By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन, जाने कौन-कौन से खिलाड़ी होंगे शामिल?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > खेल > श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन, जाने कौन-कौन से खिलाड़ी होंगे शामिल?
खेल

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन, जाने कौन-कौन से खिलाड़ी होंगे शामिल?

Last updated: 2024/08/01 at 3:11 PM
Share
6 Min Read
श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन, जाने कौन-कौन से खिलाड़ी होंगे शामिल?
SHARE

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज कल से कोलंबो में होने वाला है. पहला वनडे मैच कल दोपहर 2:30 बजे से कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद पहली बार रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज क्रिकेट के मैदान पर नजर आएंगे. रोहित शर्मा वनडे सीरीज में बतौर कप्तान वापसी करेंगे. वनडे सीरीज के लिए कुछ और बड़े खिलाड़ियों की भी वापसी हुई है. कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का सेलेक्शन आसान नहीं होगा. आइए एक नजर डालते हैं कि श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल होंगे.    

ओपनिंग कॉम्बिनेशन 

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए कप्तान रोहित शर्मा के साथ उपकप्तान शुभमन गिल ओपनिंग के लिए उतरेंगे. रोहित शर्मा और शुभमन गिल अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम इंडिया को एक ताबड़तोड़ शुरुआत दे सकते हैं. रोहित शर्मा को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम का मैदान बहुत रास आएगा. रोहित शर्मा इस मैदान पर चौके और छक्कों की बरसात कर शतक जड़ सकते हैं. वहीं, शुभमन गिल भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और वह श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में अपने बल्ले से तबाही मचा सकते हैं.

नंबर 3   

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे. विराट कोहली जब एक बार सेट हो जाते हैं तो वह किसी भी टीम के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ाकर रख देते हैं. विराट कोहली 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पहली बार कोई वनडे मैच खेलने उतरेंगे. विराट कोहली अभी तक 292 वनडे मैचों की 280 पारियों में 58.68 की बेहतरीन औसत से 13848 रन बना चुके हैं. विराट कोहली ने इस दौरान 50 शतक और 72 अर्धशतक जमाए हैं. विराट कोहली का वनडे इंटरनेशनल करियर में बेस्ट स्कोर 183 रन रहा है.   

नंबर 4 

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में श्रेयस अय्यर नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे. श्रेयस अय्यर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में मिडिल ऑर्डर के बहुत माहिर बल्लेबाज हैं. श्रेयस अय्यर ने अभी तक 59 वनडे मैचों की 54 पारियों में 49.65 की औसत से 2383 रन बनाए हैं. श्रेयस अय्यर ने इस दौरान 5 शतक और 18 अर्धशतक जमाए हैं. श्रेयस अय्यर का वनडे इंटरनेशनल करियर में बेस्ट स्कोर 128 रन है.  

नंबर 5 और विकेटकीपर 

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में केएल राहुल नंबर-5 पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे. केएल राहुल विकेटकीपर का भी रोल निभा सकते हैं. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा मजबूरन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर सकते हैं. केएल राहुल ने वर्ल्ड कप 2023 में विकेटकीपर बल्लेबाज का रोल बहुत अच्छे से निभाया था. केएल राहुल अपनी विस्फोटक बैटिंग के दम पर तेजी से रन बटोरने में माहिर हैं. श्रीलंका को सबसे ज्यादा खतरा केएल राहुल से होगा. केएल राहुल को रोकना और उनके खिलाफ फील्ड सेट करना श्रीलंकाई टीम के लिए बहुत मुश्किल होगा. 

नंबर 6 

टीम इंडिया के घातक ऑलराउंडर शिवम दुबे श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. शिवम दुबे के पास बीच के ओवरों में और डेथ ओवरों में छक्के लगाने का बेहतरीन टैलेंट हैं. शिवम दुबे स्पिन को बहुत अच्छी तरह खेलते हैं और लंबे-लंबे छक्के लगाते हैं. शिवम दुबे मीडियम पेस गेंदबाजी भी करते हैं. ऐसे में रियान पराग को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना होगा.
 
स्पिन गेंदबाज

अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को बतौर स्पिन गेंदबाज प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर अक्षर पटेल गेंद और बल्ले से तूफान मचा सकते हैं. वहीं, कुलदीप यादव के पास एक से बढ़कर एक स्पिन के घातक वैरिएशंस हैं. ऐसे में वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना होगा. 

ये होंगे तेज गेंदबाज 

मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में चुना जाएगा. मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा श्रीलंका के बल्लेबाजों के लिए बेहद खतरनाक साबित होंगे. ऐसे में खलील अहमद को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना होगा. 

पहले वनडे के लिए ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा.   

You Might Also Like

CSK vs DC, IPL 2026 Highlights: संजू की सेंचुरी ने खोला CSK की जीत का खाता, दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से रौंदा

विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

August 1, 2024 August 1, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा  लगा सकते हैं रिकॉर्ड्स की झड़ी श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा  लगा सकते हैं रिकॉर्ड्स की झड़ी
Next Article छत्तीसगढ़-बीजापुर में चार नक्सली गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने विस्फोटक भी किया बरामद छत्तीसगढ़-बीजापुर में चार नक्सली गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने विस्फोटक भी किया बरामद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्र, ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 के तहत सरगुजा से सैनिकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद…..
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्र, ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 के तहत सरगुजा से सैनिकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल
जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…..
भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?