By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जिम्बाब्वे दौरे पर इन युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > खेल > जिम्बाब्वे दौरे पर इन युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
खेल

जिम्बाब्वे दौरे पर इन युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

Last updated: 2024/07/04 at 12:21 PM
Share
4 Min Read
जिम्बाब्वे दौरे पर इन युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
SHARE

युवा सितारों से सजी टीम इंडिया जिम्बाब्वे पहुंच चुकी है। टीम इंडिया यहां पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस दौरे पर उन खिलाड़ियों को मौका दिया गया है जिन्हें देश का भविष्य माना जा रहा है और जिन्होंने हाल के समय में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में धमाल मचाया है। यूं तो भारत ने यहां युवा सितारों से सजी टीम भेजी है क्योंकि जिम्बाब्वे ज्यादा कड़ा प्रतिद्वंद्वी नहीं है, लेकिन ये दौरा भारत के लिए काफी अहम है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने हाल ही में टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान किया है। ऐसे में टीम इंडिया को क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में इन दोनों के विकल्प तलाशने हैं। इसमें ये दौरा सेलेक्टर्स की मदद कर सकता है। सेलेक्टर्स का ध्यान भी इस पर होगा। हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जिन पर इस दौरे पर ज्यादा फोकस होगा और जो रोहित-विराट की जगह ले सकते हैं।

शुभमन गिल

शुभमन गिल को इस दौरे पर टीम इंडिया की कमान सौंपी गई है। वनडे और टेस्ट में गिल टीम के स्थायी बल्लेबाज हैं। रोहित की टी20 में वापसी के बाद गिल का पत्ता कट गया था और इसलिए वह टी20 वर्ल्ड कप में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर चुने गए थे। लेकिन अब गिल पर फोकस होगा। यशस्वी जायसवास के साथ शुभमन गिल टी20 में भारत के लिए ओपनिंग करने के सबसे प्रबल दावेदार हैं। इस दौरे पर वह कैसा खेल दिखाते हैं इस पर हालांकि काफी कुछ निर्भर करेगा।

ऋतुराज गायकवाड़

ओपनिंग विकल्प के तौर महाराष्ट्र के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ भी एक विकल्प हैं। गायकवाड़ ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हुए लगातार रन किए हैं और इसलिए उनको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वह भी सेलेक्टर्स की नजरों में होंगे। गायकवाड़ को इस फॉर्मेट में विराट कोहली के विकल्प के तौर पर भी देखा जा सकता है।

अभिषेक शर्मा

आईपीएल-2024 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर भी सभी की नजरें रहेंगी। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ओपनिंग करने वाले अभिषेक भी रोहित के विकल्प के तौर पर देखे जा सकते हैं। लेकिन गिल और गायकवाड़ के रहते सेलेक्टर्स उन्हें बैकअप ओपनर के तौर पर तैयार कर सकते हैं। अभिषेक हालांकि रवींद्र जडेजा के अच्छे विकल्प बन सकते हैं। जडेजा ने भी टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है। अभिषेक बाएं हाथ के स्पिनर भी हैं। टीम के पास यूं तो अक्षर पटेल हैं लेकिन अभिषेक बैकअप के तौर पर अपना दावा पेश कर सकते हैं।

रियान पराग

राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए आईपीएल में धमाल मचाने वाले रियान पराग भी नजरों में होंगे। उन्हें भारत के भविष्य के तौर पर देखा जा रहा है। ये मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज लंबे-लंबे शॉट्स लागने में माहिर है और मैच फिनिश करने का दम भी रखता है। पराग ने अगर इस दौरे पर प्रभावित कर दिया तो वह आगे भी टीम इंडिया की जर्सी में दिख सकते हैं।

ध्रुव जुरेल

पराग के साथ राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले ध्रुव जुरेल भी वो खिलाड़ी हैं जिन पर सेलेक्टर्स नजरें टिकाकर बैठे हैं। जुरेल को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका मिला था और उन्होंने प्रभावित किया था। वह भी टीम इंडिया का भविष्य माने जा रहे हैं।

You Might Also Like

CSK vs DC, IPL 2026 Highlights: संजू की सेंचुरी ने खोला CSK की जीत का खाता, दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से रौंदा

विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

July 4, 2024 July 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अस्ताना में चीनी समकक्ष वांग यी से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर  अस्ताना में चीनी समकक्ष वांग यी से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर 
Next Article गर्लफ्रेंड को डेट पर लेकर जाना युवक को पड़ा भारी, बिल देखते ही उड़ गए होश गर्लफ्रेंड को डेट पर लेकर जाना युवक को पड़ा भारी, बिल देखते ही उड़ गए होश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रकृति के साथ संतुलन और जल संरक्षण भविष्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक – राज्यपाल रमेन डेका….
प्रकृति के साथ संतुलन और जल संरक्षण भविष्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक – राज्यपाल रमेन डेका….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज- राज्यपाल रमेन डेका….
स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज- राज्यपाल रमेन डेका….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ के अधिवक्ताओं ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की आत्मीय मुलाकात….
रायगढ़ के अधिवक्ताओं ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की आत्मीय मुलाकात….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?