By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गृह शांति पूजा में राधिका मर्चेंट के पिता हुए इमोशनल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > मनोरंजन > गृह शांति पूजा में राधिका मर्चेंट के पिता हुए इमोशनल
मनोरंजन

गृह शांति पूजा में राधिका मर्चेंट के पिता हुए इमोशनल

Last updated: 2024/07/12 at 5:14 PM
Share
4 Min Read
गृह शांति पूजा में राधिका मर्चेंट के पिता हुए इमोशनल
SHARE

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई यानी आज राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. अनंत और राधिका की शादी से पहले हल्दी, मेहंदी, मामेरु, गरबा नाइट, शिव शक्ति पूजा, माता की चौकी जैसे कई कार्यक्रम हुए. इनमें से एक रस्म गृह शांति पूजा की भी हुई, जिसमें दोनों परिवारों ने हिस्सा लिया. 

शादी से पहले हो रही प्री-वेडिंग फेस्टिवल्स लगातार कपड़ों, ज्वेलरी और अन्य चीजों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. जहां एक तरफ शादी की अन्य रस्मों में बॉलीवुड सितारे शिरकत कर रहे हैं, जिसकी वजह से तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. लेकिन गृह शांति पूजा में सिर्फ घर के लोग शामिल हुए. ऐसे में इस इवेंट की बहुत सारी तस्वीरें और वीडियो सामने नहीं आए.हालांकि, इस रस्म का एक वीडियो अब यूट्यूब पर वायरल हो रहा है, जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.

क्यूट अंदाज में आईं नजर

अनंत अंबानी  और राधिका मर्चेंट की गृह शांति पूजा के इस वीडियो को यूट्यूब पर एपिक स्टोरीज ने शेयर किया है.अंबानी और मर्चेंट परिवार को उनके गृह शांति पूजा स्थल में प्रवेश करते देखा जा सकता है. वीडियो में राधिका मर्चेंट अपने होने वाले दूल्हे अनंत अंबानी को देखकर क्यूट एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं. होने वाली दुल्हन क्रीम और सुनहरे रंग की साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही है. इस लुक में उनका मांग टीका, कुमकुम और गजरा सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. 

राधिका को गले लगाकर इमोशल हुए पिता

लाल और सुनहरे रंग की पोशाक चुनने वाले अनंत अंबानी अपनी मुस्कान बिखेर रहे हैं. हाथों में पूजा की थाली पकड़े हुए राधिका की मां शैला मर्चेंट ने होने वाले दूल्हे का गर्मजोशी से स्वागत किया. वीडियो में राधिका अपने पिता वीरेन मर्चेंट को गले लगाती है और वह उस पल में अपनी बेटी की विदाई के बारे में सोचकर भावुक हो जाते हैं.

होने वाले ससुर जी के गले लगीं राधिका मर्चेंट

वीडियो में आप देख सकते हैं कि राधिका मर्चेंट फूलों की एक माला अनंत अंबानी के गले में पहनाती हैं, जिसके बाद अनंत उन्हें अपने गले से लगा लेते हैं. एक-दूसरे को हग करते हुए कपल बहुत ही प्यारा लग रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि राधिका अपने होने वाले ससुर जी यानी मुकेश अंबानी के भी गले लगती हैं. राधिका अपनी होने वाली सास नीता अंबानी के पैर छूती हैं और सासु मां अपनी प्यारी बहू की बलाएं लेती हैं.

बता दें कि अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लिए गृह शांति पूजा का आयोजन 9 जुलाई को किया था. आज यानी 12 जुलाई को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, मुंबई में अनंत और राधिका सात फेरे लेंगे. इसके बाद 13 जुलाई को आशीर्वाद सेरेमनी होगी और 14 जुलाई को ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होने वाला है.

You Might Also Like

ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार ‘उस्ताद भगत सिंह’, जानिए कब और कहाँ देख सकेंगे फिल्म

‘डकैत’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

July 12, 2024 July 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सुप्रीम कोर्ट: ईडी मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत सुप्रीम कोर्ट: ईडी मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत
Next Article फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल  फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा  से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….
नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…
अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..
महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?