By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: केन विलियमसन का चौंकाने वाला फैसला, कप्तानी से दिया इस्तीफा और केंद्रीय अनुबंध भी ठुकराया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > खेल > केन विलियमसन का चौंकाने वाला फैसला, कप्तानी से दिया इस्तीफा और केंद्रीय अनुबंध भी ठुकराया
खेल

केन विलियमसन का चौंकाने वाला फैसला, कप्तानी से दिया इस्तीफा और केंद्रीय अनुबंध भी ठुकराया

Last updated: 2024/06/19 at 12:05 PM
Share
4 Min Read
केन विलियमसन का चौंकाने वाला फैसला, कप्तानी से दिया इस्तीफा और केंद्रीय अनुबंध भी ठुकराया
SHARE

न्यूजीलैंड के सुपर-8 से चूकने के बाद केन विलियमसन ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है और केंद्रीय अनुबंध भी ठुकरा दिया है। उनके इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि वह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं? स्टार बल्लेबाज पहले ही टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि विलियमसन के अलावा, लॉकी फर्ग्यूसन ने भी न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड से केंद्रीय अनुबंध लेने से मना कर दिया है। इसकी जानकारी न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए दी। इसमें बताया गया कि विलियमसन ने यह फैसला अपने खेल पर ध्यान देने के लिए लिया है। न्यूजीलैंड के लिए 350 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके विलियमसन का यह फैसला टी20 विश्व कप 2024 में ब्लैककैप्स के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आया है। कीवी टीम वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान से हारकर ग्रुप स्टेज में टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने कीवी टीम के लिए एक टेस्ट, 65 वनडे और 42 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने भी केंद्रीय अनुबंध को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। 33 वर्षीय गेंदबाज ने पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके थे। दिलचस्प बात यह रही कि फर्ग्यूसन ने अपने चार ओवर के स्पैल में एक भी रन नहीं दिया था जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। फर्ग्यूसन टी20 विश्व कप के इतिहास में लगातार चार ओवर मेडन फेंकने वाले पहले गेंदबाज बन गए।

Contents
विलियमसन ने अपने फैसले क्या कहा?   केन विलियमसन का करियर

विलियमसन ने अपने फैसले क्या कहा? 

विलियमसन ने कहा कि उनके फैसले को इस तरह नहीं समझा जाना चाहिए कि अब उनकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रुचि खत्म हो गई है। दिग्गज ने बताया कि यह निर्णय उन्होंने अपने खेल पर ध्यान देने के लिए लिया है। उन्होंने आगे बताया कि वह भविष्य में केंद्रीय अनुबंध स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "सभी प्रारूपों में टीम को आगे बढ़ाने में मदद करना मेरे लिए बहुत जुनूनी है और मैं इसमें अपना योगदान देना चाहता हूं।" विलियमसन ने बताया कि इस समय वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। "न्यूजीलैंड के लिए खेलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना मेरी हमेशा से प्राथमिकता रहती है। हालांकि क्रिकेट से बाहर मेरी जिंदगी बदल गई है अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना और घर या विदेश में उनके साथ अनुभवों का आनंद लेना मेरे लिए और भी ज्यादा महत्वपूर्ण है।"

 
केन विलियमसन का करियर

इस साल की शुरुआत में अपना 100वां टेस्ट खेलने वाले विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए अब तक 165 वनडे और 93 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने 40 टेस्ट, 91 वनडे और 75 टी20 मैचों में न्यूजीलैंड का नेतृत्व किया जिसमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021 (जिसे उन्होंने जीता), वनडे विश्व कप 2019 (जिसमें वे सुपर ओवर में हार गए) और टी20 विश्व कप 2021 (ऑस्ट्रेलिया से हार गए) में फाइनल में पहुंचना शामिल है।

You Might Also Like

CSK vs DC, IPL 2026 Highlights: संजू की सेंचुरी ने खोला CSK की जीत का खाता, दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से रौंदा

विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

June 19, 2024 June 19, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article प्रशंसक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने पर रऊफ ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान, प्रशंसक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने पर रऊफ ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान,
Next Article भारत के साथ बातचीत को तरस रहा कनाडा, इटली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद ट्रूडो को दिखा मौका… भारत के साथ बातचीत को तरस रहा कनाडा, इटली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद ट्रूडो को दिखा मौका…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

’राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं, तिरंगे के सम्मान की रक्षा का लिया संकल्प’….
’राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं, तिरंगे के सम्मान की रक्षा का लिया संकल्प’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर, 07 लाख 67 हजार से अधिक पशुओं का हुआ टीकाकरण…
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर, 07 लाख 67 हजार से अधिक पशुओं का हुआ टीकाकरण…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान, शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग….
‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान, शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल…..
पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?