By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में हुआ कृष्णा श्रॉफ का हुआ जबरदस्त झगड़ा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > मनोरंजन > ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में हुआ कृष्णा श्रॉफ का हुआ जबरदस्त झगड़ा
मनोरंजन

‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में हुआ कृष्णा श्रॉफ का हुआ जबरदस्त झगड़ा

Last updated: 2024/08/12 at 1:05 PM
Share
3 Min Read
‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में हुआ कृष्णा श्रॉफ का हुआ जबरदस्त झगड़ा
SHARE

खतरनाक स्टंट से भरे 'खतरों के खिलाड़ी 14' जब से शुरू हुआ है, तब से झगड़ों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। पहले आसिम रियाज का रोहित शेट्टी और कंटेस्टेंट्स से झगड़ा हुआ, जिसके बाद उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी 14' से निकाल दिया गया। अब शो में तीसरा एलिमिनेशन हुआ है और इसकी शुरुआत भी झगड़े से ही हुई है।

खत्म हुआ एक और कंटेस्टेंट का सफर

सभी कंटेस्टेंट्स में टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ भी शामिल थीं, जिन्होंने अपने स्टारडम को साइड में रखते हुए शो में सभी स्टंट्स को बखूबी पूरा किया। अब तक उन्होंने जो भी स्टंट्स किए, उसमें उनकी हिम्मत देख लोगों ने जमकर तारीफ की। खासकर वह स्टंट, जिसमें कीड़ों के साथ ही सांप भी उनके मुंह पर था। कई हफ्तों तक अच्छी परफॉर्मेंस देने वालीं कृष्णा अब शो से बाहर हो चुकी हैं।

दो कंटेस्टेंट्स से हुई बहस

ऐसा लगता है कि 'खतरों के खिलाड़ी 14' धीरे-धीरे बिग बॉस बनता जा रहा है। इस बार का सीजन टास्क के कारण कम और झगड़ों के कारण ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। आसिम के झगड़े के बाद अब कृष्णा श्रॉफ एलिमिनेशन से पहले हुई उनकी फाइट को लेकर चर्चा में हैं। उनकी शालीन भनोट और निमृत कौर अहलूवालिया से बहस हो गई।

दरअसल, रोहित शेट्टी ने कृष्णा और शालीन को आपस में तय कर एक टास्क को परफॉर्म करने के लिए कहा। कृष्णा ने उस स्टंट को करने से मना कर दिया। इसके बाद रोहित शेट्टी ने उन्हें आशीष और नियती के खिलाफ एक अन्य टास्क परफॉर्म करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने उसे करने से भी मना कर दिया। इस पर जब शालीन और निमृत ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो वह भड़क गईं।

कृष्णा ने निकाली भड़ास

कृष्णा ने कहा, ''मेरा दिमाग बहुत खराब है अभी। आपको आपके अलावा और कोई नहीं जानता। हर तरफ से प्रेशर था और हर किसी का टास्क को लेकर अपना ओपिनियन था। सब को लग रहा था कि स्टंट आसान है। हो सकता है कि उनके लिए आसान हो, लेकिन मेरे लिए नहीं था।'' इसके बाद शो में काफी ड्रामा हुआ। इस बीच रोहित शेट्टी ने भी उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानीं, जिसके बाद उनका सफर वहीं खत्म हो गया।

अब तक ये कंटेस्टेंट्स हुए एलिमिनेट

'खतरों के खिलाड़ी 14' का शुभारंभ 27 जुलाई से हुआ है। कृष्णा श्रॉफ के पहले आसिम रियाज और शिल्पा शिंदे एलिमिनेट हो चुके हैं।

You Might Also Like

ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार ‘उस्ताद भगत सिंह’, जानिए कब और कहाँ देख सकेंगे फिल्म

‘डकैत’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

August 12, 2024 August 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम में बड़े बदलाव, वापसी करने वाले तेज गेंदबाज और बल्लेबाज पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम में बड़े बदलाव, वापसी करने वाले तेज गेंदबाज और बल्लेबाज
Next Article छत्तीसगढ़-जगदलपुर में मेकाज के डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, कोलकाता में लेडी डॉक्टर की हत्या पर जताया आक्रोश छत्तीसगढ़-जगदलपुर में मेकाज के डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, कोलकाता में लेडी डॉक्टर की हत्या पर जताया आक्रोश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सूरज की रोशनी से चमका राजनांदगांव, सोलर ऊर्जा का बना राष्ट्रीय मॉडल…..
सूरज की रोशनी से चमका राजनांदगांव, सोलर ऊर्जा का बना राष्ट्रीय मॉडल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब गूंजेंगे राष्ट्रगान, राज्यगीत और भोजन मंत्र; शिक्षा विभाग ने जारी किए कड़े निर्देश….
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब गूंजेंगे राष्ट्रगान, राज्यगीत और भोजन मंत्र; शिक्षा विभाग ने जारी किए कड़े निर्देश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत, शिकायत पर आवेदक को मिली डिजिटल किसान किताब…..
सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत, शिकायत पर आवेदक को मिली डिजिटल किसान किताब…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नैनो यूरिया से बदली खेती की तस्वीर….
नैनो यूरिया से बदली खेती की तस्वीर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?