक्रियाओं को आंशिक रूप से संशोधित करते हुए चुनाव आयोजित करने में 14 महीने बिताए। इसका नतीजा यह रहा कि महज 2 प्रतिशत साक्षरता दर के बावजूद सूडान में संसदीय चुनाव पूरी तरह से सफल रहे।

1954 में, जब भारत सरकार ने नागरिक पुरस्कारों की स्थापना की, तो सेन को उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। भारतीय सिविल सेवा के अधिकारी सेन, पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव थे जब उन्हें भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था।

सुकुमार सेन की भूमिका को 17वें मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने भी अपनी पुस्तक “एन अनडॉक्यूमेंटेड वंडर: द ग्रेट इंडियन इलेक्शन” में उल्लेख किया है।

क़ुरैशी ने अपनी पुस्तक में लिखा है, “आज, सात दशकों से अधिक समय के बाद महान भारतीय चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय चुनावों के लिए एक वैश्विक मानक बन गया है। हालांकि इस अवधि के दौरान कई चुनाव सुधार हुए हैं, जिनमें से सबसे प्रमुख मतपत्र से बदलाव है। बैलेट पेपर से अब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें आ गई हैं। फिर भी 80 प्रतिशत प्रणाली वही है जो इसके संस्थापक सेन ने बनाई थी।”

रिकॉर्ड के अनुसार, “लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में भारत की प्रतिष्ठा को तब और अधिक अंतरराष्ट्रीय समर्थन मिला जब लोकसभा अध्यक्ष जीवी मावलंकर को 1956 में जमैका में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की सामान्य परिषद के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। यह पहली बार था कि एक एशियाई सदस्य को अध्यक्ष के लिए चुना गया था।”

भारत अब अपनी 18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए अगले आम चुनाव की तैयारी कर रहा है, जिसके कार्यक्रम की घोषणा अगले महीने होने की संभावना है। देश में आखिरी आम चुनाव 2019 में हुए थे।

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

February 26, 2024 February 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article गर्मी की आहट मगर बारिश और बर्फबारी से राहत नहीं, राजस्थान-हिमाचल समेत इन इलाकों में अलर्ट… गर्मी की आहट मगर बारिश और बर्फबारी से राहत नहीं, राजस्थान-हिमाचल समेत इन इलाकों में अलर्ट…
Next Article क्या राजनीतिक दलों को नहीं देना पड़ता इनकम टैक्स? जान लीजिए क्या है कानून… क्या राजनीतिक दलों को नहीं देना पड़ता इनकम टैक्स? जान लीजिए क्या है कानून…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान
सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..
नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……
छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……
गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?