By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पहले दिन के लिए इन फिल्मों के टिकट की हुई थी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > मनोरंजन > पहले दिन के लिए इन फिल्मों के टिकट की हुई थी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग
मनोरंजन

पहले दिन के लिए इन फिल्मों के टिकट की हुई थी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग

Last updated: 2024/06/28 at 4:25 PM
Share
3 Min Read
पहले दिन के लिए इन फिल्मों के टिकट की हुई थी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग
SHARE

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म पिछले कई महीनों से चर्चा में बनी हुई है और अभी कई दिन तक यही हाल रहने वाला है। इस फिल्म की प्री-बुकिंग को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया। सैकनिल्क के मुताबिक, पहले दिन की एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म के 20,93,904 टिकट बिके थे। इससे पहले भी कई फिल्में ऐसी आ चुकी हैं, जिनके पहले दिन के टिकट को दर्शकों ने एडवांस में ही धड़ाधड़ खरीद डाला था। इन फिल्मों में 'जवान', 'बाहुबली 2', 'पठान' और 'केजीएफ चैप्टर 2' शामिल हैं।

बाहुबली 2 

'बाहुबली 2' को 28 अप्रैल, 2017 को रिलीज किया गया था। इस फिल्म में प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के पहले दिन के लिए 6,50,000 लाख टिकट एडवांस में ही बिक गए थे। फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया था। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1788.06 करोड़ का कलेक्शन किया था।

जवान

'जवान' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर बने पिछले कई रिकॉर्ड्स को धव्स्त करना शुरू कर दिया था। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसमें शाहरुख खान और नयनतारा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो, इस फिल्म के पहले दिन के लिए 5,57,00 टिकट एंडवास में बुक हुए थे। फिल्म का निर्देशन एटली ने किया था। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,160 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

पठान

शाहरुख खान की ही एक और फिल्म 'पठान' को लेकर भी दर्शकों में जोरदार उत्साह देखा गया था। इसके पहले दिन के लिए 5,56,000 टिकट पहले ही बुक हो चुके थे। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने भी अभिनय किया था। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। सैकनिल्क के अनुसार, पठान ने वर्ल्डवाइड 1,055 करोड़ रुपये कमाए थे।

केजीएफ चैप्टर 2 

'केजीएफ चैप्टर 1' की सफलता के बाद से अंदाजा लगाया जा रहा था कि इसका दूसरा भाग भी टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के पहले दिन के लिए 5,15,000 टिकट एंडवास में बुक कर लिए गए थे। फिल्म में यश, श्रीनिधि शेट्टी और संजय दत्त ने मुख्य भूमिका अदा की थी। इसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया था। इसकी कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,215 करोड़ का कलेक्शन किया था।

You Might Also Like

ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार ‘उस्ताद भगत सिंह’, जानिए कब और कहाँ देख सकेंगे फिल्म

‘डकैत’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

June 28, 2024 June 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अभिनेता विजय ने नशे से दूर रहने और जीवन में संतुलन बनाए रखने की दी सीख अभिनेता विजय ने नशे से दूर रहने और जीवन में संतुलन बनाए रखने की दी सीख
Next Article सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टा Bio में क्यों बदली DOB सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टा Bio में क्यों बदली DOB
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप’…..
’बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’सेवा संकल्प अभियान’ : ’सेवा की कहानी: हिमालयन हाइट्स में साकार हुआ अपने घर का सपना, जितेंद्र मेहता को मिला सुविधाओं से भरपूर आशियाना’….
’सेवा संकल्प अभियान’ : ’सेवा की कहानी: हिमालयन हाइट्स में साकार हुआ अपने घर का सपना, जितेंद्र मेहता को मिला सुविधाओं से भरपूर आशियाना’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने की विभागीय योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश….
पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने की विभागीय योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?