By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बाजार खुलते ही रॉकेट बना अनिल अंबानी का यह शेयर, 5 दिन में 34% उछला दाम, कंपनी ने चुकाया अपना पूरा कर्ज…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > बाजार खुलते ही रॉकेट बना अनिल अंबानी का यह शेयर, 5 दिन में 34% उछला दाम, कंपनी ने चुकाया अपना पूरा कर्ज…
देश

बाजार खुलते ही रॉकेट बना अनिल अंबानी का यह शेयर, 5 दिन में 34% उछला दाम, कंपनी ने चुकाया अपना पूरा कर्ज…

Last updated: 2024/06/13 at 10:08 AM
Share
3 Min Read
बाजार खुलते ही रॉकेट बना अनिल अंबानी का यह शेयर, 5 दिन में 34% उछला दाम, कंपनी ने चुकाया अपना पूरा कर्ज…
SHARE

बाजार खुलते ही अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयर रॉकेट बन गए हैं।

रिलायंस पावर के शेयर गुरुवार को 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 33.10 रुपये पर पहुंच गए हैं। 5 दिन में कंपनी के शेयरों में 34 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है।

रिलायंस पावर अब कर्ज मुक्त हो गई है, यानी कंपनी ने अपना पूरा बकाया चुका दिया है और इसी वजह से रिलायंस पावर के शेयरों में यह तेज उछाल देखने को मिल रहा है। रिलायंस पावर के शेयर 52 हफ्ते के हाई के बिल्कुल करीब पहुंच गए हैं।

कंपनी के शेयरों में 2800% से ज्यादा का उछाल
अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस पावर (Reliance Power) के शेयरों में पिछले 4 साल में 2800 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है।

रिलायंस पावर के शेयर पिछले 4 साल में 1.13 रुपये से बढ़कर 33.10 रुपये पर जा पहुंचे हैं। रिलायंस पावर के शेयरों में पिछले एक साल में 110 पर्सेंट के करीब उछाल आया है।

कंपनी के शेयर 13 जून 2023 को 16.05 रुपये पर थे। रिलायंस पावर के शेयर 13 जून 2024 को 33.10 रुपये पर पहुंच गए हैं।

रिलायंस पावर के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 34.35 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 13.80 रुपये है।

कंपनी ने चुका दिया अपना पूरा कर्ज
रिलायंस पावर (Reliance Power) अब कर्ज मुक्त हो गई है। कंपनी ने बैंकों के बकाए का पूरा भुगतान कर दिया है। कंपनी पर करीब 800 करोड़ रुपये का कर्ज था, रिलायंस पावर ने इसका पेमेंट बैंकों को कर दिया है।

दिसंबर 2023 से मार्च 2024 के बीच रिलायंस पावर ने आईडीबीआई बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और डीबीएस समेत कई बैंकों से डेट सेटलमेंट एग्रीमेंट्स किए हैं।

कंपनी ने अब इन बैंकों के कर्ज का निपटारा कर दिया है। रिलायंस पावर ने दिसंबर 2023 में अरुणाचल प्रदेश में अपने 1200 मेगावॉट के प्रस्तावित हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के डिवेलपमेंट राइट्स 128 करोड़ रुपये में THDC को बेच दिए थे।

इसके अलावा, मार्च 2024 में रिलायंस पावर ने महाराष्ट्र में अपने 45 मेगावॉट के विंड एनर्जी प्रोजेक्ट को 132 करोड़ रुपये में जेएसडब्ल्यू रिन्यूएबल एनर्जी को बेच दिया था।

The post बाजार खुलते ही रॉकेट बना अनिल अंबानी का यह शेयर, 5 दिन में 34% उछला दाम, कंपनी ने चुकाया अपना पूरा कर्ज… appeared first on .

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

June 13, 2024 June 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री साय ने केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री साय ने केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से सौजन्य मुलाकात की
Next Article REASI ATTCAK के खिलाफ आवाज उठाने पर PAK क्रिकेटर हसन अली को देनी पड़ी सफाई, इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा- आतंकवाद गंभीर मामला भले ही… REASI ATTCAK के खिलाफ आवाज उठाने पर PAK क्रिकेटर हसन अली को देनी पड़ी सफाई, इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा- आतंकवाद गंभीर मामला भले ही…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पीएम किसान सम्मान निधि की बचत से खरीदी पहली गाय, आज 10 गायों के साथ आत्मनिर्भर बने 75 वर्षीय परशुराम गुप्ता….
पीएम किसान सम्मान निधि की बचत से खरीदी पहली गाय, आज 10 गायों के साथ आत्मनिर्भर बने 75 वर्षीय परशुराम गुप्ता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण….
रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन….
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प….
नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?