By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 2 साल की जांच: मैच फिक्सिंग के आरोप में 43 पर लाइफटाइम बैन, 38 खिलाड़ी शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > खेल > 2 साल की जांच: मैच फिक्सिंग के आरोप में 43 पर लाइफटाइम बैन, 38 खिलाड़ी शामिल
खेल

2 साल की जांच: मैच फिक्सिंग के आरोप में 43 पर लाइफटाइम बैन, 38 खिलाड़ी शामिल

Last updated: 2024/09/11 at 4:11 PM
Share
3 Min Read
2 साल की जांच: मैच फिक्सिंग के आरोप में 43 पर लाइफटाइम बैन, 38 खिलाड़ी शामिल
SHARE

चीन फुटबॉल एसोसिएशन ने 43 लोगों पर मैच फिक्सिंग और दूसरे भ्रष्टाचारों के आरोप में लाइफटाइम बैन लगाया है. एसोसिएशन के इस एक्शन में 38 खिलाड़ी और 5 मैच ऑफिशियल्स शामिल हैं. चीन का रिकॉर्ड आमतौर पर दूसरे खेलों में अच्छा है. इस वजह से ओलंपिक के दौरान वह 40 गोल्ड मेडल के साथ दूसरे नंबर पर रहा था. लेकिन फुटबॉल में भ्रष्टाचार के कारण उसकी स्थिति हमेशा से बहुत बुरी रही है. इसकी सुधार और इस खेल में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए चीन के फुटबॉल एसोसिएशन ने दो साल की लंबी जांच के बाद ये कदम उठाया है.

चीन फुटबॉल एसोसिएशन के इस जांच में 120 मैच, 128 संदिग्ध और 41 क्लब निशाने पर थे. एसोसिएशन ने दो साल तक लंबी जांच की, जिसके बाद 38 खिलाड़ी और 5 मैच ऑफिशियल दोषी पाए. जांच में पता चला कि ये सभी ऑनलाइन जुआ, मैच फिक्सिंग और भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल थे. वहीं कुछ विदेशी खिलाड़ियों और ऑफिशियल्स पर शॉर्ट टर्म बैन लगाए गए हैं. इनमें कुछ विदेशी खिलाड़ी भी शामिल थे, जो ज्यादा सैलरी के लिए चीन शिफ्ट हो गए थे.

2026 वर्ल्ड कप के लिए एशिया क्वालिफिकेशन राउंड में तीसरे दौर की शुरूआत हो चुकी है. पिछले ही हफ्ते जापान ने चीन को 7-0 से रौंद दिया था. यह जापान के खिलाफ चीन की सबसे बड़ी हार थी. अब उसका मुकाबला सऊदी अरब से है. 2026 वर्ल्ड कप अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा के मेजबानी में होना है और इसमें 48 टीमें हिस्सा लेंगी. चीन मौजूदा फीफा रैंकिंग में 87वें नंबर पर है. उसके पास अभी भी में इसमें क्वालिफाई करने का मौका है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए 18 टीमें मुकाबला कर रही हैं. इन्हें 6-6 की 3 ग्रुप (A,B,C) में बांटा गया है. हर ग्रुप की टॉप-2 टीम सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर जाएंगी, जबकि नंबर 3 और 4 की टीम को चौथे राउंड में फिर से मशक्कत करनी पड़ेगी. सभी टीमों ने फिलहाल एक-एक मैच खेलें हैं. इसके बाद ग्रुप ए में युएई और ईरान, ग्रुप बी में इराक और जॉर्डन, वहीं ग्रुप सी में जापान और बहरीन की टीम टॉप-2 पर बनी हुई हैं. चीन ग्रुप सी में जापान से हारकर सबसे अंतिम पर है.

You Might Also Like

CSK vs DC, IPL 2026 Highlights: संजू की सेंचुरी ने खोला CSK की जीत का खाता, दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से रौंदा

विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

September 11, 2024 September 11, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article यातायात पुलिस ने जब्त किए 173 पुराने वाहन, 52 डीजल और 121 पेट्रोल वाहन शामिल यातायात पुलिस ने जब्त किए 173 पुराने वाहन, 52 डीजल और 121 पेट्रोल वाहन शामिल
Next Article हरियाणा में फिर बनेगी भाजपा सरकार : बबीता फोगाट हरियाणा में फिर बनेगी भाजपा सरकार : बबीता फोगाट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुकमा में आयुष्मान महा अभियान 13 अगस्त को, 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य…..
सुकमा में आयुष्मान महा अभियान 13 अगस्त को, 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा में होंगे विशेष आयोजन,जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी का दिया जाएगा संदेश….
अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा में होंगे विशेष आयोजन,जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी का दिया जाएगा संदेश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधरोपण, हरेली पर हरित जीपीएम का संकल्प…..
प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधरोपण, हरेली पर हरित जीपीएम का संकल्प…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार….
बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?