By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मोहम्मद शमी की फिटनेस पर आई खुशखबरी, जल्द करेंगे मैदान पर वापसी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > खेल > मोहम्मद शमी की फिटनेस पर आई खुशखबरी, जल्द करेंगे मैदान पर वापसी
खेल

मोहम्मद शमी की फिटनेस पर आई खुशखबरी, जल्द करेंगे मैदान पर वापसी

Last updated: 2024/07/22 at 3:34 PM
Share
3 Min Read
मोहम्मद शमी की फिटनेस पर आई खुशखबरी, जल्द करेंगे मैदान पर वापसी
SHARE

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की क्रिकेट के मैदान पर जल्द वापसी होने जा रही है. अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों के लिए काल साबित होने वाले मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से दूर हैं. मोहम्मद शमी ने हाल ही में अपने घुटने की सर्जरी भी करवाई थी, जिसके बाद से वह अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने मोहम्मद शमी की वापसी पर खुलासा किया है.

कब होगी मोहम्मद शमी की वापसी?

चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा,‘मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी शुरू कर दी है जो अच्छा संकेत है. हमें 19 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट खेलना है. हमें पता नहीं कि वह कब वापसी कर सकेगा. मोहम्मद शमी के लिए एनसीए में बात करनी होगी. भारत में काफी टेस्ट होने वाले हैं और अंतिम 11 में तीन तेज गेंदबाजों की जरूरत नहीं होगी, लेकिन भविष्य के लिए तेज गेंदबाजी कॉम्बिनेशन पर बात होगी.’

लेटेस्ट अपडेट आया सामने

मोहम्मद शमी बांग्लादेश के खिलाफ सितंबर में होने वाली आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए संभावित वापसी की राह पर हैं. मोहम्मद शमी फिलहाल बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में फुल फिटनेस हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इसके अलावा अजीत अगरकर ने कहा कि केएल राहुल, ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या के लिए कप्तानी के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं.

ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान 

अजीत अगरकर ने कहा, ‘हम ऋषभ पंत को सबसे पहले मैदान पर वापसी करते देखना चाहते थे. वह अहम खिलाड़ी हैं, लेकिन उसने पिछले कुछ समय से बहुत क्रिकेट नहीं खेला है. हम उस पर वापसी के बाद इतना दबाव नहीं डालना चाहते थे. केएल कुछ समय से टी20 प्रारूप में नहीं है. हमारे पास आजमाने का समय है. इस बार अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में हार्दिक का चोटिल होना चुनौतीपूर्ण था. उस समय रोहित खेल नहीं रहा था, लेकिन उसके होने से हमारा काम आसान हो गया. हम आगे वैसी स्थिति नहीं चाहते.’

शुभमन गिल कप्तान बनने की ट्रेनिंग ले रहे 

अजीत अगरकर ने कहा कि चयनकर्ता चाहते हैं कि उपकप्तान शुभमन गिल अनुभव और सीनियर खिलाड़ियों से सीखे. उन्होंने कहा, ‘शुभमन तीनों प्रारूपों का खिलाड़ी है और उसने अपनी प्रतिभा की बानगी भी दी है. हम चाहते हैं कि वह सीनियर खिलाड़ियों और अनुभव से सीखे. उसने नेतृत्व क्षमता का परिचयन दिया है और हम चाहेंगे कि वह अनुभव से सीखे.’

You Might Also Like

CSK vs DC, IPL 2026 Highlights: संजू की सेंचुरी ने खोला CSK की जीत का खाता, दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से रौंदा

विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

July 22, 2024 July 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अरविंद केजरीवाल की तुलना कृष्ण से करने पर भड़की बीजेपी  अरविंद केजरीवाल की तुलना कृष्ण से करने पर भड़की बीजेपी 
Next Article आईओसी 2047 तक 1,000 अरब डॉलर की कंपनी बनेगी: चेयरमैन आईओसी 2047 तक 1,000 अरब डॉलर की कंपनी बनेगी: चेयरमैन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के बीच पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुनर्वास नीति को बताया नई जिंदगी की राह….
हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के बीच पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुनर्वास नीति को बताया नई जिंदगी की राह….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा के जीवन में आया खुशियों का नया सवेरा….
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा के जीवन में आया खुशियों का नया सवेरा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य, पंजीयन एवं प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के निराकरण में हासिल किया प्रथम स्थान…..
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य, पंजीयन एवं प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के निराकरण में हासिल किया प्रथम स्थान…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘मन की बात’ बना जनसंवाद और जनप्रेरणा का सशक्त मंच, रामगढ़-उदयपुर में सामूहिक श्रवण, मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री के विचारों को बताया राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा….
‘मन की बात’ बना जनसंवाद और जनप्रेरणा का सशक्त मंच, रामगढ़-उदयपुर में सामूहिक श्रवण, मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री के विचारों को बताया राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?