By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जबलपुर में बढ़ता ‘लैंड जिहाद’? हिन्दू परिवार छोड़ रहे अपने घर और ज़मीनें
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > जबलपुर में बढ़ता ‘लैंड जिहाद’? हिन्दू परिवार छोड़ रहे अपने घर और ज़मीनें
मध्यप्रदेशराज्य

जबलपुर में बढ़ता ‘लैंड जिहाद’? हिन्दू परिवार छोड़ रहे अपने घर और ज़मीनें

Last updated: 2025/11/01 at 11:45 AM
Share
5 Min Read
जबलपुर में बढ़ता ‘लैंड जिहाद’? हिन्दू परिवार छोड़ रहे अपने घर और ज़मीनें
SHARE

जबलपुर
हिंदूओं के पलायन के चलते सागर में दो रहवासी कालोनियां मुस्लिम बाहुल्य बन गईं। प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए ‘मुस्लिमों को घर बेचने पर’ अघोषित रूप से रोक लगा दी है। प्रभावित मोहल्लों में संपत्ति का पंजीयन प्रशासन ने रोक दिया है। कुछ ऐसे ही हालात संस्कारधानी, जबलपुर के अधारताल क्षेत्र में भी बन रहे हैं। यहां हिंदू बाहुल्य व मिश्रित आबादी वाली बस्तियों से हिंदू परिवारों का प्रवासन तेजी से बढ़ा है।

एक बैंक कर्मी ने बताया कि अधारताल स्थित कालोनी में उसे अपना मकान छोड़कर किराए से रहने मजबूर होना पड़ा। घर के आसपास की तमाम संपत्ति मुस्लिमों ने खरीद ली। जिसके बाद वहां रहना असहज हो गया, लिहाजा दूसरी कालोनी में किराए से मकान लेना पड़ा। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू सेवा परिषद आदि संगठनों ने इसे लैंड जिहाद का नाम देकर कई बार प्रशासन, पुलिस को ज्ञापन सौंपा परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधारताल क्षेत्र की कालोनियों, बस्तियों की ग्राउंड रिपोर्ट दी जाएगी, जहां तेजी से हिंदु क्षेत्र छोड़ रहे हैं।
 
लैंड जिहाद को ऐसे दे रहे अंजाम
इस संबंध में जब ‘नईदुनिया’ ने अधारताल-अमखेरा की टोह ली, जानकारी हासिल की तो पता चला समुदाय विशेष की हिंदू बाहुल्य क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने उन जमीनों पर इनकी नजर होती है। जो कि नजूल की है, ये तहसीलदार व पटवारी से सेटिंग कर नजूल जमीन को हथिया रहे हैं। कटंगी बायपास, अमखेरा, अधारताल, गोहलपुर और आसपास ये बड़े स्तर पर सक्रिय हैं। अमखेरा में एक बड़े क्षेत्र इनके बस जाने के बाद आसपास के अनेक सनातनी परिवारों ने अपनी जमीन, मकान बेच दिए। जबकि कुछ अपने मकान बेचने के फ्लेक्स भी लगाए हैं।

दो साल रहने के बाद ही तंग आ गया परिवार
जीसीएफ से रिटायर होने के बाद रमेश शर्मा (परिवर्तित नाम) ने अमखेरा बस्ती में जमीन लेकर घर बनाया था। 2020 में मकान बनाने के बाद वे करीब दो साल वहां रहे, जब उन्होंने समुदाय विशेष की बस्ती आसपास बढ़ती देखी तो एक अन्य परिचित को मकान बेचकर सिविल लाइन में शिफ्ट हो गए। नाम न छापने की शर्त पर उन्होंने बताया कि वर्ग विशेष के लोग दिन में असामाजिक कार्यों में सक्रिय तो रहते हैं रात में अन्य गतिविधियों को अंजाम देते हैं। जिसके कारण परिवार का कई बार रात्रि जागरण उन पर नजर रखने में बीत रहा था तो ऐसे में घर बेचना ही ठीक समझा।

अधारताल में खरीदा मकान, बनाया गोदाम
इसी तरह अधारताल के आनंद नगर क्षेत्र में भी एक हिंदु परिवार समुदाय विशेष के कारोबारी दखल से इतना ज्यादा परेशान हो गया उसने मकान बेचना ही मुनासिब समझा। करीब एक करोड़ रुपये में एक समुदाय विशेष के एक खरीददार से मकान का सौदा कर मकान बेच दिया। अब अधारताल आनंद नगर में उस मकान पर समुदाय विशेष द्वारा लंबा चौड़ा गोदाम बना लिया गया है। रहवासी क्षेत्र में कारोबारी गतिविधियां संचालित की जा रही है।

250 परिवारों की मदद को आगे आई हिंदु धर्म सेना
अमखेरा क्षेत्र के एक हिस्से में करीब 250 हिंदू परिवार निवासरत हैं। उनके आसपास खाली पड़ी नजूल भूमि पर एक समुदाय विशेष के लोग कब्जे की नियत से बैरिकेडिंग कर रहे थे। परिवारों ने इस सूचना हिंदू धर्मसेना को दी। जिसके बाद हिंदू धर्म सेना के मुख्य संरक्षक योगेश अग्रवाल ने नगर निगम और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से अवैध कब्जा हटाने आगे आए क्षेत्र को खाली कराया। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ एकड़ नजूल भूमि पर समुदाय विशेष दल-बल से कब्जा करना चाह रहा था। न केवल हमने जमीन पर कब्जा होने से रोका बल्कि ऐसे तत्वों की पहचान कर उन्हें नोटिस भी दिया गया है।  

You Might Also Like

पीएम किसान सम्मान निधि की बचत से खरीदी पहली गाय, आज 10 गायों के साथ आत्मनिर्भर बने 75 वर्षीय परशुराम गुप्ता….

रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण….

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन….

नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प….

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले जिले के प्रथम छात्र हिमांशु को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फोन कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं….

November 1, 2025 November 1, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ महतारी को किया नमन, प्रदेश की समृद्धि और सुख-शांति की कामना की मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ महतारी को किया नमन, प्रदेश की समृद्धि और सुख-शांति की कामना की
Next Article सत्य साई संजीवनी अस्पताल ने रचा इतिहास: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम, पीएम मोदी करेंगे बच्चों से दिल की बात सत्य साई संजीवनी अस्पताल ने रचा इतिहास: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम, पीएम मोदी करेंगे बच्चों से दिल की बात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पीएम किसान सम्मान निधि की बचत से खरीदी पहली गाय, आज 10 गायों के साथ आत्मनिर्भर बने 75 वर्षीय परशुराम गुप्ता….
पीएम किसान सम्मान निधि की बचत से खरीदी पहली गाय, आज 10 गायों के साथ आत्मनिर्भर बने 75 वर्षीय परशुराम गुप्ता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण….
रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन….
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प….
नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?